Aamir Khan 3rd Marriage: आमिर खान गर्लफ्रैंड गौरी स्प्रिट से इस तरह करेंगे शादी

आमिर खान की तीसरी शादी

Aamir Khan 3rd Marriage: आमिर खान गर्लफ्रैंड गौरी स्प्रिट से इस तरह करेंगे शादी

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने घोषणा की है कि वह अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रिट से 5 जुलाई को तीसरी शादी करेंगे। यह एक निजी समारोह होगा।

aamir khan 3rd marriage आमिर खान गर्लफ्रैंड गौरी स्प्रिट से इस तरह करेंगे शादी

आमिर खान गर्लफ्रैंड गौरी स्प्रिट से इस तरह करेंगे शादी |

Aamir Khan 3rd Marriage Update: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर आमिर खान अब 61 साल की उम्र में अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से जल्द ही शादी करने वाले हैं। उनकी शादी 5 जुलाई को होगी, इस शादी में एक्टर के कुछ करीबी रिश्तेदार-दोस्त ही शामिल होंगे। 

बता दें कि, आमिर ने अपनी शादी करने की खबर की पुष्टि की थी।

रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे आमिर

एक इंटरव्यू के दौरान आमिर खान ने शादी को लेकर बात करते हुए कहा कि- 'यह घर पर होने वाली एक बेहद सिंपल रजिस्टर्ड मैरिज होगी, जिसमें सिर्फ दोनों परिवारों के सदस्य और कुछ बेहद करीबी दोस्त शामिल होंगे। हम दोनों इस समारोह को बहुत सादा और निजी रखना चाहते हैं।'

5 जुलाई को आमिर करेंगे तीसरी शादी

आमिर खान 61 की उम्र में अपनी गर्लफ्रैंड गौरी स्प्रिट से शादी करेंगे। एक मीडिया एजेंसी से बात करते हुए आमिर खान ने अपने शादी की कंफर्मेशन दी। उन्होंने कहा कि-  ‘मैं इस समय अमेरिका में हूं। शादी की खबर सही है। हमारी शादी 5 जुलाई को होगी।’ 

 

दरअसल पहले आमिर ने कहा था कि, उनकी प्राथमिकता शादी नहीं है, वो गौरी के साथ ऐसे ही खुश हैं, लेकिन अब उन्होंने कहा कि- अब दोनों की भावनाएं बदल गई हैं। 

आमिर ने बाद में कहा कि-

'अब हम दोनों को लगता है कि अपने रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाने का समय आ गया है। गौरी और मैं एक-दूसरे को लेकर सीरियस हैं। हम एक मजबूत रिश्ते में हैं। मेरे दिल में तो मैं खुद को पहले से ही उनका पति मानता हूं। अब इस रिश्ते को शादी का नाम देना हमारे साथ की एक स्वाभाविक अगली शुरुआत है।'

1 साल किरण के साथ लिव-इन में रहें

साल 2025 में आमिर खान ने अपने 60वें जन्मदिन पर गौरी स्प्रैट के साथ रिलेशनशिप को कंफर्म किया था। रिपोर्ट के अनुसार, आमिर खान और उनकी गर्लफ्रेंड गौरी 1 साल से ज्यादा तक लिव-इन पार्टनर के तौर पर रहें। और अब दोनों ने शादी करने का फैसला किया है। कपल की शादी बहुत निजी तरीके से होगी। 

बता दें कि, दोनों एक-दूसरे को 25 साल से जानते थे। दोनों पहले काफी अच्छे दोस्त थे। फिर किरण से तलाक के कुछ साल बाद आमिर ने गौरी को डेट करना शुरु किया। गौरी स्प्रिट का एक 7 साल का बेटा भी है।

पहले कर चुके 2 शादी

आमिर ने पहली शादी 1986 में रीना दत्ता से की थी। फिर शादी के करीब 16 साल बाद साल 2002 में वो रीना से अलग हो गए थे। उनसे आमिर के दो बच्चे, जुनैद खान और इरा खान हैं।

फिर उन्होंने डायरेक्टर किरण राव से 2005 दूसरी शादी की थी, लेकिन साल 2021 में आपसी सहमति से दोनों अलग हो गए। इस शादी से उनका एक बेटा आजाद है।


 

संबंधित सामग्री

'गजनी' और 'लगान' फेम अभिनेता प्रदीप रावत का निधन, 74 वर्ष की उम्र में ब्लड कैंसर से ली अंतिम सांस

मनोरंजन

'गजनी' और 'लगान' फेम अभिनेता प्रदीप रावत का निधन, 74 वर्ष की उम्र में ब्लड कैंसर से ली अंतिम सांस

बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता प्रदीप रावत का ब्लड कैंसर से लड़ते हुए 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

मिर्जापुर द मूवी' का हरियाणवी गाना 'बंदे एक नंबर धंधे दो नंबरी' रिलीज,फैंस हुए गाने के कायल 

मनोरंजन

मिर्जापुर द मूवी' का हरियाणवी गाना 'बंदे एक नंबर धंधे दो नंबरी' रिलीज,फैंस हुए गाने के कायल 

'मिर्जापुर: द मूवी' से हरियाणवी गाना 'बंदे एक नंबर धंधे दो नंबरी' रिलीज। हरियाणवी रैपर ढांडा न्योलीवाला ने गाया और कंपोज किया।

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ बड़ा हादसा! शूटिंग के दौरान लगी गंभीर चोट, डॉक्टरों ने जताई हैरानी

मनोरंजन

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ बड़ा हादसा! शूटिंग के दौरान लगी गंभीर चोट, डॉक्टरों ने जताई हैरानी

बॉलीवुड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को शूटिंग के दौरान डांस सीक्वेंस में गंभीर चोट लगी, जिससे उन्हें छह हफ्ते का बेड रेस्ट और रिहैबिलिटेशन की सलाह दी गई है।

बिरयानी खाते-खाते सलमान खान लगवा रहे थे सिर में इंजेक्शन: प्रोड्यूसर शैलेन्द्र सिंह ने सुनाया हैरान करने वाला किस्सा

मनोरंजन

बिरयानी खाते-खाते सलमान खान लगवा रहे थे सिर में इंजेक्शन: प्रोड्यूसर शैलेन्द्र सिंह ने सुनाया हैरान करने वाला किस्सा

शैलेन्द्र सिंह ने खुलासा किया कि उन्होंने सलमान खान को बिरयानी खाते समय PRP थेरेपी का इंजेक्शन लेते देखा। यह उपचार बालों की ग्रोथ के लिए होता है।

मम्मी के सुपरहिट गाने पर झूमीं मालती मैरी, बेटी का क्यूट अंदाज देख भावुक हुईं प्रियंका चोपड़ा

मनोरंजन

मम्मी के सुपरहिट गाने पर झूमीं मालती मैरी, बेटी का क्यूट अंदाज देख भावुक हुईं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती मैरी का डांस वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपनी माँ के गाने 'तूने मारी एंट्रियां' पर नाचती नजर आ रही हैं।