Dhanshree Chahal Divorce Reason: जानिए क्यों हुआ धनश्री और चहल का तलाक? पता चली असल वजह!

dhanshree-chahal-divorce-reason

Dhanshree Chahal Divorce Reason: जानिए क्यों हुआ धनश्री और चहल का तलाक? पता चली असल वजह!

dhanshree chahal divorce reason जानिए क्यों हुआ धनश्री और चहल का तलाक पता चली असल वजह

क्रिकेट टीम के मशहूर क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा दोनों 4 साल बाद अलग हो चुके है। कुछ दिन पहले 20 मार्च गुरुवार को दोनों का आधिकारिक रुप से तलाक हो चुका हैं। ऐसे में उनके तलाक लेने की वजह सामने आई है। Read More: Badminton Trophy launch Event: युवा बैडमिंटन लीग ट्रॉफी के लॉन्च इवेंट में शामिल हुईं ये एक्ट्रेसेस.. दरअसल, एक विक्की लालवानी नाम के यूजर ने इंस्टाग्राम सोशल मीडिया हैंडल में यूजी और धनश्री के तलाक की वजह बताते हुए एक पोस्ट शेयर की है, और उसमें नीचे तलाक क्यो हुआ उसका कारण बताया है।

Dhanshree Chahal Divorce Reason: धनश्री और चहल का क्यो हुआ तलाक?

जब से दोनों की तलाक की खबरे सामने आई, लोग अपना- अपना अनुमान लगाते रहते है, कि आखिर क्यो हुआ तलाक, इसी बीच विक्की लालवानी ने धनश्री वर्मा और चहल की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में शेयर किया और उसमें लिखा कि-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vickey Lalwani (@iamvickeylalwani)

युजी और धनश्री के अलग होने की असली वजह...एक सूत्र ने बताया कि युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा कभी एक-दूसरे के साथ नहीं रह पाए क्योंकि वे दोनों बिल्कुल अलग व्यक्तित्व वाले हैं। उन्होंने धनश्री को समझाने की कोशिश की कि उनकी मांग अनुचित थी। दोनों ने चर्चा की, बहस की और लड़ाई की। धनश्री चाहती थीं कि युजी अपना बैग और सामान लेकर हरियाणा से मुंबई शिफ्ट हो जाए।

Dhanshree Chahal Divorce Reason: रिपोर्ट्स के अनुसार,

शादी के बंधन में बंधने के बाद, युजी और धनश्री हरियाणा में युजी के माता-पिता के साथ रहने चले गए और जरूरत पड़ने पर ही मुंबई आते थे। जी हां, यह मुंबई-हरियाणा का झगड़ा शादी के टूटने का एक मुख्य कारण था। युजी ने कहा कि- वह अपने माता-पिता के घर और परिवेश से खुद को अलग नहीं कर सकते हैं।

आगे लिखा कि-

कुछ अन्य कारण भी चर्चा में हैं, जो हैरान करने वाले हैं, चहल ने पिछले हफ्ते बांद्रा फैमिली कोर्ट में पेश होते हुए जो टी-शर्ट पहनी थी, वह चर्चा का विषय बन गई है। टी-शर्ट पर लिखा था, "अपने शुगर डैडी खुद बनो," जिसे नेटिजन्स ने धनश्री पर एक अप्रत्यक्ष कटाक्ष माना। उससे ठीक पहले, धनश्री ने अपमानजनक विवाह पर एक गाना रिलीज किया था।

कुछ दिन पहले धनश्री का गाना हुआ था रिलीज..

कोरियोग्राफर धनश्री का नया म्यूजिक वीडियो उनके तलाक के बीच रिलीज हुआ, इस गाने का टाइटल, ‘देखा जी देखा मैंने, दिल का रोना देखा, गैरों के बिस्तर पे, अपनों का सोना देखा…।’ टी-सीरीज के इस गाने के लिरिक्स जानी ने लिखे हैं। वहीं इसकी सिंगर ज्योति नूरन हैं। इस गाने में धनश्री और उनके साथ ईश्वक सिंह नजर नजर आ रहें हैं।

Dhanshree Chahal Divorce Reason: गाने की स्टोरी क्या हैं…

धनश्री के इस गाने में एक ऐसे कपल की स्टोरी दिखाई गई है, जिनकी शादी हो चुकी होती है। और दोनों एक- दूसरे के साथ खुश दिखाई देते हैं। लेकिन पति धोखा दे रहा होता है। उसका किसी और से अफेयर चल रहा होता है। फिर एक दिन पत्नी के सामने सच्चाई सामने आ जाती हैं। उसके पहले उसकी पत्नी उसके दोस्त से बात करती है तो लड़का गुस्से में उस पर हाथ उठा देता हैं। और पति खुद धोकेबाज निकलता है।

क्या यूजी ने धनश्री के दिया था धोखा..

