छात्र की स्कूल में हत्या

चंदौली में छात्र की हत्या, क्लासमेट ने सीने पर चाकू से किए वार, बोला - परेशान करता था

चंदौली, उत्तर प्रदेश में 10वीं के छात्र की क्लासरूम में उसके ही क्लासमेट द्वारा चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने घटना से पहले चाकू ऑनलाइन मंगवाया था।

चंदौली में छात्र की हत्या, क्लासमेट ने सीने पर चाकू से किए वार, बोला - परेशान करता था

छात्र की स्कूल में हत्या

UP के चंदौली में 10वीं के छात्र की स्कूल में हत्या कर दी गई। वारदात को क्लासमेट ने अंजाम दिया। आरोपी कमर में चाकू छिपाकर क्लास पहुंचा। वहां उसने छात्र के सीने पर चाकू से वार किए। अचानक हुए हमले में लवकुश यादव (17) संभल नहीं सका, और खून से लथपथ होकर वह वहीं गिर गया।

नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

क्लासरूम में हुई चाकूबाजी से अफरा-तफरी मच गई। टीचर-स्टूडेंट्स क्लास छोड़कर भाग गए। शोर-शराबा हुआ तो बाकी टीचर पहुंचे। घायल छात्र को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी छात्र भी नाबालिग है। पुलिस ने वारदात के बाद वो कक्षा में खड़ा रहा। टीचर ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंपा। उसने अपना जुर्म कबूल किया।

आरोपी छात्र

कौन था मृतक?

मृतक छात्र के पिता बबलू यादव और उसकी मां विमला अयोध्या गए थे। बेटे की हत्या की सूचना मिलने के बाद चंदौली लौट रहे हैं। वारदात जिला मुख्यालय से 10 km दूर सदर कोतवाली क्षेत्र के प्रतापपुर गांव की। प्रतापपुर गांव के बबलू यादव ड्राइवर हैं। उनका बेटा लवकुश यादव (17) गांव में ही आदर्श इंटर कॉलेज में हाई स्कूल का छात्र था। लवकुश अपने ही कॉलेज में समर वेकेशन में चलने वाली एक्स्ट्रा क्लास करता था। 

क्या बोला आरोपी?

प्रत्यक्षदर्शी छात्र ने बताया कि क्लास में आरोपी पीछे वाली सीट पर बैठा था, कोचिंग शुरू होने के करीब 15 मिनट बाद अचानक आरोपी लवकुश के पास आया। उसने कमर से चाकू निकाला और उसके सीने पर 3 से 4 वार किए। दोनों में कुछ दिन पहले झगड़ा हुआ था। घटना के बाद आरोपी के घर पर ताला लगा हुआ है। सभी लोग घर छोड़कर फरार हैं। गिरफ्तार छात्र ने कहा कि मृतक मुझे गालियां देता था, चिढ़ाता था। सबके सामने मेरी बेज्जती करता। मैं उसकी हरकतों से परेशान था, इसलिए उसकी हत्या की प्लानिंग की। 6 दिन पहले ऑनलाइन ऑर्डर कर चाकू मंगाया। आज क्लास में मौका मिलते ही उसे मार दिया।

संबंधित सामग्री

केजरीवाल का BJP पर हमला, बोले- पंजाब और गुजरात के स्कूलों की तुलना कर लो, सब साफ हो जाएगा

केजरीवाल का BJP पर हमला, बोले- पंजाब और गुजरात के स्कूलों की तुलना कर लो, सब साफ हो जाएगा

अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सरकारी स्कूलों में सुधार के लिए काम कर रहे भगवंत मान सरकार की प्रशंसा की और भाजपा पर पुरानी तस्वीरें शेयर करने का आरोप लगाया।

पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज,पुलिस ने चलाई वाटर कैनन; कई पुलिसकर्मी घायल

पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज,पुलिस ने चलाई वाटर कैनन; कई पुलिसकर्मी घायल

पटना में BPSC TRE-4 परीक्षा प्रणाली के विरोध में छात्रों ने उग्र प्रदर्शन किया, जिसमें पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हुई।

यूपी में 3572 नियुक्तियां, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र; 6 महीने में 1 लाख नौकरियों का ऐलान

यूपी में 3572 नियुक्तियां, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र; 6 महीने में 1 लाख नौकरियों का ऐलान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने 3572 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे और अगले छह महीने में एक लाख और सरकारी नौकरियों का ऐलान किया।

स्कूल यूनिफॉर्म के साथ ‘हिजाब’ नहीं पहन सकती छात्रा: इलाहाबाद हाईकोर्ट

स्कूल यूनिफॉर्म के साथ ‘हिजाब’ नहीं पहन सकती छात्रा: इलाहाबाद हाईकोर्ट

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हाईस्कूल छात्रा की याचिका खारिज कर दी, जिसमें उसने स्कूल यूनिफॉर्म के साथ हेडस्कार्फ पहनने की अनुमति मांगी थी।

स्कूल में हिजाब पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, यूनिफॉर्म को माना जरूरी

स्कूल में हिजाब पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, यूनिफॉर्म को माना जरूरी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यह निर्णय दिया है कि स्कूल की यूनिफॉर्म नीति का पालन करना जरूरी है और सभी छात्रों के लिए समान ड्रेस कोड लागू होता है।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026