जॉन अब्राहम का फैन के साथ व्यवहार वायरल

बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम ने बेंगलुरु इवेंट में फैन को बचाया, वीडियो हुआ वायरल

वर्ल्ड मोटरसाइकिल डे के इवेंट में जॉन अब्राहम ने सिक्योरिटी गार्ड को रोक कर फैन को बचाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

By : हेमा गुप्ता
बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम ने बेंगलुरु इवेंट में फैन को बचाया, वीडियो हुआ वायरल

बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम ने बेंगलुरु इवेंट में फैन को बचाया, वीडियो हुआ वायरल

Johan Ibrahim-Fan Video Viral: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर जॉन अब्राहम वर्ल्ड मोटरसाइकिल डे पर बेंगलुरु में आयोजित एक इवेंट में पहुंचे थे। इस दौरान एक फैन सिक्योरिटी को चकमा देकर स्टेज पर चढ़ गया , जिसके बाद सिक्योरिटी गॉर्ड स्टेज पर पहुंचे और उसे पकड़कर नीचे करने लगे। लेकिन फिर जॉन अब्राहम ने फैन का हाथ पकड़ा और सिक्योरिटी गॉर्ड को रोका, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

फैन के साथ जॉन का वीडियो वायरल

बेंगलुरु में आयोजित एक इवेंट के दौरान जॉन ने बाइक से एंट्री की। फिर इवेंट में मौजूद लोगों से बाइक के साथ लगाव को लेकर बात की। इसी बीच एक फैन सिक्योरिटी गॉर्ड को चकमा देकर जॉन से मिलने को लेकर स्टेज पर चढ़ गया। 

इसके बाद सिक्योरिटी गॉर्ड स्टेज पर पहुंचे और उसे पकड़कर नीचे करने लगे। लेकिन फिर जॉन अब्राहम ने फैन का हाथ पकड़ा फिर सिक्योरिटी गॉर्ड को रोका और फैन से मुलाकात की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।  

यूजर्स ने की जॉन की तारीफ

इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग एक्टर के सादगी भरे अंदाज की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि- 'जॉन सच में जमीन से जुड़े इंसान हैं।', दूसरें ने लिखा कि- 'आप इंसानियत, दयालुता और अपने फैंस के लिए प्यार की मिसाल हैं। आपने अपने फैन का दिन बना दिया।', तीसरे ने लिखा कि-  'जॉन बहुत अच्छे इंसान हैं।'

वहीं कुछ लोगों ने इस घटना को PRबताते हुए लिखा कि - 'इसमें मुझे कुछ भी असली नहीं लगा, आजकल पीआर टीमें बहुत क्रिएटिव हो गई हैं।' 

एक्टर का वर्कफ्रंट
 
जॉन अब्राहम आखिरी बार फिल्म 'तेहरान' में नजर आए थे। यह फिल्म पिछले साल 14 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी।इससे पहले 

इससे पहले जॉन फिल्म 'द डिप्लोमैट' में दिखे थे, जो 14 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म का कुल बजट लगभग 20 करोड़ रुपये था, जबकि दुनिया भर में इसने करीब 51.46 करोड़ रुपये की कमाई की।

अपकमिंग फिल्में

अब जॉन रोहित शेट्टी के प्रोडक्शन में बन रही राकेश मारिया बायोपिक में नजर आएंगे। फिल्म के इसी साल रिलीज होने की उम्मीद है।  इसके अलावा जॉन 'फोर्स 3' पर भी काम कर रहे हैं, जिसमें उनके साथ हर्षवर्धन राणे मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की शूटिंग फिलहाल जारी है।

 
 


 

संबंधित सामग्री

कन्नड़ एक्टर किरण राज पर शेर ने नहीं किया हमला, वायरल वीडियो की बताई पूरी सच्चाई

कन्नड़ एक्टर किरण राज पर शेर ने नहीं किया हमला, वायरल वीडियो की बताई पूरी सच्चाई

कन्नड़ एक्टर किरण राज का शेर के साथ वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें शेर उनकी ओर झपटता नजर आ रहा है। हालांकि, यह उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए एक नियंत्रित ट्रेनिंग सेशन का हिस्सा था।

CM नायब सिंह सैनी की सुरक्षा में बड़ी चूक! 1.5 KM तक अंधेरे में दौड़ा काफिला, वायरल वीडियो ने खोली पोल

CM नायब सिंह सैनी की सुरक्षा में बड़ी चूक! 1.5 KM तक अंधेरे में दौड़ा काफिला, वायरल वीडियो ने खोली पोल

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का काफिला रेवाड़ी में अंधेरे में गुजरा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद सुरक्षा पर सवाल उठे।

टीचर ने छात्र को बेरहमी से पीटा, 17 थप्पड़ जड़े; बोला- कॉलेज से नाम काट दूंगा

टीचर ने छात्र को बेरहमी से पीटा, 17 थप्पड़ जड़े; बोला- कॉलेज से नाम काट दूंगा

मेरठ के एक स्कूल में शिक्षक द्वारा 13 वर्षीय छात्र की पिटाई का वीडियो सामने आया। पिता ने शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

समय रैना ने महाराष्ट्र साइबर सेल पर ली चुटकी, CM फडणवीस भी नहीं रोक पाए हंसी; बोले- ‘मेरा रिश्ता बहुत पुराना है’

समय रैना ने महाराष्ट्र साइबर सेल पर ली चुटकी, CM फडणवीस भी नहीं रोक पाए हंसी; बोले- ‘मेरा रिश्ता बहुत पुराना है’

स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना का साइबर अवेयरनेस प्रोग्राम में व्यंग्यात्मक अंदाज वायरल। महाराष्ट्र साइबर सेल की सक्रियता पर हास्य के बाण छोड़े।

भोपाल में तलवार लहराकर जन्मदिन का केक काटना पड़ा भारी, जन्मदिन के जश्न में तलवार का प्रदर्शन

भोपाल में तलवार लहराकर जन्मदिन का केक काटना पड़ा भारी, जन्मदिन के जश्न में तलवार का प्रदर्शन

भोपाल के कोलार रोड पर जन्मदिन के दौरान तलवार से केक काटने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज की है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कार्रवाई की गई।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026