धनश्री के इस नये वीडियो सांग के आते ही लोगो के मन में सवाल उठ रहें हैं कि – क्या धनश्री की असली कहानी तो नहीं हैं। लोगो के तरह तरह के रिएक्शन सामने आ रहें हैं। कोई धनश्री के डांस की तारीफ कर रहा तो कोई चहल का सपोर्ट करते हुए उन पर भद्दे कंमेट कर रहे हैं।

Dhanshree Chahal Divorce Reason: यूजर्स ने गाने पर दिए थे कुछ इस तरह के रिएक्शन..

धनश्री का किया सपोर्ट..

कुछ यूजर्स ने धनश्री का सपोर्ट और तारीफ की एक ने लिखा – स्ट्रांग इंडिपेंडेंट वोमेन तो किसी ने लिखा- “u look so pretty “वहीं दूसरे ने लिखा- ‘You deserve so much better ma’am ???’ एक ने लिखा कि- ऐसा धनश्री ने क्या किया है जो लोग इतना गली दे रहें हैं।

धनश्री पर किए भद्दे कमेंट…

यूजर धनश्री के गाने की तारीफ से ज्यादा लोगों ने उन्हें ट्रोल कर रहें है। उन पर तरह- तरह के इल्जाम लगा रहें है। एक यूजर ने लिखा कि- ‘Gairo ke pasio se khudka career banta dekha ?✨️ if you are so selfindependent and self earning kisi ke tukde pe q palna hai’, दूसरे ने भद्दा कमेंट करते हुए लिखा कि- ‘कोठे पे चली जा ज्यादा पैसे मिलेंगे ?’ एक ने लिखा- Be your own sugar daddy, वहीं एक ने लिखा कि- ‘अकेला गालियां दूंगा तो विवाद हो सकता है मेरे पास 4.75 cr नहीं है ?’ ऐसे कई सारे कमेंट है जो धनश्री पर किचड़ उछालने का काम कर रहें हैं।

Dhanshree Chahal Divorce Reason: 20 मार्च को हुआ था तलाक..

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक की खबरे काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई थी। ऐसे में शादी के 4 साल बाद 20 मार्च गुरुवार को दोनों का आधिकारिक रुप से तलाक हो चुका है। मुबई फैमिली कोर्ट ने तलाक पर मुहर लगा दी है। चहल के वकील ने इस बात की पुष्टि भी की थी। चहल के वकील नितिन कुमार गुप्ता ने दोनों के तलाक की पुष्टि की करते हुए कहा कि “तलाक हो चुका है। शादी टूट चुकी है।” जब अदालत के बाहर मीडिया ने वकील से एलीमनी अमाउंट के बारे में सवाल किया तो उन्होंने कहा, “कुछ नहीं, इससे अधिक ज्यादा कोई कमेंट नहीं।”

यूजी की टीशर्ट ने खींचा था ध्यान..

चहल जब तलाक के लिए कोर्ट पहुंचे तो उन्होंने ब्लैक कलर की टीशर्ट पहनी हुई थी। और साथ ही मास्क भी लगा रखा था, लेकिन चहल की टीशर्ट ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया जिसमें लिखा था ‘Be your owm sugar daddy’ आपको बता दें कि इसका मतलब ‘आर्थिक रूप से इंडिपेंडेंट होना’ और ‘अपना ख्याल खुद रखना’, ‘आर्थिक मदद के लिए किसी और पर निर्भर नहीं होना’ होता है। अब सोशल मीडिया पर यह फोटो जमकर वायरल हो रही है। वहीं धनश्री की बात करे तो उन्होंने व्हाइट टॉप और ब्लू जींस के साथ ब्लैक कलर का सनग्लास लगाए हुए थीं। दोनों ने मीडिया से कोई बात नहीं की। बिना कोई बयान दिए दोनों कोर्ट रूम के अंदर चले गए।

Dhanshree Chahal Divorce Reason: चहल देंगे 4.75 करोड़ रुपये का गुजारा भत्ता

जस्टिस जमादार ने इस बात की भी पुष्टि की कि चहल को धनश्री को 4.75 करोड़ रुपये देने होंगे। हालांकि, फैमिली कोर्ट ने पहले इस बात का उल्लेख किया था कि चहल ने पूरी रकम अदा नहीं की थी और उन्होंने केवल 2.37 करोड़ रुपये ही दिए थे। लेकिन बॉम्बे हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट के इस फैसले को नकारते हुए तलाक की प्रक्रिया को जल्दी खत्म करने की बात की।

