Tragic Accident at Jaipur Hospital

जयपुर में 2 युवकों पर गिरा हॉस्पिटल का छज्जा, 1 की मौत!

At Rajasthan's SMS Hospital, a balcony collapse resulted in one death and one severe injury. The accident occurred on a Saturday afternoon.

By : हेमा गुप्ता
जयपुर में 2 युवकों पर गिरा हॉस्पिटल का छज्जा, 1 की मौत!

जयपुर में 2 युवकों पर गिरा हॉस्पिटल का छज्जा, 1 की मौत!

Jaipur Hospital Accident: राजस्थान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल सवाई मानसिंह (SMS) हॉस्पिटल में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। हॉस्पिटल परिसर में स्थित एक पुराने भवन का छज्जा अचानक गिरने से दो लोग मलबे की चपेट में आ गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका ट्रॉमा सेंटर में इलाज जारी है।

दोपहर करीब 3 बजे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, यह घटना 30 मई शनिवार दोपहर करीब 3 बजे  चरक भवन के पास बने डॉक्टर्स सेमिनार हॉल की बिल्डिंग के पास हुई।

बताया जा रहा है कि, भवन का कुछ हिस्सा काफी समय से जर्जर हालत में था, जिसके चलते इसके उपयोग को सीमित कर दिया गया था। इसी बीच अचानक छज्जे का एक हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया।

मलबे के नीचे दब गए दोनों व्यक्ति

हादसे के समय भवन के बाहर छाया में दो व्यक्ति आराम कर रहे थे। छज्जा गिरते ही भारी मलबा सीधे उनके ऊपर आ गिरा। आसपास मौजूद लोगों और अस्पताल कर्मचारियों ने तुरंत  दोनों घायलों को मलबे से बाहर निकाला, दोनों व्यक्तियों को तत्काल SMS हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जिसमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। 

मृतक की पहचान 40 वर्षीय सागर के रूप में हुई है, जो अजमेर जिले के केकड़ी क्षेत्र का निवासी था। हादसे में घायल दूसरे व्यक्ति बाबूलाल का ट्रॉमा सेंटर में उपचार चल रहा है।

हॉस्पिटल में तैनात सुरक्षा गार्डों का बयान

हॉस्पिटल में तैनात सुरक्षा गार्डों ने बताया कि- 'ये दोनों व्यक्ति खाना खाने के बाद इस बिल्डिंग के पास सो गए थे। इसी दौरान बिल्डिंग के छज्जे का मलबा ​इन पर गिर गया।'

घायल का बयान

घायल बाबूलाल ने बताया कि - 'हॉस्पिटल के पास भंडारा लग रहा था, वहां पर मैंने और सागर ने खाना खाया। फिर बिल्डिंग की नीचे छाया में आकर सो गए थे। तभी अचानक जोर से हम पर पत्थर और मलबा गिरा। सागर के बहुत ज्यादा चोट आई थी। वो मेरे गांव का ही रहने वाला था।'

संबंधित सामग्री

तेलंगाना में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में 6 की मौत; 5 महिलाएं शामिल

तेलंगाना में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में 6 की मौत; 5 महिलाएं शामिल

तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 6 लोग मारे गए और 12 घायल हुए।

CJP का 48 घंटे का अल्टीमेटम खत्म होते ही CM भजनलाल का बड़ा एक्शन, जयपुर में हाईलेवल बैठक

CJP का 48 घंटे का अल्टीमेटम खत्म होते ही CM भजनलाल का बड़ा एक्शन, जयपुर में हाईलेवल बैठक

राजस्थान के जयपुर में CJP के अल्टीमेटम समाप्त होने के बाद सियासत में हलचल तेज हुई है। मुख्यमंत्री ने पुलिस और प्रशासन को सख्त निर्देश दिए।

मोहाली में बॉयलर फटने से भीषण आग! 40 मजदूरों ने भागकर बचाई जान

मोहाली में बॉयलर फटने से भीषण आग! 40 मजदूरों ने भागकर बचाई जान

मोहाली के एक प्लांट में बॉयलर फटने के कारण भीषण आग लग गई। घटना के समय प्लांट में मौजूद सभी 40 मजदूर सुरक्षित बाहर निकल गए।

‘टॉक्सिक’ के प्री-रिलीज इवेंट में हादसा, भारी साउंड सेटअप गिरने से दो छात्र घायल

‘टॉक्सिक’ के प्री-रिलीज इवेंट में हादसा, भारी साउंड सेटअप गिरने से दो छात्र घायल

हैदराबाद में यश की फिल्म 'टॉक्सिक' के प्री-रिलीज इवेंट में साउंड-बॉक्स गिरने से दो छात्र घायल हो गए। दुर्घटना से बड़ी फिल्मी इवेंट्स की सुरक्षा पर सवाल उठे।

मुंबई में 22 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा गिरी, 2 की मौत: 5 घायल; भुलेश्वर में पंडाल तक ले जाते समय हुआ हादसा

मुंबई में 22 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा गिरी, 2 की मौत: 5 घायल; भुलेश्वर में पंडाल तक ले जाते समय हुआ हादसा

मुंबई के भुलेश्वर में गणेश प्रतिमा गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हुए। घायलों में दो बच्चियां भी शामिल हैं।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026