Akshay On Chuck Norris Death: चक नॉरिस का 86 की उम्र में हुआ निधन, अक्षय ने जताया दुख...

akshay-kumar-pays-tribute-to-chuck-norris-on-his-death

Akshay On Chuck Norris Death: चक नॉरिस का 86 की उम्र में हुआ निधन, अक्षय ने जताया दुख...

akshay on chuck norris death चक नॉरिस का 86 की उम्र में हुआ निधन अक्षय ने जताया दुख

Akshay On Chuck Norris Death: मार्शल आर्ट्स के क्षेत्र में जीनियस और महान फिल्म स्टार चक नॉरिस का 86 वर्ष में निधन हो गया। बताया जा रहा है, उनका निधन अचानक हो गया। उनके निधन के बाद बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अक्षय कुमार ने दुख जाहिर करते हुए कहा कि, उन्होंने चक नॉरिस की कई फिल्में देखीं और ये फिल्में उनके लिए सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि सीख थीं।

परिवार ने दी चक के निधन की जानकारी

चक नॉरिस का 20 मार्च गुरुवार को निधन हो गया। निधन के बाद उनके परिवार ने एक्टर चक के सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर जानकारी दी। साथ ही कहा कि- ' उनका निधन अचानक हुआ। हालांकि हम परिस्थितियों को गोपनीय रखना चाहते हैं, कृपया जान लें कि वे अपने परिवार से घिरे हुए थे और शांति में थे।'

अक्षय कुमार ने जताया दुख

चक नॉरिस के निधन पर अक्षय कुमार ने अपने एक्स अकाउंट पर दुख जाहिर करते हुए लिखा कि- "वे ऑफ द ड्रैगन, मिसिंग इन एक्शन जैसी फिल्मों में चक नॉरिस को देखना मेरे लिए एक शिक्षा की तरह था। उनका अनुशासन, ताकत और स्क्रीन पर उनकी कमांड ने मुझे प्रभावित किया।"

चक नॉरिस का 1940 में हुआ था जन्म

कार्लोस रे नॉरिस का जन्म 10 मार्च, 1940 को रायन, ओक्लाहोमा में हुआ फिर 12 साल की उम्र में, वे अपने परिवार के साथ टोरेंस, कैलिफोर्निया गए और हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी की। फिर 1958 में अमेरिकी वायु सेना में भर्ती हो गए। कोरिया में तैनाती के दौरान ही उन्होंने जूडो और तांग सू डो सहित मार्शल आर्ट सीखा। 1962 में सेना से रिटायर होने के बाद उन्होंने नॉर्थ्रॉप एयरक्राफ्ट में फाइल क्लर्क के रूप में काम किया।

उन्होंने एक मार्शल आर्ट स्टूडियो खोला, जिसमें बॉब बार्कर, प्रिसिला प्रेस्ली, डोनी और मैरी ऑसमंड, और स्टीव मैकक्वीन जैसे स्टार्स सीखने आते थे।

1968 में की एक्टिंग करियर की शुरुआत

1968 में आई फिल्म 'द रेकिंग क्रू' में एक बॉडीगार्ड के रूप में चक नॉरिस ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की, उनकी मशहूर फिल्मों में 'मिसिंग इन एक्शन', 'कोड ऑफ साइलेंस' और 'फायरवॉकर' शामिल हैं। उन्होंने 1983 की फिल्म 'लोन वुल्फ मैकक्वाड' से पॉपुलैरिटी मिली।

चक नॉरिस 'वॉकर', टेक्सास रेंजर' और कई टेलीविजन शो और फिल्मों में अपने रोल्स से पहचान हासिल की।

संबंधित सामग्री

FIH Pro League London 2026: भारत ने पाकिस्तान को 7-1 दी करारी शिकस्त

खेल

FIH Pro League London 2026: भारत ने पाकिस्तान को 7-1 दी करारी शिकस्त

लंदन में FIH प्रो लीग मुकाबले में भारतीय मेन्स हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 7-1 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। भारत ने शुरुआती पिछड़ने के बाद जबरदस्त वापसी की।

 T-20 मैच में  आयरलैंड ने पहली बार भारत को दी मात

खेल

T-20 मैच में आयरलैंड ने पहली बार भारत को दी मात

भारतीय टीम को टी-20 सीरीज के पहले मैच में आयरलैंड के हाथों पहली बार हार का सामना करना पड़ा। आयरलैंड ने 182 रन बनाए और भारत को 34 रन से हराया।

अमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा: अमेरिकी हमले के बाद ईरान का पलटवार, सीजफायर पर उठे सवाल

देश-विदेश

अमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा: अमेरिकी हमले के बाद ईरान का पलटवार, सीजफायर पर उठे सवाल

अमेरिका ने ईरानी मिसाइल और ड्रोन ठिकानों पर हमला किया, जवाब में ईरान ने अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया। युद्धविराम समझौते की प्रतिबद्धताएँ जोखिम में पड़ती दिखाई दे रही हैं।

उड़ान अपने व्यवसाय में नई रणनीतिक दिशा अपनाने के लिए तैयार

देश-विदेश

उड़ान अपने व्यवसाय में नई रणनीतिक दिशा अपनाने के लिए तैयार

भारतीय B2B ई-कॉमर्स प्लेटफार्म उड़ान अपने व्यवसायिक अनुशासन को मजबूत करने और जरूरी श्रेणियों पर ध्यान केंद्रित कर लाभप्रदता हासिल करने के लिए रणनीति में बदलाव कर रहा है।

बैतूल के हिल स्टेशन पर दो दिन रहेंगे सीएम डॉ. यादव, रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे सीधा संवाद

राज्य

बैतूल के हिल स्टेशन पर दो दिन रहेंगे सीएम डॉ. यादव, रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे सीधा संवाद

- 27-28 जून कुकरू में गुजारेंगे प्रदेश के मुखिया, - सनसेट पॉइंट पर करेंगे मेडिटेशन, अवलोकन- स्व-सहायता समूह की देखेंगे गतिविधियां।