Dhanshree Chahal Divorce Reason:धनश्री ने हटाया था चहल का नाम

2023 में युजवेंद्र चहल ने अपने सोशल मीडिया पर एक स्टोरी शेयर की थी, जिसमें लिखा था, नई जिंदगी आ रही है। इसके बाद धनश्री ने अपने इंस्टाग्राम के यूजर नेम से सरनेम चहल हटा दिया था। अब वह धनश्री वर्मा ही लिखती हैं।इसके बाद उनके तलाक की अफवाहें और तेज हो गईं थी। हालांकि, बाद में क्रिकेटर ने तलाक की खबरों को अफवाह करार दिया। जनवरी में दोनों ने एक- दूसरे को सोशल मीडिया में अनफॉलो कर दिया था, और चहल ने तो धनश्री के साथ की सारी फोटो भी डिलीट कर दी थी। तभी से दोनों के तलाक की खबरों ने तुल पकड़ ली थी, वहीं आज 20 मार्च को उनका तलाक हो गया।

कुछ इस तरह शुरु हुई थी लव स्‍टोरी..

कोरोना काल के समय लॉकडाउन के दौरान दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत हुई थी। धनश्री ने एक शो के दौरान अपनी लव स्‍टोरी के बारे में बताया था- “लॉकडाउन के दौरान ज्‍यादा मुकाबले नहीं हो रहे थे। ऐसे में सभी क्रिकेटर खाली थे। इस बीच चहल ने डांस सीखने का मन बनाया। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्‍यम से मेरे डांस वीडियो देखे थे। मैं पहले डांस टीचर भी थी। उन्होंने मुझसे डांस सीखने की बात कही और मैं तैयार भी हो गई।”
चाहे आप ब्रेकिंग न्यूज़, खोजी पत्रकारिता या विशेषज्ञ की राय की तलाश कर रहे हों, नेशन मिरर सुनिश्चित करता है कि पाठकों को भरोसेमंद और व्यावहारिक सामग्री मिले।

नेशन मिरर क्यों चुनें?

✅ निष्पक्ष रिपोर्टिंग: ऐसी खबरें जो तथ्य-जांच की गई हों और राजनीतिक रूप से तटस्थ हों। ✅रीयल-टाइम अपडेट: महत्वपूर्ण घटनाओं को उनके सामने आने के साथ ही कवर करना। ✅विविध श्रेणियाँ: राजनीति, व्यवसाय, प्रौद्योगिकी, दुनिया और बहुत कुछ। ✅ खोजी पत्रकारिता: दबाव वाले मुद्दों पर गहन रिपोर्ट।ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और हेडलाइंस ? नेशन मिरर होमपेज पर दुनिया भर की ताज़ा घटनाओं से अपडेट रहें। होमपेज पर कई श्रेणियों में रीयल-टाइम न्यूज़ अपडेट की सुविधा है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि आप कभी भी महत्वपूर्ण कहानियों से कभी न चूकें। सटीक, सच्ची और सिर्फ खबर के लिए डाउनलोड करे app  

संबंधित सामग्री

भोपाल में खामेनेई की याद में ताज़ियती मजलिस, लगे अमेरिका-इजराइल विरोधी नारे

राज्य

भोपाल में खामेनेई की याद में ताज़ियती मजलिस, लगे अमेरिका-इजराइल विरोधी नारे

भोपाल के करोंद में अयातुल्लाह खामेनेई की याद में आयोजित ‘मजलिस-ए-ताज़ियत व इस्तेकामत’ में कई धर्मगुरुओं ने भाग लिया और उनके जीवन व संघर्षों पर प्रकाश डाला।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एम्स पहुंचकर पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को दी अंतिम श्रद्धांजलि

राज्य

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एम्स पहुंचकर पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को दी अंतिम श्रद्धांजलि

पद्म विभूषण से सम्मानित और छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई का रायपुर एम्स में निधन हो गया। उनके योगदान से भारतीय लोक संस्कृति को विश्वव्यापी पहचान मिली।

बारिश बनी आफत! कहीं वाटरफॉल में फंसे 100 पर्यटक, तो कहीं नदी में समा गए पूरे के पूरे घर!

देश-विदेश

बारिश बनी आफत! कहीं वाटरफॉल में फंसे 100 पर्यटक, तो कहीं नदी में समा गए पूरे के पूरे घर!

महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार और दिल्ली में भारी बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया। कई घर बह गए, यातायात बाधित हुआ और पर्यटक फंसे।

हिमाचल सरकार का प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने पर विशेष जोर

राज्य

हिमाचल सरकार का प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने पर विशेष जोर

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कृषि विभाग को प्राकृतिक कृषि के विस्तार और बाजार उपलब्धता बढ़ाने के निर्देश दिए।

पंजाब में भी भाजपा सरकार बनने का दावा; CM नायब सैनी ने गिनाईं विकास योजनाएं

राज्य

पंजाब में भी भाजपा सरकार बनने का दावा; CM नायब सैनी ने गिनाईं विकास योजनाएं

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य ने पिछले 12 वर्षों में तेजी से विकास किया है और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।