CM सुक्खू का बड़ा फैसला, सरकारी अस्पतालों में मिलेगी वर्ल्ड क्लास दवाएं, अधिकारियों को निर्देश

cm-sukhu-big-decision-world-class-medicines-government-hospitals

CM सुक्खू का बड़ा फैसला, सरकारी अस्पतालों में मिलेगी वर्ल्ड क्लास दवाएं, अधिकारियों को निर्देश

cm सुक्खू का बड़ा फैसला सरकारी अस्पतालों में मिलेगी वर्ल्ड क्लास दवाएं अधिकारियों को निर्देश

CM Sukhu World Class Medicines: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने राज्य के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में आने वाले मरीजों के लिए एक बड़ा निर्णय लिया। मुख्यमंत्री सुक्खू ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।

100 करोड़ की टेंडर प्रक्रिया

सीएम सुक्खू ने कहा कि अस्पतालों में अब केवल उच्च गुणवत्ता वाली दवाएं ही उपलब्ध कराई जाएं। इसके लिए उत्तराखंड सरकार जल्द ही 100 करोड़ की लागत से दवाओं की खरीद के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने स्पष्ट किया कि दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अब इन्हें अधिकृत डीलर्स या बिचौलियों के बजाय सीधे दवा निर्माता कंपनियों से खरीदा जाएगा। इससे न केवल दवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा, बल्कि दवा कंपनियां भी इस प्रक्रिया में भाग ले सकेंगी। [caption id="attachment_129095" align="alignnone" width="674"]सरकारी अस्पतालों में मिलेगी वर्ल्ड क्लास दवाएं सरकारी अस्पतालों में मिलेगी वर्ल्ड क्लास दवाएं[/caption]

CM Sukhu World Class Medicines: ‘ड्रग्स एक्ट में उचित संशोधन’

मुख्यमंत्री ने कहा, "मरीजों को विश्वस्तरीय दवाइयां उपलब्ध कराना हमारी जिम्मेदारी है और इसके लिए यदि जरूरी हुआ तो ड्रग्स एक्ट में भी उचित संशोधन किए जाएंगे। CM सुक्खू ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम को निर्देश दिए कि 'जन औषधि' और अन्य सरकारी दवा दुकानों के लिए भी दवाइयां सीधे कंपनियों से ही ली जाएं। CM ने जोर देकर कहा कि राज्य सरकार के पास बजट की कोई कमी नहीं है, लेकिन जनता के पैसे का इस्तेमाल केवल जनहित और बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाओं के लिए ही किया जाना चाहिए। 

अस्पतालों में निःशुल्क दवाईयां

CM Sukhu World Class Medicines: मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हिमाचल में ही विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। अच्छी स्वास्थ्य सेवाओं की नींव अच्छी गुणवत्ता दवाइयां ही हैं। इन सुधारों के माध्यम से प्रदेश के दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी महंगी और उच्च स्तर की दवाएं सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क या फिर रियायती दरों पर मिल सकेंगी।

संबंधित सामग्री

PM मोदी ने का नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर हाईपावर टॉस्क फोर्स बनाने का फैसला

देश-विदेश

PM मोदी ने का नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर हाईपावर टॉस्क फोर्स बनाने का फैसला

PM मोदी ने इंस्टाग्राम पर नया वीडियो पोस्ट किया, जिसमें छात्रों के भविष्य के लिए नई पहल और कठोर सजा के प्रावधानों की घोषणा की।

तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान जेल भेजा, साथ खड़े हुए भाई तेजस्वी

राज्य

तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान जेल भेजा, साथ खड़े हुए भाई तेजस्वी

RJD नेता तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया गया। उनके भाई तेजस्वी यादव ने सरकार की कार्रवाई की निंदा की।

भारत को मिला दूसरा मेडल, ऋषिकांत सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता सिल्वर मेडल

देश-विदेश

भारत को मिला दूसरा मेडल, ऋषिकांत सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता सिल्वर मेडल

मणिपुर के ऋषिकांत सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मेन्स वेटलिफ्टिंग 60 KG कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीतकर भारत का परचम लहराया।

ओंकारेश्वर घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन सख्त, दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

राज्य

ओंकारेश्वर घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन सख्त, दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओंकारेश्वर में तीन वर्षीय बालक की मृत्यु पर दुःख व्यक्त किया और जांच तथा कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया।

राजस्थान रोडवेज ने लॉन्च की 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, आवागमन होगा सुगम और त्वरित

राज्य

राजस्थान रोडवेज ने लॉन्च की 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, आवागमन होगा सुगम और त्वरित

राजस्थान रोडवेज ने 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें लॉन्च कीं, जो आधुनिक सुविधाओं और ईको-फ्रेंडली तकनीक से लैस हैं।