अंग्रेजों के खिलाफ सबसे पहले जनजातीय समाज ने आंदोलन शुरू कियाः डॉ. यादव

cm-mohan-yadav-unveils-birsa-munda-statue-moratlai-tribal-pride-day

अंग्रेजों के खिलाफ सबसे पहले जनजातीय समाज ने आंदोलन शुरू कियाः डॉ. यादव

अंग्रेजों के खिलाफ सबसे पहले जनजातीय समाज ने आंदोलन शुरू कियाः डॉ यादव

इतिहास जनजातीय वीरों की गौरव गाथाओं से भरा है-सीएम

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारा इतिहास जनजातीय वीरों और महापुरुषों की गौरव गाथाओं से भरा है। अंग्रेजों के खिलाफ सबसे पहले जनजातीय समाज ने जंगलों से आंदोलन शुरू किया था। रानी दुर्गावती जैसी वीरांगनाओं ने अपने अदम्य साहस से दुश्मनों को परास्त किया और अपना बलिदान दिया। मुख्यमंत्री ने महिलाओं के साथ सेल्फी भी ली।

पेसा एक्ट लागू कर जनजातीय समाज को उनके अधिकार लौटाए

डॉ. यादव ने बताया कि भाजपा सरकार ने पेसा एक्ट लागू कर जनजातीय समाज को उनके जल, जंगल और जमीन के अधिकार लौटाए हैं। अनुसूचित जनजाति वर्ग के सशक्तिकरण के लिए सरकार ने 47,296 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। तेंदूपत्ता संग्राहकों का पारिश्रमिक 3,000 रुपए से बढ़ाकर 4,000 रुपए कर दिया गया है। इसके अलावा, 2.89 लाख व्यक्तिगत और 28,754 सामुदायिक वन अधिकार दावे स्वीकृत किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जनजातीय युवाओं को सिविल सेवा, नीट, क्लैट, आईआईटी, एनएलआईयू, एआईआईएमएस जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग उपलब्ध करा रही है और 50,000 रुपए तक की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जा रही है।

कांग्रेस की वजह से हमारे टुकड़े हुए

डॉ. यादव ने कहा, “यहां कौन अमर है, जो आया है, उसे जाना है। यहां कोई अमर नहीं है। आज यहां मंच से ‘वन्दे मातरम’ हुआ। कांग्रेस ने ‘वन्दे मातरम’ के साथ भी अन्याय किया और इसे टुकड़े कर दिया। भारत पर जब भी कोई संकट आता है, उसकी जिम्मेदारी पाकिस्तान की है। कांग्रेस के कारण ही हमारा देश टुकड़े हुआ है।”

लाड़ली बहनों को देंगे 3,000 रुपए

मुख्यमंत्री ने बताया कि सिकल सेल मिशन, आहार अनुदान योजना, पीएम जनमन योजना और धरती आबा योजना जैसे कार्यक्रमों से जनजातीय अंचलों में अभूतपूर्व विकास हो रहा है। बहनों के लिए लाड़ली बहन योजना की राशि 1,500 रुपए से बढ़ाकर 3,000 रुपए कर दी गई है। Read More:- हर कोई कहता था ‘तू कुछ नहीं कर सकती’…  देखो क्या कर दिखाया इस लड़की ने!

संबंधित सामग्री

अमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा: अमेरिकी हमले के बाद ईरान का पलटवार, सीजफायर पर उठे सवाल

देश-विदेश

अमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा: अमेरिकी हमले के बाद ईरान का पलटवार, सीजफायर पर उठे सवाल

अमेरिका ने ईरानी मिसाइल और ड्रोन ठिकानों पर हमला किया, जवाब में ईरान ने अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया। युद्धविराम समझौते की प्रतिबद्धताएँ जोखिम में पड़ती दिखाई दे रही हैं।

उड़ान अपने व्यवसाय में नई रणनीतिक दिशा अपनाने के लिए तैयार

देश-विदेश

उड़ान अपने व्यवसाय में नई रणनीतिक दिशा अपनाने के लिए तैयार

भारतीय B2B ई-कॉमर्स प्लेटफार्म उड़ान अपने व्यवसायिक अनुशासन को मजबूत करने और जरूरी श्रेणियों पर ध्यान केंद्रित कर लाभप्रदता हासिल करने के लिए रणनीति में बदलाव कर रहा है।

बैतूल के हिल स्टेशन पर दो दिन रहेंगे सीएम डॉ. यादव, रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे सीधा संवाद

राज्य

बैतूल के हिल स्टेशन पर दो दिन रहेंगे सीएम डॉ. यादव, रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे सीधा संवाद

- 27-28 जून कुकरू में गुजारेंगे प्रदेश के मुखिया, - सनसेट पॉइंट पर करेंगे मेडिटेशन, अवलोकन- स्व-सहायता समूह की देखेंगे गतिविधियां।

सीएम डॉ मोहन यादव ने की खिलाड़ियों से मुलाकात, गोल्ड जीतने वालों को 3-3, ब्रॉन्ज जीतने वालों को 1-1 लाख देगी सरकार

राज्य

सीएम डॉ मोहन यादव ने की खिलाड़ियों से मुलाकात, गोल्ड जीतने वालों को 3-3, ब्रॉन्ज जीतने वालों को 1-1 लाख देगी सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंडर-18 हॉकी एशिया कप में पदक जीतने वाले मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को सम्मानित किया और इनामी राशि भी प्रदान की।

पंजाब राज्यपाल से मिले CM सुक्खू, चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी समेत लंबित मामलों के जल्द समाधान की उठाई मांग

राज्य

पंजाब राज्यपाल से मिले CM सुक्खू, चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी समेत लंबित मामलों के जल्द समाधान की उठाई मांग

सीएम सुक्खू ने पंजाब के राज्यपाल से मुलाकात कर चंडीगढ़ में हिमाचल के हिस्से, नए हिमाचल सदन निर्माण और अन्य मुद्दों पर चर्चा की।