अबोहर नगर निगम मेयर चुनाव विवाद

अबोहर मेयर चुनाव विवाद: बहुमत के बावजूद भाजपा की हार, राज्यपाल तक पहुंचा मामला और देर रात रद्द हुआ चुनाव

पंजाब के अबोहर नगर निगम मेयर चुनाव में धांधली के आरोप के बाद चुनाव परिणाम रद्द कर दिए गए। भाजपा ने इसे लोकतंत्र और उनके पार्षदों की जीत बताया।

अबोहर मेयर चुनाव विवाद: बहुमत के बावजूद भाजपा की हार, राज्यपाल तक पहुंचा मामला और देर रात रद्द हुआ चुनाव

पंजाब के अबोहर नगर निगम मेयर चुनाव का विवाद अब राजभवन पहुंच गया है। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों, सुनील जाखड़ और अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात कर उन्हें मांगपत्र सौंपा। भाजपा ने चुनाव में सत्तापक्ष द्वारा सरेआम धांधली करने का आरोप लगाया है।

बहुमत के बावजूद आप उम्मीदवार घोषित हुआ विजेता

शुक्रवार को हुए चुनाव में नगर निगम परिसर में उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब चुनाव अधिकारी ने आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार गणेश सबलानिया को मेयर निर्वाचित घोषित कर दिया। आंकड़ों की बात करें तो 50 सदस्यीय निगम में भाजपा के पास स्पष्ट रूप से 28 पार्षद थे और स्थानीय विधायक का वोट मिलाकर उनके पास कुल 29 वोटों का बहुमत था। दूसरी ओर, 'आप' के पास 20, कांग्रेस का 1 और 1 निर्दलीय पार्षद था।

27 पार्षदों ने हाथ उठाकर उनकी पार्टी का समर्थन किया

इसके बावजूद आप उम्मीदवार को विजेता घोषित किए जाने पर भाजपा ने इसे 'असांविधानिक' करार दिया और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। हालांकि, आप के हल्का इंचार्ज अरुण नारंग का दावा था कि 27 पार्षदों ने हाथ उठाकर उनकी पार्टी का समर्थन किया था, जिसके आधार पर फैसला सुनाया गया था।

सुनील जाखड़ के विरोध के बाद देर रात रद्द हुआ चुनाव

परिणाम घोषित होने के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ मौके पर पहुंचे और उन्होंने प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए। इसके बाद जाखड़ और जिला उपायुक्त (डीसी) के बीच करीब तीन घंटे तक मैराथन बैठक चली। भाजपा नेताओं द्वारा अनियमितताओं के सबूत पेश किए जाने के बाद, जिला प्रशासन ने देर रात करीब 9:30 बजे बड़ा फैसला लेते हुए शुक्रवार को हुई चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह रद्द कर दिया।

प्रशासनिक आदेश के अनुसार, अबोहर मेयर पद के लिए नई तारीख पर दोबारा मतदान कराया जाएगा। सुनील जाखड़ ने इसे लोकतंत्र और भाजपा पार्षदों की जीत बताते हुए उम्मीद जताई कि आगामी चुनाव में वास्तविक बहुमत का सम्मान होगा।

संबंधित सामग्री

हरियाणा भाजपा के OBC मोर्चा को मिला नया प्रधान, CM सैनी की मौजूदगी में सुनील सेन ने संभाला दायित्व

हरियाणा भाजपा के OBC मोर्चा को मिला नया प्रधान, CM सैनी की मौजूदगी में सुनील सेन ने संभाला दायित्व

हरियाणा भाजपा ने सुनील सैन को ओबीसी मोर्चा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया, जिम्मेदारी पंचकूला में संभाली।

दतिया भाजपा को मिला नया जिलाध्यक्ष, माधवेंद्र सिंह परिहार की नियुक्ति, उपचुनाव के बाद भाजपा ने किया संगठन में बदलाव

दतिया भाजपा को मिला नया जिलाध्यक्ष, माधवेंद्र सिंह परिहार की नियुक्ति, उपचुनाव के बाद भाजपा ने किया संगठन में बदलाव

दतिया भाजपा ने माधवेंद्र सिंह परिहार को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया, उपचुनाव के बाद संगठनात्मक बदलाव की दिशा में यह कदम उठाया गया है।

पंजाब में नशे के बढ़ते संकट पर CM सैनी का बड़ा बयान,नशे के खिलाफ लड़ाई राजनीतिक नहीं

पंजाब में नशे के बढ़ते संकट पर CM सैनी का बड़ा बयान,नशे के खिलाफ लड़ाई राजनीतिक नहीं

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब में नशे की समस्या पर चिंता व्यक्त की और नशा मुक्ति यात्रा के महत्व पर बल दिया।

AAP का चुनाव अभियान : सीएम भगवंत मान ने कहा- हर घर तक पहुंचेगा सरकार का रिपोर्ट कार्ड, हर परिवार को मिलेगी आर्थिक मदद

AAP का चुनाव अभियान : सीएम भगवंत मान ने कहा- हर घर तक पहुंचेगा सरकार का रिपोर्ट कार्ड, हर परिवार को मिलेगी आर्थिक मदद

धूरी में भगवंत सिंह मान ने डोर-टू-डोर चुनाव अभियान शुरू किया, जहाँ उन्होंने पिछले साढ़े चार साल के कामों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया।

दतिया विधायक घनश्याम सिंह की सदस्यता को हाईकोर्ट में चुनौती,1991 के आपराधिक मामले की जानकारी छिपाने का आरोप

दतिया विधायक घनश्याम सिंह की सदस्यता को हाईकोर्ट में चुनौती,1991 के आपराधिक मामले की जानकारी छिपाने का आरोप

दतिया विधानसभा सीट के विधायक घनश्याम सिंह की सदस्यता को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है, जिसमें उनपर चुनावी शपथ पत्र में जानकारी छिपाने का आरोप है।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर