Mrunal Thakur Dhanush Dating: मृणाल और धनुष एक-दूसरे को कर रहें हैं डेट! दोनों ...

mrunal-thakur-dhanush-dating-viral-video

Mrunal Thakur Dhanush Dating: मृणाल और धनुष एक-दूसरे को कर रहें हैं डेट! दोनों का खूबसूरत वीडियो वायरल...

mrunal thakur dhanush dating मृणाल और धनुष  एक-दूसरे को कर रहें हैं डेट दोनों का खूबसूरत वीडियो वायरल

Mrunal Thakur Dhanush Dating: बॉलीवुड की जानी - मानी एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर इन दिनों सुर्खियों में बनी हुईं हैं। हाल हि में मृणाल की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' रिलीज हुई। लेकिन एक्ट्रेस फिल्म से ज्यादा अपनी रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियो में बनी हुईं हैं। दरअसल मृणाल ठाकुर को साउथ के सुपर स्टार धनुष के साथ देखा गया, वो उनके कान में कुछ कहते हुए नजर आईं, जिसके बाद से ही उन दोनों के ऑफेयर की खबरें सुर्खियों में बनी हुईं हैं। Read More: Hollywood Actress Kelly Mac Death: हॉलीवड एक्ट्रेस केली की 33 की उम्र में निधन, जानिए वजह…

'सन ऑफ सरदार 2' स्क्रीनिंग के दौरान दिखी नजदीकियां...

हाल ही में फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' की स्क्रीनिंग के दौरान मृणाल और धनुष का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें धनुष मृणाल का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं, जबकि मृणाल उनके कान में कुछ कहते दिख रही हैं। दोनों काफी क्लोज और खुश दिखाई दे रहे थे, जिससे इनकी अफेयर की खबरों को और ज्यादा हवा मिल गई।

सूत्र ने किया रिश्ते का खुलासा...

इन वायरल खबरों के बीच एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि - मृणाल और धनुष सच में डेटिंग कर रहे हैं। सूत्र के अनुसार - "हां, यह सच है कि वे एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि यह रिश्ता अभी नया है, और वे फिलहाल इसे ऑफिशियल नहीं करना चाहते। दोनों को साथ में समय बिताना पसंद है और उनके विचार, मूल्य और सोच काफी हद तक मेल खाते हैं।"

दोस्ती से शुरू हुई लव स्टोरी...

बताया जा रहा है कि मृणाल और धनुष की मुलाकात एक साउथ इवेंट के दौरान हुई थी। वहीं से दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, जल्द ही दोनों की अच्छी दोस्ती हो गई और फिर दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों एक-दूसरे को लेकर काफी सहज और बेफिक्र नजर आते हैं।

बॉलीवुड और साउथ में व्यस्त हैं मृणाल ठाकुर...

मृणाल ठाकुर इन दिनों हिंदी फिल्मों के साथ-साथ साउथ इंडस्ट्री में भी सक्रिय हैं। उनकी फिल्म ‘सीता रामम’ ने उन्हें साउथ में भी लोकप्रिय बना दिया है। वर्तमान में वह अदिवी शेष के साथ फिल्म ‘डकैत: ए लव स्टोरी’ की शूटिंग कर रही हैं, जिसके लिए वह मुंबई और हैदराबाद के बीच सफर करती रहती हैं।

फैंस कर रहे हैं रिश्ते पर चर्चा...

हालांकि, अभी तक मृणाल या धनुष की ओर से इस रिश्ते पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन फैंस और इंडस्ट्री के जानकार इस नए कपल को लेकर काफी उत्साहित हैं।

धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत की शादी और तलाक..

साउथ सुपरस्टार धनुष की शादी ऐश्वर्या रजनीकांत से साल 2004 में हुई थी। ऐश्वर्या, सुपरस्टार रजनीकांत की बड़ी बेटी हैं। दोनों ने कम उम्र में शादी की थी और करीब 18 साल तक साथ रहे। जनवरी 2022 में, धनुष और ऐश्वर्या ने एक बयान जारी कर यह घोषणा की कि वे अलग हो रहे हैं। हालांकि उस समय यह केवल सेपरेशन (separation) था। इसके बाद, लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद, साल 2024 में दोनों का आधिकारिक रूप से तलाक हो गया। धनुष और ऐश्वर्या के दो बेटे भी हैं – यात्रा और लिंगा।

संबंधित सामग्री

22 July 2026 Rashifal

सनातन

22 July 2026 Rashifal

22 July 2026 Rashifal: जानें 22 जुलाई 2026 का दैनिक राशिफल। मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए नौकरी, व्यापार, प्रेम, शिक्षा, धन, करियर और स्वास्थ्य का सटीक ज्योतिषीय भविष्यफल।

रविंद्र भवन में हुआ डॉ. हेडगेवार के जीवन और कार्यों पर केंद्रित महानाट्य का मंचन

राज्य

रविंद्र भवन में हुआ डॉ. हेडगेवार के जीवन और कार्यों पर केंद्रित महानाट्य का मंचन

सीएम डॉ. यादव ने कहा - डॉ. हेडगेवार ने दिया था समानता का विचार। राष्ट्र, आज समान नागरिक संहिता का महत्व समझ रहा है।

लव मैरिज की सजा! गर्भवती नाबालिग साथ किया गैंगरेप, दोनों आरोपी गिरफ्तार

राज्य

लव मैरिज की सजा! गर्भवती नाबालिग साथ किया गैंगरेप, दोनों आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में इंटरकास्ट लव मैरिज करने वाली गर्भवती नाबालिग का अपहरण कर गैंगरेप किया गया। दोनों आरोपी गिरफ्तार।

पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस के पदाधिकारियों ने की सीएम डॉ. यादव से मुलाकात,कंपनी 6200 करोड़ का करेगी निवेश

राज्य

पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस के पदाधिकारियों ने की सीएम डॉ. यादव से मुलाकात,कंपनी 6200 करोड़ का करेगी निवेश

मध्यप्रदेश में पारस डिफेंस कंपनी द्वारा सेमीकंडक्टर परियोजना के लिए 6200 करोड़ रुपए निवेश और 2500 रोजगार सृजन की योजना।

इंदौर के MTH अस्पताल में आशा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल, CMO कार्यालय से अस्पताल तक निकाली गई आक्रोश रैली

राज्य

इंदौर के MTH अस्पताल में आशा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल, CMO कार्यालय से अस्पताल तक निकाली गई आक्रोश रैली

इंदौर के एमटीएच अस्पताल में आशा कार्यकर्ता के साथ हुई मारपीट के खिलाफ आशा-ऊषा-आशा पर्यवेक्षक एकता यूनियन ने प्रदर्शन किया।