हैदराबाद: 6 माह की बेटी को गोद में लेकर छठी मंजिल से कूदी महिला, मां की मौत; मासूम बची

दर्दनाक घटना हैदराबाद में

हैदराबाद: 6 माह की बेटी को गोद में लेकर छठी मंजिल से कूदी महिला, मां की मौत; मासूम बची

हैदराबाद में 37 वर्षीय महिला ने अपनी छह माह की बेटी के साथ आवासीय अपार्टमेंट से छलांग लगा दी। महिला की मौत हो गई, बच्ची बच गई।

हैदराबाद 6 माह की बेटी को गोद में लेकर छठी मंजिल से कूदी महिला मां की मौत मासूम बची

हैदराबाद: 6 माह की बेटी को गोद में लेकर छठी मंजिल से कूदी महिला, मां की मौत; मासूम बची | None

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में शुक्रवार को एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 37 वर्षीय महिला ने कथित तौर पर अपनी छह माह की बेटी को गोद में लेकर आवासीय अपार्टमेंट की छठी मंजिल से छलांग लगा दी। शनिवार को घटना के जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मासूम बेटी चमत्कारिक रूप से बच गई।

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान ईशा साहू के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मध्य प्रदेश की रहने वाली थीं और अपने परिवार के साथ हैदराबाद में रह रही थीं। यह घटना शुक्रवार दोपहर करीब 3:45 बजे हुई, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतका ईशा (बाएँ) और उनकी बच्ची (दाएं)

सुरक्षा जाल पर गिरने से बची बच्ची की जान

जांच अधिकारियों के मुताबिक, छह माह की बच्ची जमीन पर गिरने से पहले एक सुरक्षा फेंसिंग संरचना पर आ गिरी, जिससे गिरने का प्रभाव काफी कम हो गया। इसी वजह से उसकी जान बच सकी।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत बच्ची को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने बताया कि बच्ची की हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर है। बच्ची, जिसका नाम वाणी बताया गया है, फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ईशा साहू पिछले कई महीनों से अनिद्रा, चिंता और प्रसव के बाद होने वाले मानसिक तनाव (पोस्टपार्टम डिप्रेशन) जैसे लक्षणों से जूझ रही थीं। जांच अधिकारी इस पहलू की भी पड़ताल कर रहे हैं कि कहीं यही परिस्थितियां उन्हें यह कदम उठाने के लिए मजबूर तो नहीं कर गईं।

घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य भी घर में मौजूद थे। ईशा के अलावा उसके परिवार में उसके पति और दो बेटियाँ हैं। उनकी बड़ी बेटी आठ वर्ष की है, जबकि वाणी महज छह माह की है। दंपति की शादी को लगभग 11 साल हो चुके थे।

सभी पहलुओं से जांच में जुटी पुलिस

प्रतीकात्मक तस्वीर

घटना की सूचना मिलते ही मियापुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

अधिकारियों के अनुसार, मृतका के चिकित्सा रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है ताकि घटना के पहले की परिस्थितियों का पता लगाया जा सके। पुलिस की मानें तो, मामले के सभी पहलुओं की जांच जारी है और विस्तृत जांच रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा।

संबंधित सामग्री

भोपाल के छात्रावास में जन्मदिन पर 12वीं की छात्रा ने दी जान, सुसाइड नोट मिलने से जांच तेज

राज्य

भोपाल के छात्रावास में जन्मदिन पर 12वीं की छात्रा ने दी जान, सुसाइड नोट मिलने से जांच तेज

भोपाल की छात्रा ने अपने 17वें जन्मदिन पर छात्रावास में आत्महत्या कर ली। पुलिस सुसाइड नोट की जांच कर रही है।

एक और आत्महत्या, महाराष्ट्र की NEET छात्रा फंदे से लटकी, सुसाइड नोट में लिखा - सपना अधूरा रह गया

देश-विदेश

एक और आत्महत्या, महाराष्ट्र की NEET छात्रा फंदे से लटकी, सुसाइड नोट में लिखा - सपना अधूरा रह गया

महाराष्ट्र की 19 वर्षीय मेडिकल छात्रा अंकिता सांगले ने परीक्षा में असफलता के कारण आत्महत्या कर ली। नीट पेपर लीक से जुड़ी अनियमितताओं के बाद बढ़ रहे हैं ऐसे मामले।

उन्नाव में युवक ने पत्नी और साले से परेशान होकर की आत्महत्या, मौत से पहले बनाया वीडियो

राज्य

उन्नाव में युवक ने पत्नी और साले से परेशान होकर की आत्महत्या, मौत से पहले बनाया वीडियो

उन्नाव में एक युवक ने पत्नी और साले से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। उसने सुसाइड से पहले वीडियो भी रिकॉर्ड किया था।

लेडी ट्यूटर का स्टूडेंट से अफेयर, पति ने फंदा लगाकर दी जान

राज्य

लेडी ट्यूटर का स्टूडेंट से अफेयर, पति ने फंदा लगाकर दी जान

चंडीगढ़ में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के छात्र के साथ अफेयर के पता चलने पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पत्नी और छात्र पर केस दर्ज किया।

हरदा में पूर्व भाजपा पार्षद के 19 वर्षीय बेटे ने लगाई फांसी, बीमारी से परेशान था युवक

राज्य

हरदा में पूर्व भाजपा पार्षद के 19 वर्षीय बेटे ने लगाई फांसी, बीमारी से परेशान था युवक

मध्य प्रदेश के हरदा शहर में पूर्व भाजपा पार्षद धर्मेंद्र माली के बेटे तरुण माली ने आत्महत्या कर ली। परिवार और पुलिस अभी घटना की जांच में जुटे हुए हैं।