रैपर बादशाह ने प्राइवेट सेरेमनी में एक्ट्रेस ईशा रिक्खी से की शादी, ईशा ने की पुष्टि

Badshah Marries Isha Rikhi

रैपर बादशाह ने प्राइवेट सेरेमनी में एक्ट्रेस ईशा रिक्खी से की शादी, ईशा ने की पुष्टि

Punjabi actress Isha Rikhi confirms her marriage to rapper Badshah via social media, following rumors and a secretive ceremony.

रैपर बादशाह ने प्राइवेट सेरेमनी में एक्ट्रेस ईशा रिक्खी से की शादी ईशा ने की पुष्टि

रैपर बादशाह ने एक प्राइवेट सेरेमनी में एक्ट्रेस ईशा रिक्खी से की शादी, ईशा ने की पुष्टि |

Badshah married Isha Rikhi: पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी चर्चा में बनी हुई हैं, दरअसल उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आस्क मी एनीथिंग में लिखा कुछ सवाल कुछ जबाव ऐसे में कुछ यूजर ने उनसे शादी के बारें में पूछा। एक यूजर ने पूछां 'क्या आपकी शादी बादशाह से हुई है?' इस पर ईशा रिखी ने कहा कि-   "हां, मेरी शादी हो चुकी है।' ईशा ने फेमस म्यूजिक प्रोड्यूसर बादशाह के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें अपना हसबैंड बताया।

बादशाह ने ईशा के साथ की गुपचुप शादी

सोशल मीडिया पर रैपर और म्यूजिक प्रोड्यूसर बादशाह की ईशा के साथ तस्वीर सामने आने के बाद उनकी शादी को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कुछ महिनों पहले ही दोनों की शादी की तस्वीरें सामने आई थी, जिसमें दोनों शादी के जोड़े में थे। लेकिन किसी ने भी ऑफिशियल तरीके से इस शादी की पुष्टि नही की थी। 

ईशा से यूजर्स ने कुछ इस तरह पूछे सवाल

इंस्टाग्राम पर एक आस्क मी एनीथिंग सेशन के दौरान यूजर ने एक्ट्रेस से कुछ इस तरह सवाल किए। एक यूजर्स ने कई सवाल किया "मैम, आपकी और बादशाह भाई की शादी हो गई है, फिर आप दोनों एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो क्यों नहीं करते?"  

यूजर्स को इस तरह दिया जवाब

ईशा ने जवाब में एक पोस्ट डाली और उसमें मजाकिया अंदाज में लिखा, "मुझे लगता है कि अब इन सवालों की बाढ़ आ गई है। 'क्या आपकी शादी हो गई है?', 'क्या आपकी शादी बादशाह से हुई है?', 'आप दोनों एक-दूसरे को फॉलो क्यों नहीं करते?', 'आप साथ में तस्वीरें क्यों नहीं पोस्ट करते?' जैसे सवाल लगातार पूछे जा रहे हैं।"

नीचे लिखा कि- "हां, मेरी शादी हो चुकी है। अब सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवाल पर आते हैं- 'आप दोनों एक-दूसरे को फॉलो क्यों नहीं करते?' सच कहूं तो इसका जवाब मेरे पति को देना चाहिए। पति देव (बादशाह), जनता के मन में कई सवाल हैं। कृपया जल्द से जल्द उनका जवाब दें।"

बादशाह के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीर

फिर एक यूजर ने पूछा कि-  'अगर वह बादशाह की पत्नी हैं, तो उन्होंने अब तक उनके साथ एक भी फोटो क्यों पोस्ट नहीं की।'

इस पर बिना जवाब दिए। एक्ट्रेस ने पति बादशाह के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की। तस्वीर में एक्ट्रेस ईशा रिखी  फेमस रैपर बादशाह की गोद में गले लगाए बैठी हुई हैं।

मार्च में आई थी शादी की तस्वीरें

ईशा रिखी और रैपर बादशाह की शादी की तस्वीरें मार्च में वायरल हुई थी। सबसे पहले शादी की तस्वीर ईशा की मां  ने शेयर की थी, जिसमें बादशाह और ईशा शादी के जोड़े में थे। उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा था  “गॉड ब्लेस यू” साथ ही बादशाह और ईशा को टैग भी किया था, जिसके बाद शादी की चर्चा तेज हो गई थी। लेकिन इस पर बादशाह और ईशा की ओर से कोई भी ऑफिशियल पुष्टि नहीं की गई।

बता दें कि, बादशाह की पहली शादी जैस्मिन मसीह से हुई थी और दोनों की एक बेटी भी है। लेकिन यह रिश्ता ज्यादा चला नहीं और साल 2020 में दोनों अलग हो गए थे।

संबंधित सामग्री

आमिर खान की तीसरी शादी पर हंगामा, ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी बोली ये बात 

मनोरंजन

आमिर खान की तीसरी शादी पर हंगामा, ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी बोली ये बात 

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने अपनी तीसरी शादी पर हो रही ट्रोलिंग का जवाब दिया, बताया गौरी स्प्रैट के साथ उनकी शादी सिविल मैरिज थी।

क्या 'लव जिहाद' है आमिर खान की तीसरी शादी? महाराष्ट्र के मंत्री राणे ने उठाए सवाल और कह दी बड़ी बात 

मनोरंजन

क्या 'लव जिहाद' है आमिर खान की तीसरी शादी? महाराष्ट्र के मंत्री राणे ने उठाए सवाल और कह दी बड़ी बात 

आमिर खान की तीसरी शादी पर महाराष्ट्र के नेता नीतेश राणे ने लव जिहाद का आरोप लगाया है। राणे के अनुसार, हिंदू समाज को इस पर विचार करना चाहिए कि वे खान की फिल्में देखें या नहीं।


'आमिर खान हिंदू समाज को चैलेंज कर रहा', बजरंग दल ने फूंका एक्टर का पुतला, पूछा- मुस्लिम से प्यार नहीं होता

मनोरंजन

'आमिर खान हिंदू समाज को चैलेंज कर रहा', बजरंग दल ने फूंका एक्टर का पुतला, पूछा- मुस्लिम से प्यार नहीं होता

आमिर खान के हिंदू लड़की से तीसरी शादी करने पर बजरंग दल ने सख्त विरोध प्रदर्शन किया और उनका पुतला जलाया। उनकी इस हरकत को हिंदू समाज को चुनौती देने के रूप में देखा जा रहा है।

आमिर खान ने लॉन्गटाइम पार्टनर गौरी स्प्रैट से रचाई शादी, मुंबई में बेहद सादगी से संपन्न हुआ निजी समारोह

मनोरंजन

आमिर खान ने लॉन्गटाइम पार्टनर गौरी स्प्रैट से रचाई शादी, मुंबई में बेहद सादगी से संपन्न हुआ निजी समारोह

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने मुंबई में अपने आवास पर एक निजी समारोह में विवाह किया, जहाँ परिवार और करीबी दोस्त मौजूद थे।

आमिर खान ने किया तीसरी शादी का ऐलान, गौरी स्प्रैट बनेंगी दुल्हन

मनोरंजन

आमिर खान ने किया तीसरी शादी का ऐलान, गौरी स्प्रैट बनेंगी दुल्हन

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने घोषणा की कि वह अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से 5 जुलाई को विवाह करेंगे। यह शादी बेहद प्राइवेट रखी जाएगी।