ALIA BHATT: 'जिगरा' ने आलिया भट्ट के 10 साल के रिकॉर्ड को किया खराब

did-jigra-break-alia-bhatts-10-year-box-office-record

ALIA BHATT: 'जिगरा' ने आलिया भट्ट के 10 साल के रिकॉर्ड को किया खराब

alia bhatt जिगरा ने आलिया भट्ट के 10 साल के रिकॉर्ड को किया खराब

आलिया भट्ट की हालिया रिलीज़ फिल्म जिगरा को लेकर जहां उनकी एक्टिंग की तारीफ हो रही है, वहीं बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। जिगरा ने आलिया के 10 साल के करियर में सबसे खराब ओपनिंग दर्ज की है।

बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेसेस में शुमार आलिया भट्ट ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं, लेकिन वासन बाला निर्देशित जिगरा उनके करियर की सबसे कम कमाई वाली फिल्म साबित हुई है। भाई-बहन के रिश्ते पर आधारित इस फिल्म में आलिया के भाई का किरदार वेदांग रैना ने निभाया है। रिलीज से पहले फिल्म को लेकर काफी चर्चा थी, लेकिन इसके बावजूद बॉक्स ऑफिस पर यह उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी।

जिगरा 11 अक्टूबर को रिलीज हुई, साथ ही राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी स्टारर विकी विद्या का वो वाला वीडियो भी सिनेमाघरों में उतरी। दोनों फिल्मों की तुलना में जिगरा की कमाई काफी पीछे रही। सैकनिल्क के मुताबिक, जिगरा ने पहले दिन केवल 4.55 करोड़ रुपये कमाए, जो आलिया भट्ट की पिछली 10 सालों की फिल्मों में सबसे खराब ओपनिंग रही है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन केवल 7.45 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

हालांकि, दूसरे दिन फिल्म की कमाई में हल्का उछाल आया और इसने 6.50 करोड़ रुपये की कमाई की। यहां तक कि आलिया की डेब्यू फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर ने भी जिगरा से ज्यादा कमाई की थी। आलिया की फ्लॉप फिल्मों की बात करें तो शानदार और कलंक जैसी फिल्में, जिन्हें फ्लॉप माना गया था, उन्होंने भी बेहतर ओपनिंग की थी। शानदार ने 13.10 करोड़ रुपये और कलंक ने 21.60 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी, जो जिगरा से कहीं ज्यादा थी।

READ MORE: Kulhad Pizza Couple: Kulhad Pizza Couple Faces Controversy Over Turban 

संबंधित सामग्री

भोपाल में युवक की चाकू मारकर हत्या, पारिवारिक विवाद में सरेराह वारदात; आरोपी फरार

राज्य

भोपाल में युवक की चाकू मारकर हत्या, पारिवारिक विवाद में सरेराह वारदात; आरोपी फरार

भोपाल के गौतम नगर में एक युवक की चाकू से हत्या की गई। सचिन पंथी की पहचान हुई। पुराने मकान विवाद और महिला पर बुरी नजर के चलते विवाद होने का आरोप है।

CM पुष्कर सिंह धामी ने बच्ची से की बात, वीडियो हुआ वायरल

राज्य

CM पुष्कर सिंह धामी ने बच्ची से की बात, वीडियो हुआ वायरल

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में एक स्कूली बच्ची से उसकी पढ़ाई और दैनिक जीवन के बारे में बात की।

किसान आंदोलन तेज, भोपाल कूच रोका तो नर्मदा घाट पर धरना; 40 नेता हिरासत में

राज्य

किसान आंदोलन तेज, भोपाल कूच रोका तो नर्मदा घाट पर धरना; 40 नेता हिरासत में

मध्य प्रदेश में किसानों ने मूंग खरीद और खाद वितरण की मांग के लिए आंदोलन तेज किया, पुलिस ने भोपाल मार्च रोका।

खंडवा में सीएम मोहन का कांग्रेस पर हमला, बोले- किसानों को सूखा छोड़ा, भाजपा ने खेतों तक पानी पहुंचाया

राज्य

खंडवा में सीएम मोहन का कांग्रेस पर हमला, बोले- किसानों को सूखा छोड़ा, भाजपा ने खेतों तक पानी पहुंचाया

खंडवा में बलराम कृषि महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस पर कई आरोप लगाए और भाजपा की विकास योजनाओं की प्रशंसा की।

बेटियों ने रचा इतिहास,  ईशा सिंह ने गोल्ड तो मनु भाकर ने ब्रॉन्ज़ मेडल किया अपने नाम

देश-विदेश

बेटियों ने रचा इतिहास, ईशा सिंह ने गोल्ड तो मनु भाकर ने ब्रॉन्ज़ मेडल किया अपने नाम

ईशा सिंह ने 25 m पिस्टल स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता, मनु भाकर ने ब्रॉन्ज़ मेडल हासिल किया। भारत को इस इवेंट में कुल 3 मेडल मिले।