Cg news : सीएम साय और रमन की नक्सलियों को नसीहत

cm-sai-and-ramans-advice-to-naxalites

Cg news : सीएम साय और रमन की नक्सलियों को नसीहत

cg news  सीएम साय और रमन की नक्सलियों को नसीहत

CM Sai and Raman's advice to Naxalites : तिरंगे को अपनाएं और आत्मसमर्पण करें CM Sai and Raman's advice to Naxalites : राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को केशकाल के प्राचीन स्थल भोंगापाल में आयोजित बुद्ध महोत्सव में भाग लिया। यह पहली बार है जब कोई मुख्यमंत्री इस ऐतिहासिक और पूर्व में संवेदनशील माने जाने वाले क्षेत्र में पहुंचे हैं। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर लगभग ₹100 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इनमें पुल, पर्यटन विकास, सांस्कृतिक प्रोत्साहन और बुद्ध शांति पार्क निर्माण जैसे कार्य शामिल हैं। उन्होंने बुद्ध महोत्सव के लिए ₹25 लाख और भोंगापाल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए ₹1 करोड़ की घोषणा की।

नक्सलियों को स्पष्ट संदेश

कार्यक्रम में सीएम साय ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि मार्च 2026 तक नक्सलवाद पूरी तरह खत्म किया जाए। उन्होंने कहा, "नक्सलवाद अब अंतिम सांसें ले रहा है, और सरकार विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रही है।"

शांति का संदेश

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि, "बस्तर अब बदलाव की राह पर है। हमें बंदूक नहीं, विकास चाहिए। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और बिजली से ही बच्चों का भविष्य बनेगा। नक्सलियों से अपील है कि तिरंगे को अपनाएं और आत्मसमर्पण करें। राज्य उन्हें अपनाने को तैयार है।"

भगवान बुद्ध की प्रतिमा के दर्शन

इस कार्यक्रम की खास बात यह रही कि सीएम और अन्य जनप्रतिनिधियों ने 6वीं शताब्दी की भगवान बुद्ध की प्रतिमा के दर्शन किए और 10 मिनट तक साधना कर प्रदेश की समृद्धि की कामना की।

Read More :- तीसरा विश्व युद्ध नज़दीक : रूस-अमेरिका तनाव और परमाणु हथियार सबसे बड़े खतरे

Watch Now :- किसानों को मोदी सरकार का तोहफा… MSP में बढ़ोतरी! | AGRICULTURE

 

संबंधित सामग्री

अफसरों की ढिलाई, ठेकेदार की मनमानी ने हुई अव्यान की मौत, पिता का गुस्सा फूटा

देश-विदेश

अफसरों की ढिलाई, ठेकेदार की मनमानी ने हुई अव्यान की मौत, पिता का गुस्सा फूटा

ग्रेटर नोएडा में 6 साल के अव्यान की पानी भरे गड्ढे में डूबकर मौत हो गई। परिवार और पुलिस के बीच तनाव, अधिकारियों और ठेकेदार की लापरवाही की ओर इशारा।

Student Protest पर भड़के अनुपम खेर, बोले- हर उम्र के लोगों ने गिरी हुई भाषा बोली, PM मोदी पर कही बातें सुन मन व्यथित

देश-विदेश

Student Protest पर भड़के अनुपम खेर, बोले- हर उम्र के लोगों ने गिरी हुई भाषा बोली, PM मोदी पर कही बातें सुन मन व्यथित

अभिनेता अनुपम खेर ने छात्र आंदोलन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ इस्तेमाल की गई भाषा पर व्यक्त की नाराजगी।

एमपी में मेधावी छात्रों को झटका, टॉपर स्कूटी योजना के लिए अब 70% अंक जरूरी

राज्य

एमपी में मेधावी छात्रों को झटका, टॉपर स्कूटी योजना के लिए अब 70% अंक जरूरी

मध्य प्रदेश सरकार ने 12वीं के टॉपर्स के लिए स्कूटी योजना की पात्रता सीमा 70% कर दी है, जो पहले 60% थी। इससे प्रतिस्पर्धा और शैक्षिक प्रदर्शन में सुधार की उम्मीद है।

पालक-केले की स्मूदी में मिलाएं ये 1 चीज, कटरीना कैफ जैसी फिटनेस और ग्लोइंग स्किन के लिए हो सकती है मददगार

लाइफ स्टाइल

पालक-केले की स्मूदी में मिलाएं ये 1 चीज, कटरीना कैफ जैसी फिटनेस और ग्लोइंग स्किन के लिए हो सकती है मददगार

बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ ने अपनी 'Katrina's Krazy Konkoktion' स्मूदी रेसिपी साझा की, जो पोषण से भरपूर है।

जबलपुर के स्मार्ट सिटी अस्पताल पर बड़ी कार्रवाई, लाइसेंस निलंबित; सभी मरीज मेडिकल कॉलेज शिफ्ट

राज्य

जबलपुर के स्मार्ट सिटी अस्पताल पर बड़ी कार्रवाई, लाइसेंस निलंबित; सभी मरीज मेडिकल कॉलेज शिफ्ट

जबलपुर के स्मार्ट सिटी अस्पताल का लाइसेंस डॉक्टर अमित खरे की गिरफ्तारी के बाद निलंबित किया गया, जिन पर 8 लोगों की हत्या के आरोप हैं।