मेट गाला 2026: न्यूयॉर्क में बॉलीवुड सितारों ने बिखेरा जलवा, ईशा अंबानी का शानदार लुक

मेट गाला 2026 में बॉलीवुड सितारे

मेट गाला 2026: न्यूयॉर्क में बॉलीवुड सितारों ने बिखेरा जलवा, ईशा अंबानी का शानदार लुक

मेट गाला 2026 में बॉलीवुड सितारे चमके। ईशा अंबानी ने सोने की साड़ी में आकर्षण बिखेरा, जबकि करण जौहर और मनीष मल्होत्रा ने भी अपनी प्रतिभा दिखाई।

मेट गाला 2026 न्यूयॉर्क में बॉलीवुड सितारों ने बिखेरा जलवा ईशा अंबानी का शानदार लुक

न्यूयॉर्क में बॉलीवुड सितारों ने बिखेरा जलवा, ईशा अंबानी का शानदार लुक |

Met Gala 2026: 78वें  मेट गाला का 4 मई सोमवार को न्यूयॉर्क के म्यूजियम में आयोजन किया गया, जहां बॉलीवुड के जाने-माने सेलिब्रिटीज इस इवेंट में डिजाइनर ड्रेस पहनकर  रेड कार्पेट पर उतरे और  मुकेश और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी भी अपने लुक से कहर ढाती नजर आईं। उन्हेंने सोने के धागे से बनी साड़ी पहनकर एंट्री की। 

बता दें, इस इवेंट में देश- विदेश की कई हस्तियां पहुंची।

क्या थी थीम?

इस बार मेट गाला की थीम कॉस्ट्यूम आर्ट रखी गई, इस इवेंट में आने वाले सभी गेस्ट के लिए ड्रेस कोड 'फैशन इज आर्ट' है।

करण जौहर

करण जौहर ने मेट गाला 2026 में अपना डेब्यू किया। इस दौरान उन्होंने अपने दोस्त और सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए हुए आउटफिट में नजर आए। उनके आउटफिट में राजा रवि वर्मा की विरासत को दिखाया गया है। करण भी इस आउटफिट में किसी राजा से कम नहीं लग रहें।

प्रियंका चोपड़ा का ब्यूटीफुल लुक

आलिया का क्लासी लुक


मनीष के आउटफिट में मुंबई की झलक

भारत के जाने-माने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा लगातार दूसरी साल मेट गाला की रेड कार्पेट पर उतरे। उन्होंने शानदार ब्लैक कलर का आउटफिट पहना है, जिसमें व्हाइट कलर से कारीगरों के नाम और हस्ताक्षर कढ़ाई किए गए हैं। यह डिजाइन मुंबई शहर की एक झलक दिखाता है, जो उनके आर्ट को बेहतरीन तरीके से प्रदर्शित करता है।

ईशा अंबानी ने सोने के धागे से बनी साड़ी पहनी   

नीता अंबानी और मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी डिजाइनर गौरव गुप्ता की कस्टम साड़ी में रेड कार्पेट पर पहुंचीं। उनके जूलरी इंटीग्रेटेड ब्लाउज में मां नीता अंबानी के जूलरी कलेक्शन के ग्रीन एमराल्ड को भी शामिल किया गया है। इस पर 1800 कैरेट से अधिक हीरे जड़े हुए हैं, जिनके साथ पन्ना, पोल्की और कुंदन भी शामिल है। इसे 1200 घंटों में 50 आर्टिस्ट ने मिलकर बनाया है।

संबंधित सामग्री

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बॉलीवुड सेलेब्स ने किया योग, तस्वीरें वायरल..

लाइफ स्टाइल

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बॉलीवुड सेलेब्स ने किया योग, तस्वीरें वायरल..

अक्षय कुमार, शिल्पा शेट्टी, मलाइका अरोड़ा सहित कई सेलेब्स ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग किया। उनकी योग करते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई।