प्रियदर्शन की नई फिल्म 'हैवान'

हेरा फेरी ने मेरी जिंदगी मुश्किल कर दी… डायरेक्टर प्रियदर्शन बोले- कॉमेडी फिल्में बनाने से है नफरत

निर्देशक प्रियदर्शन, जिन्होंने 'हेरा फेरी' जैसी कॉमेडी फिल्में दीं, अब 'हैवान' के साथ गंभीर विषयों की ओर लौट रहे हैं, जिसमें अक्षय कुमार और सैफ अली खान मुख्य भूमिकाओं में हैं।

By : रोहन उमक
हेरा फेरी ने मेरी जिंदगी मुश्किल कर दी… डायरेक्टर प्रियदर्शन बोले- कॉमेडी फिल्में बनाने से है नफरत

हेरा फेरी ने मेरी जिंदगी मुश्किल कर दी… डायरेक्टर प्रियदर्शन बोले- कॉमेडी फिल्में बनाने से है नफरत

प्रियदर्शन ने हिंदी सिनेमा को ‘हेरा फेरी’, ‘भूल भुलैया’ और ‘हलचल’ जैसी कई यादगार कॉमेडी फिल्में दी हैं। हालांकि, दिलचस्प बात यह है कि खुद प्रियदर्शन को कॉमेडी फिल्मों की शूटिंग करना पसंद नहीं है। निर्देशक का कहना है कि वह अब जबरदस्ती के चुटकुलों के बजाय ऐसी कहानियां बनाना चाहते हैं, जिनमें हास्य परिस्थितियों से स्वाभाविक रूप से पैदा हो।

इन दिनों प्रियदर्शन अपनी आगामी फिल्म ‘हैवान’ के निर्देशन में व्यस्त हैं। फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

निर्देशक प्रियदर्शन

‘हेरा फेरी’ ने बदल दी प्रियदर्शन की राह

प्रियदर्शन ने हिंदी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत गंभीर विषयों वाली फिल्मों से की थी। ‘गर्दिश’ और ‘विरासत’ जैसी फिल्मों को दर्शकों और समीक्षकों से सराहना मिली। लेकिन साल 2000 में रिलीज हुई ‘हेरा फेरी’ ने उनकी पहचान को एक अलग दिशा दे दी।

2001 से 2021 के बीच प्रियदर्शन ने करीब 20 हिंदी फिल्मों का निर्देशन किया, जिनमें से अधिकांश हल्की-फुल्की कॉमेडी पर आधारित थीं। हालांकि, अब वह ‘हैवान’ के साथ एक बार फिर गंभीर कहानियों की ओर लौट रहे हैं।

‘सच कहूं तो कॉमेडी फिल्मों की शूटिंग से नफरत है’

एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में प्रियदर्शन ने कहा कि उन्होंने गंभीर फिल्मों से शुरुआत की थी और ‘गर्दिश’ तथा ‘विरासत’ उनके लिए सफल रहीं। लेकिन ‘हेरा फेरी’ के बाद उनका करियर लगातार कॉमेडी फिल्मों की ओर बढ़ता गया।

फ़िल्म हेरा फेरी का एक दृश्य

उन्होंने कहा, “फिर ‘हेरा फेरी’ ने मेरी जिंदगी मुश्किल कर दी। उसके बाद, बस कॉमेडी, कॉमेडी और कॉमेडी ही करता रहा। सच कहूं तो, मुझे कॉमेडी फिल्मों की शूटिंग से नफरत है।”

निर्देशक के मुताबिक, अब उन्हें समझ आया है कि सिर्फ चुटकुलों से भरी फिल्म बनाने के बजाय हास्य से भरपूर कहानी कही जा सकती है। वह कहानी में हास्य को परिस्थितियों के जरिए स्वाभाविक रूप से सामने लाना पसंद करते हैं।

‘मेरे किरदार गंभीर होते हैं, घटनाएं हास्यपूर्ण’

प्रियदर्शन ने कहा कि वह फिल्म में अलग से जबरदस्ती के जोक्स या कॉमेडी ट्रैक नहीं डालते। उनके अनुसार, उनके किरदार खुद को गंभीरता से लेते हैं, लेकिन उनके साथ घटने वाली परिस्थितियां दर्शकों को हास्यास्पद लगती हैं।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें अभिनेताओं से जबरन चेहरे बनवाकर या ओवर-द-टॉप अभिनय करवाकर कॉमेडी पैदा करना पसंद नहीं है। उनके लिए परिस्थिति और किरदारों की गंभीरता से पैदा होने वाला हास्य ज्यादा प्रभावी है।

11 सितंबर को रिलीज होगी ‘हैवान’

हैवान फ़िल्म का पोस्टर

‘हैवान’ में अक्षय कुमार और सैफ अली खान के अलावा बोमन ईरानी, श्रिया पिलगांवकर, सैयामी खेर, राजपाल यादव, शारिब हाशमी, राजेश शर्मा, मनोज जोशी और जिशू सेनगुप्ता भी नजर आएंगे। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी यह फिल्म 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

संबंधित सामग्री

'हैवान' बन अक्षय कुमार ने मचाया तांडव, सैफ से होगी भिड़ंत; रोंगटे खड़े कर देगा ट्रेलर

'हैवान' बन अक्षय कुमार ने मचाया तांडव, सैफ से होगी भिड़ंत; रोंगटे खड़े कर देगा ट्रेलर

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की मच-अवेटेड फिल्म 'हैवान' की रिलीज डेट का खुलासा हुआ, दोनों सुपरस्टार्स 11 सितंबर को बड़े पर्दे पर लौटेंगे.

56 की उम्र में भी कायम है Nawab सैफ अली खान का चार्म, जानिए फिल्मी सफर

56 की उम्र में भी कायम है Nawab सैफ अली खान का चार्म, जानिए फिल्मी सफर

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। फिल्मों और OTT प्लेटफॉर्म्स पर उनकी विशेष पहचान बनी हुई है।

भारतीय सेलिब्रिटीज ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, सोशल मीडिया पर दी शुभकामनाएं

भारतीय सेलिब्रिटीज ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, सोशल मीडिया पर दी शुभकामनाएं

भारत ने 15 अगस्त को अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया, जिसमें अनुपम खेर, अक्षय कुमार, और अन्य सेलिब्रिटीज ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं.

'वेलकम टू द जंगल' की कमाई का हिस्सा शहीदों की विधवाओं को होगा दान, प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला का बड़ा ऐलान

'वेलकम टू द जंगल' की कमाई का हिस्सा शहीदों की विधवाओं को होगा दान, प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला का बड़ा ऐलान

अक्षय कुमार की नई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' रिलीज होते ही छाई। प्रोड्यूसर फिरोज ने घोषणा की कि कमाई का हिस्सा शहीदों की विधवाओं को जाएगा।

'वेलकम टू द जंगल' रिलीज..किसी ने की तारीफ तो किसी ने बताया बेकार, जानिए रिव्यू

'वेलकम टू द जंगल' रिलीज..किसी ने की तारीफ तो किसी ने बताया बेकार, जानिए रिव्यू

अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, और जैकलीन फर्नांडिस अभिनीत कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' बॉक्सऑफिस पर रिलीज़ हो चुकी है।

Advertisement

MP ADD शिक्षा के साथ कौशल भी..3 on 2 september