Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • Chhattisgarh politics: साय कैबिनेट की बैठक आज, मंत्रिमंडल विस्तार और अन्य अहम फैसलों की संभावना
  • छत्तीसगढ़

Chhattisgarh politics: साय कैबिनेट की बैठक आज, मंत्रिमंडल विस्तार और अन्य अहम फैसलों की संभावना

divya mistry August 19, 2025

Chhattisgarh politics: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज, 19 अगस्त को मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर में कैबिनेट की अहम बैठक आयोजित की गई है। बैठक सुबह 11 बजे के बाद शुरू होगी, जिसमें मुख्यमंत्री विभिन्न मुद्दों पर मंत्रियों से चर्चा कर कई बड़े निर्णय ले सकते हैं। इस बैठक को लेकर सियासी हलकों में खासा उत्साह है, क्योंकि इसमें मंत्रिमंडल विस्तार पर भी चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि बैठक के बाद तीन नए मंत्रियों के नामों की घोषणा भी हो सकती है।

Chhattisgarh politics
Chhattisgarh politics

Chhattisgarh politics: पिछली कैबिनेट बैठक में लिए गए कुछ महत्वपूर्ण निर्णय इस प्रकार हैं

खनिज न्यास नियम में संशोधन:

प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना (PMKKKY) 2024 के संशोधित दिशा-निर्देशों के अनुरूप छत्तीसगढ़ जिला खनिज संस्थान न्यास नियम, 2015 में बदलाव को मंजूरी दी गई। इसके तहत न्यास की 70% राशि का उपयोग पेयजल, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला-बाल कल्याण, कौशल विकास, स्वच्छता और आवास जैसे प्राथमिक क्षेत्रों में किया जाएगा।

Chhattisgarh politics: रेत खनन के लिए नए नियम

रेत उत्खनन में पारदर्शिता और नियंत्रण के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत (उत्खनन एवं व्यवसाय) नियम-2025 को मंजूरी दी गई। इससे अवैध उत्खनन पर रोक लगेगी, ई-नीलामी से खदानें आवंटित होंगी, जिससे पर्यावरणीय नियमों का पालन और राजस्व में वृद्धि होगी।

Chhattisgarh politics: कृषि भूमि के बाजार मूल्य निर्धारण में बदलाव

अब ग्रामीण कृषि भूमि का मूल्य हेक्टेयर के आधार पर तय किया जाएगा, न कि 500 वर्गमीटर की दर पर। इसके अलावा, सिंचित भूमि के मूल्यांकन से जुड़े कुछ पुराने प्रावधान हटाए गए हैं। यह निर्णय भारतमाला परियोजना और बिलासपुर की जमीन अनियमितताओं को रोकने में सहायक होगा।

Chhattisgarh politics: क्रिकेट अकादमी के लिए भूमि आवंटन

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) को नवा रायपुर के ग्राम परसदा में 7.96 एकड़ भूमि आबंटित की गई है, जहां आधुनिक क्रिकेट अकादमी स्थापित की जाएगी। इससे राज्य के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिलेंगी और खेल प्रतिभाओं को निखारने का अवसर मिलेगा।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश कांग्रेस ने 2028 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की
Next: NDA की बैठक: मोदी ने राधाकृष्णन को बताया ‘राजनीति से ऊपर’

Related Stories

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात
  • छत्तीसगढ़

तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात, मुख्यधारा में लौटते माओवादी

divya mistry February 28, 2026
Durg Accident News
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Durg Accident News: ट्रक ड्राइवर की लापरवाही की वजह से गई बाइक सवार की जान!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे
  • राजस्थान-MP में 34°C की तपिश, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट
  • दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं
  • मिडिल ईस्ट में भूचाल: खामेनेई की मौत का दावा, ईरान-इजराइल जंग ने बदला दुनिया का समीकरण
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.