‘सतलुज’ फिल्म विवाद: ओटीटी से हटने पर पंजाब में सियासी घमासान, दिलजीत दोसांझ ने उठाए सवाल

फिल्म 'सतलुज' पर विवाद

‘सतलुज’ फिल्म विवाद: ओटीटी से हटने पर पंजाब में सियासी घमासान, दिलजीत दोसांझ ने उठाए सवाल

पंजाब के मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन पर आधारित फिल्म 'सतलुज' को OTT से हटाए जाने के बाद राजनीतिक और सामाजिक विवाद खड़ा हो गया है।

‘सतलुज’ फिल्म विवाद ओटीटी से हटने पर पंजाब में सियासी घमासान दिलजीत दोसांझ ने उठाए सवाल

पंजाब के मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘सतलुज’ को ओटीटी प्लेटफॉर्म से हटाए जाने के बाद पंजाब में नया राजनीतिक और सामाजिक विवाद खड़ा हो गया है। फिल्म 3 जुलाई को ओटीटी पर रिलीज हुई थी, लेकिन महज तीन दिन बाद इसे प्लेटफॉर्म से हटा लिया गया। इस फैसले को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों, कलाकारों और सामाजिक संगठनों ने सवाल उठाए हैं। फिल्म में अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने जसवंत सिंह खालड़ा की भूमिका निभाई है।

बताया जा रहा है कि फिल्म का विषय बेहद संवेदनशील है। इसमें पंजाब में उग्रवाद के दौर के दौरान कथित फर्जी एनकाउंटर और लावारिस शवों के अंतिम संस्कार से जुड़े मामलों को दिखाया गया है। खालड़ा ने इन मामलों को उजागर किया था और बाद में 1995 में रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए थे। फिल्म में तत्कालीन पुलिस और सरकारी तंत्र की कार्यप्रणाली को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए गए हैं। इसी वजह से पहले केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने फिल्म में 120 से अधिक कट लगाने के निर्देश दिए थे, जिसके कारण इसकी रिलीज लंबे समय तक टलती रही। फिल्म का नाम भी पहले 

‘घल्लूघारा’, फिर ‘पंजाब 95’ और अंत में ‘सतलुज’ रखा गया

फिल्म के ओटीटी से हटने के पीछे राष्ट्रीय सुरक्षा और कानून-व्यवस्था से जुड़े कारण बताए जा रहे हैं। आशंका जताई गई है कि फिल्म के कुछ हिस्सों का इस्तेमाल भारत विरोधी या खालिस्तान समर्थक तत्व माहौल बिगाड़ने के लिए कर सकते हैं, खासकर पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले।

अब फिल्म भी गायब हो गई

फिल्म हटाए जाने पर दिलजीत दोसांझ ने नाराजगी जताते हुए कहा कि फिल्म के साथ वही हुआ जो जसवंत सिंह खालड़ा के साथ हुआ था.वे भी अचानक गायब हुए थे और अब फिल्म भी गायब हो गई। उन्होंने इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और इतिहास के सच को दबाने की कोशिश बताया।

फिल्म पर विवाद लगातार गहराता जा रहा

वहीं, पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा और आम आदमी पार्टी के नेताओं ने भी फिल्म हटाने पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि पंजाब के इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों को दबाने की कोशिश की जा रही है। दूसरी ओर, इस पूरे मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है और फिल्म पर विवाद लगातार गहराता जा रहा है।

संबंधित सामग्री

बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर में चढ़ावे में हेरफेर का आरोप, लैपटॉप गायब, SIT जांच की मांग

राज्य

बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर में चढ़ावे में हेरफेर का आरोप, लैपटॉप गायब, SIT जांच की मांग

बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति पर लैपटॉप गायब होने और चढ़ावे में हेरफेर के आरोप लगे हैं। SIT जांच की मांग उठी है।

पंजाब कांग्रेस में कलह थामने की कवायद तेज, चंडीगढ़ पहुंचे भूपेश बघेल; नेताओं से की अहम बैठक

राज्य

पंजाब कांग्रेस में कलह थामने की कवायद तेज, चंडीगढ़ पहुंचे भूपेश बघेल; नेताओं से की अहम बैठक

पंजाब कांग्रेस में बढ़ती गुटबाजी और मतभेदों के बीच भूपेश बघेल चंडीगढ़ पहुंचे। नेताओं के साथ बैठक कर एकता और चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई।

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे में कथित गड़बड़ी पर विवाद, जांच की मांग

राज्य

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे में कथित गड़बड़ी पर विवाद, जांच की मांग

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे की कथित गड़बड़ियों पर विवाद बढ़ता जा रहा है। भैरव सेना ने न्यायिक जांच की मांग की है, जिसमें प्रधानमंत्री कार्यालय और मुख्यमंत्री को भी पत्र भेजा गया है।

अनंत अंबानी की अगवानी पर बवाल, पूर्व मंत्री राजा पटैरिया ने कलेक्टर पर उठाए सवाल; जांच और कार्रवाई की मांग

राज्य

अनंत अंबानी की अगवानी पर बवाल, पूर्व मंत्री राजा पटैरिया ने कलेक्टर पर उठाए सवाल; जांच और कार्रवाई की मांग

छतरपुर कलेक्टर द्वारा अनंत अंबानी की अगवानी किए जाने पर राजनीतिक विवाद बढ़ा। कांग्रेस नेता राजा पटैरिया ने इसे प्रशासनिक मर्यादा के खिलाफ बताया।

पंजाब कांग्रेस में बगावत, चरणजीत चन्नी ने मीटिंग का किया बायकॉट

राज्य

पंजाब कांग्रेस में बगावत, चरणजीत चन्नी ने मीटिंग का किया बायकॉट

पंजाब कांग्रेस में बगावत बढ़ती जा रही है, जिसमें चरणजीत चन्नी ने भूपेश बघेल की मीटिंग का बायकॉट किया और दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।