Tragic Murder in Begusarai

Begusarai Woman Murder: पत्नी की हत्या कर प्रेमिका के साथ युवक हुआ फरार!

In Begusarai's Rudauli village, a man allegedly killed his wife and fled with his lover. The woman's family claims it was suicide, but evidence suggests murder.

By : हेमा गुप्ता
Begusarai Woman Murder: पत्नी की हत्या कर प्रेमिका के साथ युवक हुआ फरार!

Begusarai Woman Murder: पत्नी की हत्या कर प्रेमिका के साथ युवक हुआ फरार!

Begusarai Woman Murder: बेगूसराय के रुदौली गांव में सोमवार दोपहर एक युवक अपनी पत्नी की हत्या करके प्रेमिका के साथ फरार हो गया। बाद में ससुराल वालों ने कहा- महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छत पर फांसी का फंदा बंधा हुआ था। बताया जा रहा है कि, महिला के शरीर पर चोट के निशान पाए गए है। वहीं ससुराल पक्ष और पति घर से फरार बताए जा रहें हैं। 

मृतिका की पहचान मनीषा कुमारी के रुप में की गई है। वहीं उसके पति का नाम राजू सहनी है, जो कि फरार है। दोनों के 2 बच्चे एक 5 साल की बेटी वहीं एक 3 साल का बेटा है। 

मृतका के भाई ऋषभ का बयान

'गर्लफ्रेंड के लिए जीजा ने बहन का मर्डर कर दिया। बहन ने दोनों को साथ में रंगे हाथों पकड़ लिया था, इसलिए उसके साथ मारपीट की गई। फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। ससुराल के लोग 5 साल की बेटी को साथ लेकर भाग गए, जबकि लाश के पास 3 साल का बच्चा रोता मिला। जीजा अब रिश्तेदारों के जरिए हमें जान से मारने की धमकी दे रहा है।'

प्रेमिका के चक्कर में की मनीषा की हत्या

मृतका के परिवार वालों ने दावा किया है कि- प्रेमिका के रास्ते से कांटा हटाने के लिए राजू ने परिजनों के साथ मिलकर मनीषा की हत्या कर दी। 

मनीषा की बहन का बयान

मृतका की बहन दीपा ने बताया कि- 'मनीषा के पति राजू साहनी का गांव की ही एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात को लेकर घर में अक्सर विवाद होता था। मनीषा अपने पति की इन करतूतों का विरोध करती थी।

जिसके बदले उसे शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना मिलती थी। रविवार शाम से ही दोनों के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था। जब मनीषा ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ा तो, मारपीट कर उसकी हत्या कर दी गई।'

दीपा ने आगे बताया कि- 'गांव के ही एक लड़की के कारण राजू सहनी मेरी बहन को बार-बार प्रताड़ित करता था। मारपीट करते रहता था। मेरी बहन शिक्षित थी तो बहुत कुछ बर्दाश्त कर रही थी।

प्रताड़ित होने के बाद भी उसने हाल ही में बीएड की पढ़ाई पूरी की थी और शिक्षिका बनने की तैयारी कर रही थी। उसे क्या पता था कि जिस घर को वो अपना समझ रही है, वहीं उसकी मौत की साजिश रची जा रही है।'

गांव वलो ने दी मृतका के मायके में जानकारी

मृतका के भाई चंदन ने कहा कि- 'शादी के बाद राजू किसी भी बात को लेकर हम लोगों को समय-समय पर फोन करते रहता था। लेकिन मेरी बहन की मौत की सूचना उसने नहीं दी। उसी गांव में रहने वाले रिश्तेदार के जरिए मिली सूचना पर हम लोग पहुंचे, तो बेड पर मनीषा की लाश पड़ी हुई थी।

कहा जा रहा था कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है, लेकिन गांव के किसी लोग ने भी उसे फंदे से लटका हुआ नहीं देखा। अगर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी, तो फंदा से लटका रहना चाहिए, लेकिन बेड पर पड़ी मिली।'

