Fraud Case On Vikram Bhatt: फिल्ममेकर विक्रम भट्ट और उनकी बेटी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज!

vikram-bhatt-faces-fraud-charges

Fraud Case On Vikram Bhatt: फिल्ममेकर विक्रम भट्ट और उनकी बेटी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज!

fraud case on vikram bhatt फिल्ममेकर विक्रम भट्ट और उनकी बेटी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

Fraud Case On Vikram Bhatt: मशहूर फिल्ममेकर विक्रम भट्ट इन दिनों विवादों में घिरे हुए है। उनके और उनकी बेटी कृष्णा भट्ट के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि दोनों पर पुणे के फिल्म फाइनेंसर शिवराज पृथ्वीराज खावड़े ने उन दोनों पर 13.5 करोड़ रुपए की ठगी का आरोप लगाया है।

13.50 करोड़ की धोखाधड़ी का विक्रम भट्ट पर आरोप

रिपोर्ट के मुताबिक, शिकायत में कहा गया कि विक्रम भट्ट ने साल 2021 में खावड़े को अपने आने वाले फिल्म प्रोजेक्ट्स में पैसा लगाने के लिए राजी किया और जल्दी रिटर्न देने का वादा किया। फाइेंसर ने कुल 13.50 करोड़ रुपए विक्रम भट्ट को दिए, लेकिन तय समय गुजरने के बाद भी विक्रम भट्ट ने न तो पैसा वापस किया गया और न ही उन्हें कोई मुनाफा दिया गया।

विक्रम भट्ट और बेटी कृष्णआ पर केस दर्ज

धोखाधड़ी मामले में वर्सोवा पुलिस स्टेशन में विक्रम भट्ट और उनकी बेटी कृष्णा भट्ट के खिलाफ IPC की धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत FIR दर्ज करवाई गई है। बता दें यह मामला 2021 का है, इसलिए यह केस IPC के तहत दर्ज किया गया है। मामले को संज्ञान में लेते हुए यह मामला मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) को सौंप दिया गया है।

दिसंबर में विक्रम भट्ट और पत्नी को किया गया था गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि, विक्रम भट्ट के ऊपर पहले भी धोखाधड़ी का मामला दर्ज हो चुका है। 7 दिसंबर 2025 को विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी को 30 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट के अनुसार, विक्रम और उनकी पत्नी पर इंदिरा ग्रुप ऑफ कंपनीज के संस्थापक डॉक्टर अजय मुर्डिया ने ठगी का आरोप लगाया था।

उदयपुर की न्यायिक हिरासत में विक्रम भट्ट

दोनों को 7 दिन तक पुलिस कस्टडी में रखने के बाद उन्हें उदयपुर की जेल में भेज दिया गया। विक्रम भट्ट ने जमानत की याचिका कोर्ट में दायर की थी। लेकिन कोर्ट ने उसे खारिज कर दिया। फिलहाल विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट (सोनी) उदयपुर की सेंट्रल जेल में न्यायिक हिरासत में बंद हैं।

कृष्णा भट्ट ने 2023 में बतौर डारेक्टर किया डेब्यू

साल 2023 में कृष्णा भट्ट ने फिल्म '1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट' से बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया। इसके अलावा कृष्णा ने 'माया 2' और 'सनक' जैसी वेब सीरीज का डायरेक्ट भी किया है।   Also Read- Abhijit Majumdar Passed Away: 53 साल की उम्र अभिजीत मजूमदार का निधन!

संबंधित सामग्री

उत्तरकाशी: NCC अधिकारियों पर बच्चियों से छेड़छाड़ का गंभीर आरोप, भीड़ ने की मारपीट

राज्य

उत्तरकाशी: NCC अधिकारियों पर बच्चियों से छेड़छाड़ का गंभीर आरोप, भीड़ ने की मारपीट

उत्तरकाशी के एक स्कूल में NCC के दो अधिकारियों पर बच्चियों से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना है।

CM योगी ने गोरखपुर के पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण किया, रवि किशन की फिर ली चुटकी

राज्य

CM योगी ने गोरखपुर के पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण किया, रवि किशन की फिर ली चुटकी

गोरखपुर में CM योगी ने 995 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया, जिसमें पहला सिक्सलेन फ्लाईओवर शामिल है।

इंदौर में मास्टर प्लान से पहले बड़ा खेल? 44 एकड़ जमीन की मंजूरी पर उठे सवाल!

राज्य

इंदौर में मास्टर प्लान से पहले बड़ा खेल? 44 एकड़ जमीन की मंजूरी पर उठे सवाल!

इंदौर में मास्टर प्लान-2047 लागू होने से पहले ही कॉलोनियों की मंजूरी पर विवाद उठा है। धारा-16 के तहत नई कॉलोनियों की मंजूरी पर रोक के बावजूद अनुमतियाँ दी गईं।

पकौड़े-समोसे छोड़िए, अब बारिश में बनाइए कच्चे केले की कुरकुरी भजिया

लाइफ स्टाइल

पकौड़े-समोसे छोड़िए, अब बारिश में बनाइए कच्चे केले की कुरकुरी भजिया

बारिश के मौसम में आलू और प्याज के पकौड़े की जगह ट्राई करें कच्चे केले की भजिया, जो कि क्रिस्पी और मसालेदार होती है।

NEET पेपर लीक विवाद पर आलिया भट्ट छात्रों के समर्थन में बोलीं- 'दिल टूट गया है'

मनोरंजन

NEET पेपर लीक विवाद पर आलिया भट्ट छात्रों के समर्थन में बोलीं- 'दिल टूट गया है'

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के समर्थन में सोशल मीडिया पर भावुक संदेश साझा किया।