काला हिरण फिल्म रोक की मांग को लेकर सलमान पर भड़के डायरेक्टर

सलमान काला हिरण फिल्म विवाद

काला हिरण फिल्म रोक की मांग को लेकर सलमान पर भड़के डायरेक्टर

सलमान खान और निर्माता अमित जानी के बीच 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' फिल्म को लेकर गहरा विवाद है। डायरेक्टर भरत एस श्रीनेत ने फिल्म रोकने की सलमान की मांग पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

काला हिरण फिल्म रोक की मांग को लेकर सलमान पर भड़के डायरेक्टर

काला हिरण फिल्म रोक की मांग को लेकर सलमान पर भड़के डायरेक्टर |

Salman Kala Hiran Controversy: प्रोड्यूसर अमित जानी और सलमान खान के बीच 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। प्रॉड्यूसर अमित जानी ने दावा किया है कि उन्हें लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है। और ये धमकियां उन्हें सलमान दिलवा रहें हैं। वहीं अब काला हिरण फिल्म के डारेक्टर भी इस जंग में उतर गए और एक इंटरव्यू के दौरान डारेक्टर फिल्म रोक की मांग को लेकर सलमान पर भड़कते नजर आएं। 

दरअसल, जब से 'काला हिरण' फिल्म की शूटिंग शुरु हुई है, तब से ही यह फिल्म विवादों में घिरी हुई। इस फिल्म की कहानी को सलमान खान के काला हिरण केस से जोड़ा गया। यहां तक की फिल्म के पोस्टर में एक्टर को सलमान खान जैसा ब्रेसलेट भी दिखाया गया। इसके बाद से सलमान और प्रॉड्यूसर के बीच विवाद जारी है।

डारेक्टर भरत एस श्रीनेत का बयान 

एक इंटरव्यू में  'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' के डारेक्टर श्रीनेत ने कहा कि - 'यह ब्रेसलेट कोई पेटेंट की गई चीज नहीं है। अगर सलमान को लगता है कि सिर्फ वही इसे पहन सकते हैं, तो उन्हें इसका पेटेंट करवा लेना चाहिए। फिर यह ब्रेसलेट दुनिया में कहीं और उपलब्ध नहीं होना चाहिए। मैं इस बात से बिल्कुल सहमत नहीं हूं कि यह फिल्म या इसका किरदार सलमान खान पर आधारित है। हमारा किरदार सलमान खान नहीं है। यह सिर्फ एक फिल्म है।'

आगे लिखा कि- 

'फिल्म के एक्टर और सलमान खान के बीच जो समानता दिख रही है, वह महज एक संयोग है और इसे जानबूझकर नहीं बनाया गया है। फिल्म के अभिनेता और सलमान खान के बीच जो समानता दिख रही है, वह महज एक संयोग है और इसे जानबूझकर नहीं बनाया गया है।'

उन्होंने आगे लिखा कि-

'मैं उसकी शक्ल नहीं बदल सकता। मैं उसे किसी और जैसा दिखाने के लिए प्रोस्थेटिक्स भी नहीं लगा सकता था। अब क्या कर सकते हैं? अगर किसी को इससे परेशानी हो रही है, तो मैं इस बारे में क्या कहूं? सलमान खान भगवान नहीं हैं। वह मेरे गॉडफादर भी नहीं हैं। वह न मुझे रोक सकते हैं और न ही मेरा करियर बना या बिगाड़ सकते हैं।'  

डायरेक्टर ने आगे कहा कि-

'आखिरकार फिल्म का असर और उसकी अहमियत दर्शक ही तय करेंगे। इस फिल्म को बनाने में बहुत सारे लोगों की मेहनत लगी है। और अब अचानक हमें एक कानूनी नोटिस भेज दिया गया है। फिल्म की रिलीज रोकने की कोशिश की जा रही है। इससे बुरा तो लगता ही है।'

सलमान ने की थी फिल्म पर रोक की मांग

सलमान ने हाईकोर्ट में फिल्म को रोकने के लिए याचिका दायार की थी लेकिन दिल्ली हाईकोर्ट की वेकेशन बेंच ने सलमान खान की याचिका पर तुरंत अंतरिम रोक लगाने से इनकार कर दिया है। 

एक रिपोर्ट के मुताबिक, जस्टिस मधु जैन की बेंच ने सलमान की लीगल टीम को निर्देश दिया है कि 'वे फिल्ममेकर्स को केस से जुड़े सभी दस्तावेज सौंपें, ताकि वे अपना जवाब तैयार कर सकें। अब इस मामले की अगली सुनवाई 1 जुलाई को होगी।'

