CM MOHAN YADAV: किसानों को बड़ी सौगात देने जा रहे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

cm-mohan-yadav-16

CM MOHAN YADAV: किसानों को बड़ी सौगात देने जा रहे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

cm mohan yadav किसानों को बड़ी सौगात देने जा रहे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

CM MOHAN YADAV:[/caption]

एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0 में शामिल होंगे

वे प्रदेश के 1.33 लाख किसानों के खातों में भावांतर योजना के तहत 233 करोड़ रुपये की राशि अंतरित करेंगे। इस कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री इंदौर में आयोजित एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0 में शामिल होंगे।

दोपहर 1:30 बजे वे ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर, इंदौर में आयोजित म.प्र. टेक मीट 2.0 कॉन्क्लेव 2025 में शिरकत करेंगे। इसके बाद शाम 4 बजे भोपाल लौटेंगे।

CM MOHAN YADAV: अगले चरण की रूपरेखा प्रस्तुत की जाएगी

यह कॉन्क्लेव प्रदेश को तकनीक, नवाचार और निवेश का वैश्विक केंद्र बनाने की दिशा में एक अहम पहल है। कार्यक्रम में राज्य की तकनीकी और औद्योगिक प्रगति के अगले चरण की रूपरेखा प्रस्तुत की जाएगी।

इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव “टेक्नोलॉजी फर्स्ट इकोनॉमी” विजन को साझा करेंगे और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से वन-टू-वन संवाद करेंगे।

आधुनिक अंतरिक्ष अनुप्रयोगों से जोड़ा जा सके

कॉन्क्लेव में एमपीएसईडीसी के अंतर्गत नई औद्योगिक इकाइयों का शुभारंभ और विभिन्न नई परियोजनाओं का भूमिपूजन भी किया जाएगा।

कार्यक्रम में मध्य प्रदेश अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी नीति 2025 का मसौदा भी पेश किया जाएगा। इस नीति का उद्देश्य उज्जैन को भारत के उभरते अंतरिक्ष नवाचार केंद्र के रूप में विकसित करना है, जिससे उसकी समृद्ध खगोलीय विरासत को आधुनिक अंतरिक्ष अनुप्रयोगों से जोड़ा जा सके।

CM MOHAN YADAV: विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर होगा

इस प्रकार आज का दिन राज्य के किसानों और तकनीकी क्षेत्र दोनों के लिए ऐतिहासिक रहेगा…  जहां एक ओर किसानों को आर्थिक सहयोग मिलेगा, वहीं दूसरी ओर प्रदेश तकनीकी और औद्योगिक विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर होगा।

संबंधित सामग्री

ई-टोकन व्यवस्था बंद होते ही खाद केंद्रों पर उमड़ी भीड़, बारिश में भी घंटों लाइन में खड़े रहे किसान

राज्य

ई-टोकन व्यवस्था बंद होते ही खाद केंद्रों पर उमड़ी भीड़, बारिश में भी घंटों लाइन में खड़े रहे किसान

मध्य प्रदेश के अलीराजपुर में खरीफ सीजन के दौरान खाद वितरण में अव्यवस्था के कारण किसानों को भारी परेशानी हुई।

पंजाब में सरकारी बसों की हड़ताल, सरकार से नहीं बनी बात, CM आवास घेरने की तैयारी

राज्य

पंजाब में सरकारी बसों की हड़ताल, सरकार से नहीं बनी बात, CM आवास घेरने की तैयारी

पंजाब रोडवेज, और पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने 3 से 5 अगस्त तक हड़ताल का ऐलान किया है।

सावन सोमवार...हटकेश्वर महादेव का गणेश स्वरूप में श्रृंगार:रात 2 बजे से विशेष पूजा, भूतेश्वरनाथ में कांवड़ियों की भीड़

सनातन

सावन सोमवार...हटकेश्वर महादेव का गणेश स्वरूप में श्रृंगार:रात 2 बजे से विशेष पूजा, भूतेश्वरनाथ में कांवड़ियों की भीड़

छत्तीसगढ़ के शिवालयों में सावन के पहले सोमवार को भक्तों ने जलाभिषेक किया और पूजा-अर्चना की। विभिन्न मंदिरों में विशेष आयोजन और भंडारे लगाए गए।

धार की तारा घाटी में भीषण सड़क हादसा, बस-कार की टक्कर में युवक की मौत

राज्य

धार की तारा घाटी में भीषण सड़क हादसा, बस-कार की टक्कर में युवक की मौत

मध्य प्रदेश के धार जिले में एक यात्री बस और कार की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ।

लोकसभा में राम मंदिर चढ़ावे को लेकर हंगामा, छात्रों पर कार्रवाई पर शाह के बयान की मांग

देश-विदेश

लोकसभा में राम मंदिर चढ़ावे को लेकर हंगामा, छात्रों पर कार्रवाई पर शाह के बयान की मांग

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही विपक्ष के हंगामे के बाद स्थगित हो गई। विपक्ष ने नीट पेपर लीक और राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर गृह मंत्री से बयान की मांग की।