अमृतसर के भकना कलां में सरपंची विवाद में खूनी संघर्ष: अंधाधुंध फायरिंग में कुख्य...

अमृतसर में भीषण गोलीबारी

अमृतसर के भकना कलां में सरपंची विवाद में खूनी संघर्ष: अंधाधुंध फायरिंग में कुख्यात गैंगस्टर की मौत, 9 गिरफ्तार

पंजाब के अमृतसर जिले में भकना कलां गांव में सरपंची के विवाद के कारण हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

अमृतसर के भकना कलां में सरपंची विवाद में खूनी संघर्ष अंधाधुंध फायरिंग में कुख्यात गैंगस्टर की मौत 9 गिरफ्तार

पंजाब में अमृतसर के घरिंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव भकना कलां में सरपंची के विवाद ने एक खूनी रूप अख्तियार कर लिया। गांव की दाना मंडी में दो विरोधी गुटों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर हुई अंधाधुंध गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

दाना मंडी में आमने-सामने हुए दो गुट

डीएसपी अटारी यादविंदर सिंह के मुताबिक, भकना कलां के मौजूदा सरपंच गुरदीप सिंह और पंचायत सदस्य परगट सिंह उर्फ बल्लू के गुटों के बीच पिछले काफी समय से सरपंची और राजनीतिक वर्चस्व को लेकर विवाद चल रहा था। इसी तनातनी के बीच, दोनों पक्ष दाना मंडी में इकट्ठा हुए। वहां पहले दोनों पक्षों में तीखी कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। इसके बाद दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चलाई गईं।

फायरिंग में मारा गया कुख्यात गैंगस्टर

इस भीषण गोलीबारी में परगट सिंह (बल्लू) गुट की ओर से आए गुरशरण सिंह उर्फ चीनी (निवासी गांव कोटली सक्का, राजासांसी) को गोलियां लगीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सुखमन नामक एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक गुरशरण सिंह उर्फ चीनी एक कुख्यात गैंगस्टर था, जिसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे।

9 आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घटना स्थल और आसपास के इलाकों से त्वरित कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को दबोच लिया। वहीं, अस्पताल में इलाज करा रहे घायल आरोपी सुखमन को भी पुलिस कस्टडी में ले लिया गया है, जिससे कुल गिरफ्तारियों की संख्या 9 हो गई है। डीएसपी ने बताया कि मामले में नामजद अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही सभी सलाखों के पीछे होंगे।

संबंधित सामग्री

अबोहर मेयर चुनाव विवाद: बहुमत के बावजूद भाजपा की हार, राज्यपाल तक पहुंचा मामला और देर रात रद्द हुआ चुनाव

राज्य

अबोहर मेयर चुनाव विवाद: बहुमत के बावजूद भाजपा की हार, राज्यपाल तक पहुंचा मामला और देर रात रद्द हुआ चुनाव

पंजाब के अबोहर नगर निगम मेयर चुनाव में धांधली के आरोप के बाद चुनाव परिणाम रद्द कर दिए गए। भाजपा ने इसे लोकतंत्र और उनके पार्षदों की जीत बताया।

मां-बेटी सम्मान योजना से महिलाओं को मिली नई ताकत; पंजाब CM मान की पहल की हो रही सराहना

राज्य

मां-बेटी सम्मान योजना से महिलाओं को मिली नई ताकत; पंजाब CM मान की पहल की हो रही सराहना

पंजाब सरकार की मां-बेटी सम्मान योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की पहल की गई है, जिससे उनमें आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है।

पंजाब सरकार ने रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बढ़ाया ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट

राज्य

पंजाब सरकार ने रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बढ़ाया ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट

1 जनवरी 2020 से 30 जून 2021 के बीच रिटायर हुए कर्मचारियों को बढ़ी हुई ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट का लाभ मिलेगा, जिसमें बढ़े हुए DA का आधार लिया गया है।

पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी ने खोला मोर्चा; भूपेश बघेल के साथ बैठक टली

राज्य

पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी ने खोला मोर्चा; भूपेश बघेल के साथ बैठक टली

पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान चरम पर है। अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और चरणजीत सिंह चन्नी के बीच मतभेदों के बावजूद नेताओं ने एकता का प्रदर्शन किया।

ब्यास दरिया का बढ़ता जलस्तर बढ़ा रहा किसानों की चिंता, तटबंधों की मरम्मत की मांग

राज्य

ब्यास दरिया का बढ़ता जलस्तर बढ़ा रहा किसानों की चिंता, तटबंधों की मरम्मत की मांग

ब्यास दरिया के बढ़ते जलस्तर के कारण पंजाब के टांडा क्षेत्र में बाढ़ का खतरा बढ़ा है। किसानों और ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल कदम उठाने की मांग की है।