सलमान ने हाईकोर्ट में दी थी अर्जी

सलमान की याचिका पर फिल्म काला हिरण की रिलीज और प्रमोशन पर रोक लगाने की मांग की थी। उसे लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रोड्यूसर अमित जानी, जानी फायरफॉक्स फिल्म्स, डायरेक्टर भारत श्रीनेत, अक्षय पांडे और प्रोजेक्ट से जुड़े अन्य लोगों को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।

एक्टर का आरोप है कि, यह फिल्म उनके पर्सनैलिटी राइट्स (व्यक्तित्व अधिकारों) का उल्लंघन करती है और उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाती है। 

1998 का चर्चित काला हिरण केस

देशभर में बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान से जुड़ा चर्चित 1998 का काले हिरण शिकार का मामला लंबे समय से चर्चा में रहा है। कहा जाता है कि, इस मामले की वजह से ही लॉरेंस विश्नोई सलमान खान के जान के पीछे पड़ा हुआ है। अब इस पूरे मामले को लेकर डायरेक्टर अक्षय पांडे फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' लेकर आ गए है। इसके बाद से ही फिल्म को लेकर सलमान और प्रोड्यूसर के बीच विवाद जारी है।

फिल्म का पहला वीडियो 12 जून को हुआ था रिलीज

काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' फिल्म का पहला वीडियो 12 जून को रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में सलमान खान से जुड़े काले हिरण केस को दिखाया गया है। इसमें सलमान को अयान खान नाम दिया गया है। वहीं लॉरेंस गैंग को लायन नाम दिया गया है। इसमें काला हिरण केस से जुड़े मामले में कानूनी लड़ाई दिखाता है। इस फिल्म में जो डायलॉग है, वो  बिश्नोई समाज के त्याग और वन्यजीव संरक्षण को ध्यान में रखते हुए बोले गए है। इस वीडियो में दिखाता है कि, अयान एक हिरण का शिकार करता है। उसके खिलाफ FIR दर्ज होती है। उस मामले में सुनवाई होती है। फिर जो केस करता है। उसे अयान खान घूस देते हुए नजर आता है। 


 

संबंधित सामग्री

Deepfake विवाद में नितिन गडकरी को बड़ी राहत, बॉम्बे हाई कोर्ट ने दिए तस्वीरें हटाने के निर्देश

देश-विदेश

Deepfake विवाद में नितिन गडकरी को बड़ी राहत, बॉम्बे हाई कोर्ट ने दिए तस्वीरें हटाने के निर्देश

महाराष्ट्र हाई कोर्ट ने नितिन गडकरी की याचिका पर सुनवाई करते हुए डीपफेक वीडियो और AI तस्वीरों को हटाने का आदेश दिया है।

UP विधानसभा अध्यक्ष ने फेंका माइक, सपा विधायक पूरे सत्र के लिए बाहर, CM योगी बोले - अपमान कर रहे

राज्य

UP विधानसभा अध्यक्ष ने फेंका माइक, सपा विधायक पूरे सत्र के लिए बाहर, CM योगी बोले - अपमान कर रहे

उत्तर प्रदेश विधानसभा में सपा विधायकों के प्रदर्शन के कारण हंगामा हुआ, जिसके चलते विधानसभा अध्यक्ष ने सत्र स्थगित कर दिया।

मदरसा आतंकवाद पैदा करता है.. डिप्टी CM के बयान के बाद बवाल

राज्य

मदरसा आतंकवाद पैदा करता है.. डिप्टी CM के बयान के बाद बवाल

उत्तर प्रदेश में, चुनाव से पहले मदरसों को लेकर उपमुख्यमंत्री के बयान ने राजनीतिक हलचल में तेजी ला दी है। विपक्ष और मुस्लिम धर्मगुरुओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी।

कंगना रनौत ने सोनाक्षी सिन्हा के पहनावे और व्यवहार पर किया तीखा प्रहार

मनोरंजन

कंगना रनौत ने सोनाक्षी सिन्हा के पहनावे और व्यवहार पर किया तीखा प्रहार

कंगना रनौत ने सोनाक्षी सिन्हा की ड्रेसिंग और व्यवहार की आलोचना करते हुए अपमानजनक टिप्पणी की। उन्होंने सोनाक्षी को ''पॉकेटमार'' से जोड़ा।

सांसद पप्पू यादव पर चप्पल से किया हमला, दावा - चाकू लेकर आया था

देश-विदेश

सांसद पप्पू यादव पर चप्पल से किया हमला, दावा - चाकू लेकर आया था

Pappu Yadav was attacked with a shoe while addressing the media at his residence in Delhi, amidst chaos over a controversial statement.