राका ने बनाया गिनीज रिकॉर्ड

अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘राका’ ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, 37 कलाकारों का रियल-टाइम मोशन कैप्चर

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और डायरेक्टर एटली की फिल्म ‘राका’ ने रिलीज से पहले ही 'मोस्ट पीपल मोशन-कैप्चर्ड इन रियल-टाइम' में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।

By : सोनिया रायकवार
अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘राका’ ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, 37 कलाकारों का रियल-टाइम मोशन कैप्चर

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और डायरेक्टर एटली की फिल्म ‘राका’ ने रिलीज से पहले ही एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। फिल्म ने ‘मोस्ट पीपल मोशन-कैप्चर्ड इन रियल-टाइम’ कैटेगरी में आधिकारिक तौर पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।

37 कलाकारों का मोशन कैप्चर

रिकॉर्ड बनाने के लिए एक ही सेशन में 37 कलाकारों के मोशन को रियल-टाइम में ट्रैक और कैप्चर किया गया। खास बात यह रही कि इस प्रक्रिया में 4 साल के बच्चे से लेकर 70 साल तक के बुजुर्ग कलाकार शामिल थे।

92 कैमरों का इस्तेमाल

फिल्म के इस बड़े मोशन-कैप्चर सेशन के लिए 92 ऑप्टिकल मोशन-कैप्चर कैमरों का इस्तेमाल किया गया। इसके साथ रियल-टाइम अनरियल विजुअलाइजेशन, फेसियल कैप्चर और एडवांस नेटवर्क सिस्टम को एक साथ सिंक किया गया।

मोशन कैप्चर टेक्निकल डायरेक्टर ब्रायन रौश ने बताया कि लोग अक्सर समझते हैं कि एनीमेशन तैयार करने के लिए सिर्फ एक बटन दबाना होता है, जबकि इसके पीछे काफी तकनीकी प्रक्रिया होती है। सिनेमैटोग्राफर जीके विष्णु ने बताया कि फिल्म में कई मोशन-कैप्चर कैरेक्टर नजर आएंगे, जिनके बीच एक्शन और इंटरेक्शन भी देखने को मिलेगा।

लॉस एंजिल्स से आया सेटअप

डायरेक्टर एटली के मुताबिक, भारत में पहले से मोशन-कैप्चर स्टेशन मौजूद थे, लेकिन ‘राका’ के विजन के लिए ज्यादा क्षमता वाले सेटअप की जरूरत थी। इसके लिए लॉस एंजिल्स से आधुनिक उपकरण भारत मंगाए गए और नया बेस तैयार किया गया। फिल्म के VFX प्रोड्यूसर ने प्रोजेक्ट की जरूरतों के मुताबिक नया मोशन-कैप्चर पाइपलाइन और वर्कफ्लो तैयार किया।

अल्लू अर्जुन ने टीम को दिया श्रेय

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल करने के बाद अल्लू अर्जुन ने कहा कि कई लोगों के पास विचार और विजन होते हैं, लेकिन उन्हें इस स्तर की क्वालिटी के साथ हकीकत में बदलना बड़ी बात है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय डायरेक्टर एटली, पूरी टेक्निकल टीम और प्रोजेक्ट को सपोर्ट करने के लिए सन पिक्चर्स को दिया।

संबंधित सामग्री

UAE में कर्नाटक के व्यक्ति की निर्मम हत्या, 9 टुकड़ों में मिला शव; पत्नी और बेटा लापता

UAE में कर्नाटक के व्यक्ति की निर्मम हत्या, 9 टुकड़ों में मिला शव; पत्नी और बेटा लापता

शारजाह में रहने वाले भारतीय प्रकाश कुंदर का शव नौ टुकड़ों में मिला। परिवार और पुलिस की जांच जारी है।

सूर्य देवता की भांति अग्निवर्ण वस्त्र धारण कर संत स्वयं कुछ नहीं चाहते, सभी वर्गों के कल्याण की करते हैं कामना-CM

सूर्य देवता की भांति अग्निवर्ण वस्त्र धारण कर संत स्वयं कुछ नहीं चाहते, सभी वर्गों के कल्याण की करते हैं कामना-CM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी महाराज के 94वें प्राकट्य दिवस महोत्सव में भाग लिया।

PM मोदी के जन्मदिवस पर CM मोहन यादव ने शुरू किया रक्तदान शिविर, बोले- रक्तदान से बचाई जा सकती है जरूरतमंदों की जान

PM मोदी के जन्मदिवस पर CM मोहन यादव ने शुरू किया रक्तदान शिविर, बोले- रक्तदान से बचाई जा सकती है जरूरतमंदों की जान

मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 'सेवा मेरा योगदान' कार्यक्रम के अंतर्गत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जहाँ बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया।

 ‘राम बोला’ टाइटल पर विवाद: एक ही दिन एक ही नाम से दो फिल्में अनाउंस, राइट्स को लेकर आमने-सामने मेकर्स

‘राम बोला’ टाइटल पर विवाद: एक ही दिन एक ही नाम से दो फिल्में अनाउंस, राइट्स को लेकर आमने-सामने मेकर्स

डॉक्टर विशाल चतुर्वेदी और डॉक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी के बीच फिल्म 'राम बोला' के टाइटल और राइट्स को लेकर विवाद शुरू हो गया है।

2027 से पहले भगवंत मान का बड़ा सियासी दांव, बादल और कैप्टन के गांव पहुंचकर साधा पंजाब

2027 से पहले भगवंत मान का बड़ा सियासी दांव, बादल और कैप्टन के गांव पहुंचकर साधा पंजाब

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पूर्व नेताओं के गांवों का दौरा कर 2027 के चुनाव की तैयारी शुरू की है। यह दौरा 'लोक मिलनी' के रूप में जारी है।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर