पत्नी पर किया कमेंट तो सिर काटकर सड़क पर रखा, अररिया में बिगड़े हालात

raria-bihar-man-beheaded-wife-comment-tension-news

पत्नी पर किया कमेंट तो सिर काटकर सड़क पर रखा, अररिया में बिगड़े हालात

पत्नी पर किया कमेंट तो सिर काटकर सड़क पर रखा अररिया में बिगड़े हालात

Araria Beheading Case: बिहार के अररिया में एक शख्स की गला काटकर हत्या कर दी। हत्यारे ने उसका सिर बीच सड़क पर रख दिया। मृतक की पहचान मो. नवी हुसैन के रूप में हुई। जिसने वारदात को अंजाम दिया उसका नाम राहुल चौहान है।

[caption id="attachment_146040" align="alignnone" width="1267"]हत्या के बाद आरोपी ने सिर को बीच सड़क रख दिया। हत्या के बाद आरोपी ने सिर को बीच सड़क रख दिया।[/caption]

आरोपी को किया अधमरा 

बता दे, नवी ड्राइवर था और राहुल सत्तू की दुकान चलाता था। वारदात के बाद राहुल चौहान 5 मिनट तक हाथ में चाकू लिए वहीं खड़ा रहा। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने आरोपी को भी पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। गुस्साई भीड़ ने सड़क पर आगजनी और तोड़फोड़ की है। इलाके के सभी दुकानों को बंद कर दिया गया। घटना फारबिसगंज थाना क्षेत्र के मार्केटिंग यार्ड के गेट नंबर 2 के पास हुई।

पत्नी पर कमेंट

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया, सुबह पिकअप ड्राइवर मो. नवी हुसैन राहुल के पास पहुंचा। नवी ने राहुल से कहा कि, सत्तू वाली कैसी है। इतने पर आरोपी राहुल भड़क गया। पहले दोनों में बहस हुई। इसी बीच राहुल ने चाकू निकाल कर नवी के पेट में घुसा दिया। लोगों का कहना है कि फिर राहुल नवी की छाती पर बैठा और उसका गला काट डाला।

[caption id="attachment_146041" align="alignnone" width="1304"]जमीन पर बिना सिर के पड़ा धड़। जमीन पर बिना सिर के पड़ा धड़।[/caption] [caption id="attachment_146043" align="alignnone" width="1341"]नवी की हत्या के बाद हाथ में चाकू लिए खड़ा राहुल। नवी की हत्या के बाद हाथ में चाकू लिए खड़ा राहुल।[/caption]

Araria Beheading Case: सिर धड़ से अलग

ड्राइवर की हत्या के बाद मौके पर मौजूद लोग आक्रोशित हो गए। भीड़ ने राहुल को पकड़ लिया और उसे बेरहमी से पीटा। इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। लोगों ने बताया गुरुवार की सुबह सत्तू बेचने की जगह पर पिकअप लगाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसी विवाद में राहुल ने नवी की पहले चाकू मारा, इसके बाद सिर को धड़ से अलग कर सड़क पर रख दिया।

[caption id="attachment_146042" align="alignnone" width="1336"]पुलिस आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर अस्पताल लाई पुलिस आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर अस्पताल लाई[/caption]

राहुल की मौत

मो. नवी की हत्या के बाद राहुल हाथ में चाकू लेकर करीब 5 मिनट तक वहीं खड़ा रहा। डर के मारे कोई उसके पास तक नहीं गया। नवी के परिवार को जैसे ही हत्या की जानकारी लगी। भीड़ ने आरोपी को घेर लिया। फिर राहुल के साथ मारपीट की गई। पीट-पीटकर अधमरा कर दिया गया। मौके पर मौजूद लोग राहुल को ऑटो से अस्पताल लेकर आए। आज नवी ने राहुल की पत्नी पर कमेंट किया जिसके बाद विवाद बढ़ गया।

संबंधित सामग्री

किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री कंषाना ने दिया सकारात्मक आश्वासन

राज्य

किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री कंषाना ने दिया सकारात्मक आश्वासन

मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना ने किसानों से मिलकर उनकी मांगों का सकारात्मक समाधान देने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में होगा अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में होगा अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम

29 जुलाई 2026 को भोपाल में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस का आयोजन होगा जहां वन्य जीव संरक्षण और पुरस्कार वितरण की गतिविधियाँ होंगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर दी बधाई

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर दी बधाई

मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत 'बेस्ट परफॉर्मिंग लार्ज स्टेट' का राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम की समीक्षा

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम की समीक्षा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पर्यटन विकास के लिए विभागीय समन्वय और निजी निवेश को प्रोत्साहित करने की दिशा में कई निर्देश दिए।

निशातपुरा रेलवे स्टेशन का CM डॉ मोहन ने किया शुभारंभ ,स्टेशन से दौड़ी मालवा एक्सप्रेस

राज्य

निशातपुरा रेलवे स्टेशन का CM डॉ मोहन ने किया शुभारंभ ,स्टेशन से दौड़ी मालवा एक्सप्रेस

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने निशातपुरा रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा और कनेक्टिविटी मिलेगी।