Virosh Sangeet Night Photos: रश्मिका और विजय ने शेयर की संगीत की खूबसूरत तस्वीरें

virosh-sangeet-night-photos-viral

Virosh Sangeet Night Photos: रश्मिका और विजय ने शेयर की संगीत की खूबसूरत तस्वीरें

virosh sangeet night photos रश्मिका और विजय ने शेयर की संगीत की खूबसूरत तस्वीरें

Virosh Sangeet Night Photos: साउथ इंडस्ट्री के फेमस स्क्रीन जोड़ी सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और नेशनल क्रश कही जाने वाली रश्मिका मंदाना ने 26 फरवरी को पूरे परिवार की उपस्थिति में रिति-रिवाज के साथ दोनों ने एक - दूसरे से शादी कर ली। सोशल मीडिया पर दोनों ने अपनी तस्वीरें शेयर कर फैंस को ये खुशखबरी दी। और अब शादी के करीब 1 वीक बाद दोनों ने संगीत की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें दोनों रॉयल लुक में नजर आ रहे हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

रश्मिका- विजय ने शेयर की संगीत की तस्वीरें

रश्मिका ने अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर संगीत की खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि- “वो रात प्यार, खुशी के आंसू, हंसी, म्यूजिक और डांस से भरी रात थी।सचमुच वो अब तक की सबसे मज़ेदार रात थी!'

आगे लिखा कि-

'मैं और विज्जू एक-दूसरे को सरप्राइज देना चाहते थे। परिवार भी हमें सरप्राइज देना चाहता था। हम सभी को खुलकर डांस करते देख बहुत खुश और हैरान थे। 24.2.26 की रात, जब हम दोनों परिवार और दोस्तों के बीच एक साथ डांस कर रहे थे।”

 

जमकर नांचे विजय-रश्मिका

तस्वीरें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि, संगीत में रश्मिका और विजय ने जमकर डांस किया। साथ ही दोनों ने एक-दूसरे के लिए खास परफॉर्मेंस दी। विजय, ने रश्मिका को बाहों में उठाकर घुमाते नजर आएं।

वहीं विजय के भाई आनंद ने अपनी भाभी रश्मिका मंदाना के साथ स्टेज पर जमकर डांस किया। साथ ही उन्होंने ग्रूम स्क्वॉड के साथ कुछ तस्वीरें भी खिंचवाईं।

विजय और रश्मिका का रॉयल लुक

रश्मिका ने सिल्वर टच ग्रे कलर का कढाई वर्क का आउटफिट पहन रखा था, जो काफी क्लासी लग रहा था। वहीं विजय एक दम महाराजा स्टाइल में नजर आएं उन्होंने डार्क ब्लू कलर का आउटफिट पहन रखा था, इस लुक में दोनों काफी खूबसूरत लग रहें हैं।

विजय और रश्मिका के संगीत नाइट में डिजाइनर फाल्गुनी शेन पीकॉक की डिजाइन की हुई ड्रेस पहन रखी थी।

4 मार्च को होगा ग्रैंड रिसेप्शन
रश्मिका और विजय अपनी शादी का ग्रैंड रिसेप्शन देने जा रहें है। इस रिसेप्शन में कुछ सेलिब्रिटीज और दोस्त शामिल होंगे। यह ग्रैंड रिसेप्शन 4 मार्च को हैदराबाद में रखा गया है।
वेडिंग रिसेप्शन की दी थी जानकारी
रिपोर्ट के मुताबिक, विजय और रश्मिका की ओर से 2 मार्च रविवार को एक ऑफिशियल अनाउंसमेंट लेटर जारी किया गया, जिसमें कहा गया कि- ‘वेडिंग रिसेप्शन सिर्फ इनविटेशन वाला इवेंट रहेगा। इस सेलिब्रेशन को सोच-समझकर एक खास गैदरिंग के तौर पर क्यूरेट किया गया है, जिसमें तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के सदस्यों के साथ-साथ पॉलिटिकल और एडमिनिस्ट्रेटिव सर्कल के कुछ खास मेहमानों का स्वागत किया जाएगा।’
26 फरवरी 2026 में की रश्मिका – विजय ने शादी
राजस्थान स्थित उदयपुर के शाही महलों और झीलों के बीच तेलुगु सिनेमा के चर्चित सुपरस्टार्स रश्मिका मंदान्ना और विजय देवेर्कोंडा ने 26 फरवरी 2026 गुरुवार की सुबहशादी के पवित्र बंधन में बंध गए। उन्होंने तेलुगु रीति-रिवाज से शादी की। इसके बाद दोनों ने इस खुशी को जाहिर करते हुए शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर शेयर किया।   Also Read - Rocky On Khamenei Death: खामेनेई के निधन पर फरहाना ने जताया दुख, वहीं शोक मनाने वालों पर बरसे रॉकी!

संबंधित सामग्री

हरियाणा में 24 घंटे में फिर बदले IAS-IFS अधिकारियों के विभाग, सीएम सैनी के आदेशों ने बढ़ाई चर्चा

राज्य

हरियाणा में 24 घंटे में फिर बदले IAS-IFS अधिकारियों के विभाग, सीएम सैनी के आदेशों ने बढ़ाई चर्चा

हरियाणा में नौकरशाही में अस्थिरता बढ़ी, 24 घंटे में कई IAS और IFS अधिकारियों के विभाग बदले गए।

AI वीडियो और “मास्क थ्योरी” ने बढ़ाया पंजाब का सियासी पारा, भगवंत मान का नया दावा बना चर्चा का केंद्र

राज्य

AI वीडियो और “मास्क थ्योरी” ने बढ़ाया पंजाब का सियासी पारा, भगवंत मान का नया दावा बना चर्चा का केंद्र

पंजाब की राजनीति में वायरल AI-जनरेटेड वीडियो पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का नया दावा और राजनीतिक आरोपों का दौर तेज।

1866 से चली आ रही परंपरा का साक्षी बना मौण मेला, अगलाड़ नदी में उतरे हजारों ग्रामीण

राज्य

1866 से चली आ रही परंपरा का साक्षी बना मौण मेला, अगलाड़ नदी में उतरे हजारों ग्रामीण

मसूरी के जौनपुर क्षेत्र में मौण मेला आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय संस्कृति, परंपरा और सामुदायिक एकता को दर्शाया गया।

राजस्थान में पहली बार आयोजित हुआ राज्य स्तरीय MSME दिवस, कांग्रेस पर बरसे CM शर्मा

राज्य

राजस्थान में पहली बार आयोजित हुआ राज्य स्तरीय MSME दिवस, कांग्रेस पर बरसे CM शर्मा

राजस्थान में MSME दिवस पर CM भजनलाल शर्मा और उद्योग मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने उद्योगों को नई गति देने के लिए विभिन्न पहल की घोषणा की।

मसूरी में जल्द खत्म होगी बैरियरों पर लंबी कतारें, इको टैक्स और माल रोड प्रवेश पर लगेगा फास्टटैग

राज्य

मसूरी में जल्द खत्म होगी बैरियरों पर लंबी कतारें, इको टैक्स और माल रोड प्रवेश पर लगेगा फास्टटैग

मसूरी-देहरादून मार्ग पर नई फास्टटैग आधारित शुल्क प्रणाली लागू होने से ट्रैफिक जाम में कमी आने की उम्मीद है। इससे पर्यटन सीजन में वाहनों की आवाजाही सुगम होगी।