Eijaz Khan Absconding: पोल खुलते ही 'हाउस अरेस्ट' का होस्ट हुआ फरार...!

aijaz-khan-absconding

Eijaz Khan Absconding: पोल खुलते ही 'हाउस अरेस्ट' का होस्ट हुआ फरार...!

eijaz khan absconding पोल खुलते ही हाउस अरेस्ट का होस्ट हुआ फरार

Sonu Nigam Bangalore Concert Controversy: बैंगलोर कॉन्सर्ट विवाद के बाद सोनू निगम ने मांगी माफी… रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई पुलिस जब एक्टर के घर पहुंची, तब ऐजाज खान घर से फरार हो चुका था, फिर पुलिस ने एक्टर को कॉल किया तो उसका फोन बंद बता रहा था। उनका गायब होना इस बात का संकेत है, कि जो भी इल्जाम उन पर लगे है, वो कहीं न कहीं सच हैं।

4 मई को हुई थी शिकायत दर्ज..

कुछ दिन पहले ही ऐजाज खान पर एक 30 वर्षीय महिला ने रेप का आरोप लगाया, और उसकी शिकायत मुंबई के चारकोप पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई। महिला का दावा किया कि ऐजाज ने उसे रियलिटी शो ‘हाउस अरेस्ट’ में होस्ट के रूप में कास्ट करने और शादी का झांसा देकर 25 मार्च को अपने घर लेकर गए और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। Read More: Babil Khan Video clarified: बाबिल खान ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को बताया था खराब, सपोर्ट में आए कई सितारे…? रिपोर्ट के अनुसार, महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि- ‘ऐजाज ने कई बार जबरदस्ती की और कहा कि उनके धर्म में चार शादियां जायज हैं, इसलिए वह उसे पत्नी की तरह रखेंगे और पूरी जिम्मेदारी उठाएंगे।’

‘हाउस अरेस्ट’ शो को लेकर भी विवाद…

29 अप्रैल को ‘हाउस अरेस्ट’ शो की एक क्लिप वायरल हुई, जिसमें ऐजाज खान फीमेल कंटेस्टेंट्स से कैमरे पर कपड़े उतारने और आपत्तिजनक ‘कामसूत्र पोज’ देने के लिए कहते नजर आ रहे हैं। कई कंटेस्टेंट्स असहज थीं, फिर भी टास्क कराया गया। इसके बाद जब ये क्लिप वायरल हुए तो महिला आयोग और पॉलिटिकल पार्टियों ने तुरंत शो और इसके मेकर्स के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा समन…

महिलाओं की गरिमा के उल्लंघन और यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर मुद्दों को देखते हुए 2 मई को राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने कड़ा रुख अपनाया है। आयोग ने ऐजाज खान और उल्लू एप के CEO विभु अग्रवाल को 9 मई तक पेश होने के लिए समन जारी किया है, समन में उल्लू एप पर अश्लील कंटेंट प्रसारित करने का आरोप लगाया गया है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने कहा कि- अगर जांच के दौरान लगे आरोपों की पुष्टि होती है, तो यह भारतीय न्याय संहिता, 2023 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 के तहत एक गंभीर आपराधिक मामला बन सकता है।

बजरंग दल की चेतावनी…

इस मामले पर बजरंग दल ने भी सख्त प्रतिक्रिया देते हुए उल्लू एप को चेतावनी दी थी कि अगर शो हटाया नहीं गया, तो वे अपने तरीके से एक्शन लेंगे। इसके बाद एप की ओर से कार्रवाई की गई।  

कानूनी कार्रवाई की तैयारी…

ऐजाज खान पर भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 63, 64(2M), 69 और 74 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जल्द ही उनकी गिरफ्तारी हो सकती है।

उल्लू एप ने मांगी माफीनामा, हटाए एपिसोड..

विवाद बढ़ने पर उल्लू एप ने इस मामले पर आधिकारिक माफीनामा जारी करते हुए कहा कि “यह शो हमारी आंतरिक टीम की लापरवाही का परिणाम था। सभी एपिसोड पहले ही हटा दिए गए हैं।” एप ने आगे कहा कि वह कानून का पालन करता है और भविष्य में ऐसे मामलों में सतर्क रहेगा।

संबंधित सामग्री

सलमान ने ‘जीने के हैं चार दिन’ पर किया जबरदस्त डांस, वायरल हुआ वीडियो

मनोरंजन

सलमान ने ‘जीने के हैं चार दिन’ पर किया जबरदस्त डांस, वायरल हुआ वीडियो

सलमान खान ने अपने हिट गाने 'जीने के हैं चार दिन' पर डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, फैंस ने जमकर प्रशंसा की।

घर में भूलकर भी न लगाएं इतने मनी प्लांट, होगा बड़ा नुकसान!

सनातन

घर में भूलकर भी न लगाएं इतने मनी प्लांट, होगा बड़ा नुकसान!

वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट का महत्व और इसे सही तरीके से लगाने के नियमों को जानना जरूरी है, ताकि घर में सुख-समृद्धि बनी रहे।

भोपाल के बड़े तालाब में नौका तिरंगा यात्रा, 350 से ज्यादा नावों पर लहराया तिरंगा

राज्य

भोपाल के बड़े तालाब में नौका तिरंगा यात्रा, 350 से ज्यादा नावों पर लहराया तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस से पहले भोपाल के बड़े तालाब में नौका तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें 350 से अधिक नावें शामिल हुईं।

MP में अब 24 घंटे खुलेंगी दुकानें, होटल और मॉल, ज्यपाल मंगुभाई पटेल ने दी मंजूरी

राज्य

MP में अब 24 घंटे खुलेंगी दुकानें, होटल और मॉल, ज्यपाल मंगुभाई पटेल ने दी मंजूरी

मध्य प्रदेश सरकार ने नई श्रम संहिता 2026 को मंजूरी दी, जिससे दुकानें, होटल और अन्य प्रतिष्ठान रात-दिन खुले रह सकेंगे। कर्मचारियों के घंटे और सुरक्षा को नियमित किया गया है।

कहीं बस पलटी, कहीं पहाड़ दरका; 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

देश-विदेश

कहीं बस पलटी, कहीं पहाड़ दरका; 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मानसून की तेज बारिश के कारण भारत के कई राज्यों में जलभराव, बाढ़, और लैंडस्लाइड से हालात खराब हुए। मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल में भारी नुकसान।