CM नीतीश ने मुजफ्फरपुर को दी बड़ी सौगात, सदर अस्पताल बनेगा अति विशिष्ट

cm-nitish-kumar-muzaffarpur-sadar-hospital-super-specialty-upgrade

CM नीतीश ने मुजफ्फरपुर को दी बड़ी सौगात, सदर अस्पताल बनेगा अति विशिष्ट

cm नीतीश ने मुजफ्फरपुर को दी बड़ी सौगात सदर अस्पताल बनेगा अति विशिष्ट

Nitish Kumar Muzaffarpur: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा मुजफ्फरपुर पहुंची। बाजार समिति में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए CM नीतीश ने घोषणा की कि मुजफ्फरपुर का सदर अस्पताल अति विशिष्ट किस्म का बनाया जाएगा, जिससे उत्तर बिहार के मरीजों को बेहतर और आधुनिक इलाज की सुविधा मिलेगी। 

शिक्षकों की नियुक्ति 

मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा कि हमारी सरकार आने से पहले राज्य में शिक्षा और सामाजिक माहौल की स्थिति काफी खराब थी। समाज में विवाद था और सांप्रदायिक दंगे होते थे। लेकिन उनकी सरकार आने के बाद शांति और सद्भाव का माहौल बना हुआ है।  CM ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि नियोजित शिक्षकों की बहाली की गई है और जब शिक्षकों की जरूरत पड़ी तो BPSC के माध्यम से 2.50 लाख से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति की गई। साथ ही 2.68 लाख शिक्षकों को नियमित किया गया। [caption id="attachment_129900" align="alignnone" width="611"]CM नीतीश ने मुजफ्फरपुर को दी बड़ी सौगात CM नीतीश ने मुजफ्फरपुर को दी बड़ी सौगात[/caption]

Nitish Kumar Muzaffarpur: मुफ्त इलाज और मुफ्त दवा

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले अस्पतालों में बेहद सीमित मरीजों का इलाज हो पाता था, लेकिन उनकी सरकार ने सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज और मुफ्त दवा की व्यवस्था लागू की। पहले प्रदेश में केवल 6 मेडिकल कॉलेज थे, जिनकी संख्या अब बढ़कर 12 हो चुकी है। कई जिलों में भी मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं। पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 5 हजार से ज्यादा बेड की सुविधा विकसित की गई है और 5 अन्य मेडिकल कॉलेजों के विस्तार पर भी काम चल रहा है।

एक करोड़ युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य

रोजगार को लेकर CM ने बताया कि अगले 5 सालों में एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य रखा है। प्रदेश में 1.14 करोड़ लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ दिया जा रहा है। जाति आधारित गणना में सामने आए 94 लाख गरीब परिवारों को योजनाओं से जोड़कर सहायता राशि दी जा रही है, जिसमें 2 लाख रुपये से ज्यादा की मदद भी शामिल है। CM का महिला सशक्तीकरण पर जोर 

CM का महिला सशक्तीकरण पर जोर 

Nitish Kumar Muzaffarpur: महिलाओं के सशक्तीकरण पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा कि राज्य में महिला पुलिस की संख्या देश में सबसे ज्यादा है। सरकारी नौकरियों में 35% आरक्षण महिलाओं को दिया गया है। जीविका योजना में 1.40 करोड़ महिलाओं को जोड़ा गया है।

संबंधित सामग्री

दो बच्चों के पिता की खाई में गिरी कार, झाड़ियों में फंसा मिला शव 

राज्य

दो बच्चों के पिता की खाई में गिरी कार, झाड़ियों में फंसा मिला शव 

देहरादून के चकराता क्षेत्र में सड़क हादसे में 24 वर्षीय जगमोहन की मौत हो गई। कार खाई में गिरने से हुआ हादसा।

सावन में नई दुल्हनें ऐसे करें अपनी पहली सावन की तैयारी पारंपरिक और ट्रेंडिंग भी दिखे।

लाइफ स्टाइल

सावन में नई दुल्हनें ऐसे करें अपनी पहली सावन की तैयारी पारंपरिक और ट्रेंडिंग भी दिखे।

सावन के पवित्र महीने में नई दुल्हनों के लिए विशेष श्रृंगार और स्टाइलिंग टिप्स शामिल हैं, जिसमें परिधान, ज्वेलरी, मेकअप और हेयरस्टाइल पर ध्यान दिया गया है।

छात्र ने एडमिशन न मिलने पर IIT कानपुर की साइट हैक की, अब इंटर्नशिप का ऑफर

राज्य

छात्र ने एडमिशन न मिलने पर IIT कानपुर की साइट हैक की, अब इंटर्नशिप का ऑफर

IIT कानपुर ने एडमिशन न मिलने पर वेबसाइट को हैक करने वाले छात्र को इंटर्नशिप का ऑफर दिया। छात्र ने अपनी क्षमता दिखाने के लिए साइट को हैक किया था।

अमृतसर में जिम ट्रेनर ने टी-शर्ट निचोड़कर पिलाया पसीना, VIDEO वायरल होने पर मांगी माफी

राज्य

अमृतसर में जिम ट्रेनर ने टी-शर्ट निचोड़कर पिलाया पसीना, VIDEO वायरल होने पर मांगी माफी

अमृतसर में जिम ट्रेनर ने अपने चेले को पसीना पीने के लिए कहा, वीडियो वायरल होने पर ट्रेनर ने माफी मांगी और विवादित वीडियो हटाया।

CM डॉ मोहन यादव का बड़ा दावा,एमपी में जल्द होंगे 1000 के करीब बाघ

राज्य

CM डॉ मोहन यादव का बड़ा दावा,एमपी में जल्द होंगे 1000 के करीब बाघ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर कहा कि मध्य प्रदेश बाघ संरक्षण में देश का अग्रणी राज्य है, जहां बाघों की संख्या बढ़कर लगभग 1000 होने की संभावना है।