एक्ट्रेस रवीना टंडन पर कुत्ता झपटा

'ओह माय डॉग' की स्क्रीनिंग के दौरान एक्ट्रेस रवीना टंडन पर एक कुत्ता झपट पड़ा।

मुंबई में 'ओह माय डॉग' की स्क्रीनिंग पर रवीना टंडन के पास एक कुत्ता झपटा, लेकिन एक्ट्रेस ने संयम बनाए रखा और घबराई नहीं।

By : सोनिया रायकवार
 'ओह माय डॉग' की स्क्रीनिंग के दौरान एक्ट्रेस रवीना टंडन पर एक कुत्ता झपट पड़ा।

मुंबई में हुई फिल्म 'ओह माय डॉग' की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान एक्ट्रेस रवीना टंडन पर एक कुत्ता झपट पड़ा। एक्ट्रेस ने सही समय पर हाथ हटा लिया, जिससे उनका कपड़ा कुत्ते के मुंह में फंस गया। इस दौरान एक्ट्रेस के रिएक्शन की जमकर सराहना हो रही है। रवीना ने काफी संयम दिखाया और घबराई नहीं।

रेड कार्पेट पर कर रही थीं बातचीत

रवीना टंडन फिल्म को सपोर्ट करने के लिए रेड कार्पेट पर पहुंची थीं। वहां मौजूद कुत्तों के साथ वह काफी गर्मजोशी से बातचीत करती नजर आईं। एक्ट्रेस नीचे बैठकर कुत्ते को दुलार रही थीं और पैपराजी के लिए पोज भी दे रही थीं।कपड़े के धागे को देखकर कुत्ता हुआ उत्साहित

सोलो फोटो खिंचवाने के लिए खड़ी हुईं थी 

तो कुत्ता उनके पीले रंग के आउटफिट की आस्तीन और लटकते धागे की ओर आकर्षित हो गया। कुत्ता अचानक जोर-जोर से भौंकते हुए उनके हाथ पर झपट पड़ा।रवीना ने नहीं खोया आपा कुत्ते के झपटने और आस्तीन के धागे को खींचे जाने के बावजूद रवीना ने न तो घबराहट दिखाई और न ही झटके से खुद को दूर किया। वह शांत बनी रहीं और हैंडलर्स को कुत्ते पर काबू पाने का मौका दिया। स्थिति सामान्य होने के बाद रवीना ने फिर से कुत्ते को प्यार से थपथपाया।

रवीना बोलीं- हमला नहीं किया था

बाद में पैपराजी से बात करते हुए रवीना ने साफ किया कि कुत्ते ने उन पर हमला नहीं किया था। एक्ट्रेस के अनुसार, रेड कार्पेट पर एक और कुत्ते को आते देख वह कुत्ता उत्साहित हो गया था और उसी स्थिति पर प्रतिक्रिया दे रहा था, न कि उन्हें नुकसान पहुंचा रहा थामलाइका अरोड़ा ने कुत्ते को हटाने पर की थी खेसारी लाल यादव की आलोचना

खेसारी लाल यादव का एक वीडियो 

जिसमें रेड कार्पेट पर पोज देने पहुंचे एक्टर का सामना एक कुत्ते से हुआ। तस्वीरें क्लिक करने के लिए रेड कार्पेट से कुत्ते को खींचकर हटाया गया था।वीडियो सामने आने के बाद मलाइका भड़क गईं। उन्होंने वीडियो शेयर कर लिखा था, ‘ये लोग हैं कौन और ये आदमी कौन है, जो खड़ा होकर पोज दे रहा है। वाहियात।’

संबंधित सामग्री

मुंबई में उद्योग जगत से सीधा संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुंबई में उद्योग जगत से सीधा संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं को बताने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव मुंबई में उद्योगपतियों से मिलेंगे।

नसीरुद्दीन शाह पर पीयूष मिश्रा का तंज, बोले- स्मित मच्छर पर चुप क्यों?

नसीरुद्दीन शाह पर पीयूष मिश्रा का तंज, बोले- स्मित मच्छर पर चुप क्यों?

पीयूष मिश्रा ने नसीरुद्दीन शाह पर तंज कसते हुए उन्हें देश में हो रहे विभिन्न मसलों पर बोलने की चुनौती दी है।

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उद्धव-राज ठाकरे का प्रदर्शन:मुंबई में हजारों की भीड़, CEC के खिलाफ 3 दिन में तीन बड़े प्रदर्शन

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उद्धव-राज ठाकरे का प्रदर्शन:मुंबई में हजारों की भीड़, CEC के खिलाफ 3 दिन में तीन बड़े प्रदर्शन

मुंबई में उद्धव और राज ठाकरे ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विशाल प्रदर्शन किया, मुख्य मुद्दा SIR की विवादास्पद समीक्षा था।

मुंबई में CJP के प्रोटेस्ट पर CM फडणवीस बोले, 'पहले ही बताना चाहता हूं...'

मुंबई में CJP के प्रोटेस्ट पर CM फडणवीस बोले, 'पहले ही बताना चाहता हूं...'

मुंबई के शिवाजी पार्क में CJP ने चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के खिलाफ और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की।

एक्ट्रेस नुसरत भरूचा को रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर:इंडोनेशिया के बाली में एक्सीडेंट, एयर एंबुलेंस से मुंबई लाया गया

एक्ट्रेस नुसरत भरूचा को रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर:इंडोनेशिया के बाली में एक्सीडेंट, एयर एंबुलेंस से मुंबई लाया गया

एक्ट्रेस नुसरत भरूचा बाली में दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद मुंबई लाई गईं, जहां उनकी रीढ़ की सर्जरी की जाएगी। उन्हें एयर एंबुलेंस से लाया गया है।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर