Satish Shah Passed Away: 74 की उम्र में सतीश शाह का हुआ निधन...

satish-shah-passed-away-2025

Satish Shah Passed Away: 74 की उम्र में सतीश शाह का हुआ निधन...

satish shah passed away 74 की उम्र में सतीश शाह का हुआ निधन

Satish Shah Passed Away: मुम्बई में 25 अक्टूबर शनिवार यानी की आज सतीश शाह का 74 की उम्र में निधन हो गया। बताया गया कि- उनका निधन लगभग दोपहर 2.30 हुआ। अभी उनके पार्थिव शरीर को हिंदुजा हॉस्पिटल में ही रखा गया है और अंतिम संस्कार रविवार को किया जाएगा। Read More: Paresh Rawal Drishyam 3: परेश रावल ने ठुकराया ‘दृश्यम 3’ का ऑफर, बोले – ‘रोल में दम नहीं..’! सूत्रो के अनुसार, सतीश लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे और हाल ही में उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था।

अचानक निधन की घटना...

शाह का निधन अचानक हुआ। उनके करीबी दोस्त और फिल्ममेकर विवेक शर्मा ने बताया कि सुबह ही सतीश उनसे चैट कर रहे थे और अपनी सेल्फी भेजकर कहा था कि उन्होंने वजन घटाया है और अब वह कितने स्मार्ट लग रहे हैं। इसके कुछ ही समय बाद खाना खाने के दौरान वे गिर पड़े और उनका निधन हो गया। उनके दोस्त रमेश ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

टीवी और फिल्मों में शानदार करियर...

सतीश शाह को टीवी शो ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ और ‘जाने भी दो यारो’ से घर-घर में पहचान मिली। इसके अलावा उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया, जिनमें मैं हूं ना (2004), कल हो ना हो (2003), फना (2006) और ओम शांति ओम (2007) शामिल हैं। साल 2008 में उन्होंने अर्चना पूरन सिंह के साथ शो कॉमेडी सर्कस में जज के रूप में भी काम किया।

जीवन और शिक्षा...

सतीश शाह का जन्म गुजरात के मांडवी में हुआ था। उन्होंने जेवियर कॉलेज से पढ़ाई के बाद पुणे के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) से अभिनय की शिक्षा ली। उनका करियर साल 1970 में बॉलीवुड फिल्म भगवान परशुराम से शुरू हुआ। टीवी पर उन्होंने साल 1984 में ‘ये जो है जिंदगी’ से डेब्यू किया, जिसमें उन्होंने 55 एपिसोड में 55 अलग-अलग किरदार निभाए। इसके बाद उन्होंने फिल्मी चक्कर, घर जमाई, टॉप 10, साराभाई वर्सेज साराभाई और कॉमेडी सर्कस जैसे शो में अपनी कला का जलवा दिखाया।

दोस्तों और इंडस्ट्री से शोक...

कॉमेडियन जॉनी लीवर ने उनके निधन पर दुख जताया और कहा कि वे सतीश के करीब 40 साल पुराने दोस्त थे। उनके फैन्स और टीवी इंडस्ट्री के लोग उनके जाने से शोक में हैं। सतीश शाह का अभिनय और कॉमेडी में योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।  

संबंधित सामग्री

कृषि मंत्री शिवराज सिंह पहुंचे पंतनगर, CM धामी ने किया स्वागत, बोले - कृषि क्षेत्र को मिलेगी नई दिशा

राज्य

कृषि मंत्री शिवराज सिंह पहुंचे पंतनगर, CM धामी ने किया स्वागत, बोले - कृषि क्षेत्र को मिलेगी नई दिशा

शिवराज सिंह चौहान ने पंतनगर विश्वविद्यालय का दौरा किया, कृषि अनुसंधान और नई तकनीक पर चर्चा की। किसानों की आय बढ़ाने के उपायों पर जोर।

CM योगी ने दी देवरिया को सौगात, 456 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास

राज्य

CM योगी ने दी देवरिया को सौगात, 456 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास

योगी आदित्यनाथ ने देवरिया में 456 करोड़ की लागत से विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, प्रदेश में माफियाराज और दंगों का दौर समाप्त होने का दावा किया।

निहंगों ने देहरादून की ओर कूच किया, पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ी, बॉर्डर पर छिपे होने की आशंका

राज्य

निहंगों ने देहरादून की ओर कूच किया, पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ी, बॉर्डर पर छिपे होने की आशंका

उत्तराखंड में निहंगों ने पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी और देहरादून की ओर बढ़ गए। इस घटना के पीछे पंजाब के CM और सिख संगठनों का दबाव माना जा रहा है।

ईशा देओल ने कहा- 'जीवन में प्यार और रोमांस की कमी महसूस होती है'

मनोरंजन

ईशा देओल ने कहा- 'जीवन में प्यार और रोमांस की कमी महसूस होती है'

ईशा देओल ने खुलकर बात की कि उन्हें अपनी जिंदगी में प्यार और रोमांस की कमी महसूस हो रही है, विशेषकर तलाक और ब्रेकअप के बाद।

उज्जैन मुहर्रम जुलूस में वैन में धमाका, 8 हजार के पटाखे खरीदे, 3 गिरफ्तार

राज्य

उज्जैन मुहर्रम जुलूस में वैन में धमाका, 8 हजार के पटाखे खरीदे, 3 गिरफ्तार

उज्जैन में मुहर्रम के जुलूस के दौरान वैन में धमाका हुआ जिसके वीडियो से सुरक्षा एजेंसियाँ अलर्ट हो गईं। 3 आरोपी गिरफ्तार किए गए, वैन और क्रेन जब्त।