चंदन ने आगे बताया कि- 

'राजू पहले मणिपुर में काम करता था। कुछ साल पहले गांव आया तो फिर काम करने बाहर नहीं गया और यहां शराब बनाकर बेचने का धंधा शुरू कर दिया।

मेरी बहन बार-बार इसका विरोध करती थी, तो मारपीट करता था। घर से थोड़ी दूर पर ही वह शराब बनाता था। बेचने के साथ पीकर घर आता था, तो मारपीट करता था। पति जहां शराब बनाता था। वहीं की एक लड़की के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था।'

आगे कहा कि- 

'शंका होने पर मेरी बहन जब उस लड़की के घर गई, तो दो-तीन बार दोनों को बंद कमरे में ही पकड़ लिया था। रविवार को रात 11 बजे भी मेरी बहन अपनी सास के साथ उस लड़की के घर पर पहुंच गई, जहां दोनों को पकड़ लिया। इससे उससे काफी घृणा हुई और घर आकर उसने मारपीट की।

फिर पीट-पीट कर हत्या कर दी। गले को दबाने के साथ-साथ शरीर पर मारपीट के निशान मिले हैं। आंख में जख्म है, कपड़े फटे हुए थे।'

पुलिस कर रही मामले की जांच

3 साल के भांजे का हाथ पकड़कर मुखाग्नि दिलाई। घटना की जानकारी मानवाधिकार आयोग की महिला परिषद सदस्य रूही सिंह को हुई, तो उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्हें आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।

प्रभारी थानाध्यक्ष राहुल पासवान का बयान

उन्होंने बताया कि-'मामले की गंभीरता को देखते हुए FSL की टीम ने कमरे से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं। मामला दर्ज कर आरोपी के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।'

 

संबंधित सामग्री

Rohtak Double Murder: लिव-इन पार्टनर के साथ युवक की हत्या, नहर से मिले दोनों के शव; दो गिरफ्तार

Rohtak Double Murder: लिव-इन पार्टनर के साथ युवक की हत्या, नहर से मिले दोनों के शव; दो गिरफ्तार

हरियाणा के रोहतक में एक युवक और उसकी लिव-इन पार्टनर की हत्या के बाद शव नहर से बरामद; पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया।

भोपाल में नवविवाहिता मोना डांगी की संदिग्ध मौत, भाई ने दहेज प्रताड़ना और हत्या की आशंका जताई

भोपाल में नवविवाहिता मोना डांगी की संदिग्ध मौत, भाई ने दहेज प्रताड़ना और हत्या की आशंका जताई

मोना डांगी की संदिग्ध मौत पर उनके परिवार ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है।

लुधियाना पहुंचने से पहले दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी पर पथराव, ट्रेन की खिड़की का शीशा टूटा

लुधियाना पहुंचने से पहले दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी पर पथराव, ट्रेन की खिड़की का शीशा टूटा

लुधियाना के पास दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी ट्रेन पर पथराव हुआ। यात्री सुरक्षित हैं और घटना की जांच RPF द्वारा शुरू की गई है।

बिहार में प्रेम प्रसंग के शक में 14 साल के किशोर की हत्या, जलकुंभी के बीच मिला शव

बिहार में प्रेम प्रसंग के शक में 14 साल के किशोर की हत्या, जलकुंभी के बीच मिला शव

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक किशोर की प्रेम प्रसंग के शक में हत्या हुई। पड़ोसी ने गला घोंटकर हत्या की और शव को पोखर में फेंक दिया।

भोपाल में PG डॉक्टर ने महिला डॉक्टर और उसके भाई पर चलाई गोली, फिर फांसी लगाकर सुसाइड की कोशिश

भोपाल में PG डॉक्टर ने महिला डॉक्टर और उसके भाई पर चलाई गोली, फिर फांसी लगाकर सुसाइड की कोशिश

भोपाल के गांधीनगर में एक डॉक्टर ने अपनी साथी महिला डॉक्टर और उसके भाई पर एयरगन से गोली चलाई, बाद में खुदकुशी का प्रयास किया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर