Bigg Boss 19 contestant apology: Big Boss 19 शो खत्म हो चुका है, लेकिन उस शो की चर्चाएं अब भी बनी हुई हैं। शो में फेमस कंटेस्टेंट में से एक तान्या मित्तल और म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक के बीच शुरुआत में दोस्ती देखने को मिली, फिर बाद में दोनों की दोस्ती टूट गई। लेकिन दोनों के कुछ वीडियो को लव एंगल की तरह दिखाया गया, जब शो खत्म हो गया तब अमाल से कुछ लोगों ने तान्या को लेकर तरह - तरह के सवाल किए उन्हें तान्या से लिंकप करने की कोशिश गई। जिस पर अमाल ने सफाई दी और तान्या से माफी मांगी।
Bigg Boss 19 contestant apology: अमाल की फैंस से अपील
अमाल ने अपने फैंस से अपील की है, कि उन्हें और तान्या को लिंक अप करना बंद कर दें। एक मीडिया पर्सन ने भी तान्या को लेकर सवाल किया था, जिस पर उन्होंने नकारते हुए बात बदल दी थी, वहीं अब एक यूजर ने अमाल और तान्या का रोमांटिक डांस वीडियो शेयर किया, जिसके बाद एक बार फिर दोनों के बीच रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए अमाल ने लिखा कि- 'भाई, ये एक 'टास्क' था और अगर मैं अहंकार दिखाऊं और होस्ट या मेहमानों के कहने पर कुछ न करूं तो ये ठीक नहीं है। अगर शो को किसी टास्क के लिए, डांस स्किट के लिए या किसी और चीज़ के लिए कुछ लोगों की जोड़ी बनाने की जरूरत है... तो हमें करना ही होगा। ये चैनल की क्रिएटिव टीम है और आप लोग इसे बेतुका रोमांस बना रहे हैं।'