CG Municipal Election Voting EVM Issue: छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के लिए वोटिं...

chhattisgarh-municipal-election-voting-evm-issues-impact

CG Municipal Election Voting EVM Issue: छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के लिए वोटिंग जारी, ईवीएम में खराबी..वोटिंग प्रभावित

cg municipal election voting evm issue छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के लिए वोटिंग जारी ईवीएम में खराबीवोटिंग प्रभावित

CG Municipal Election Voting EVM Issue: छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव में वोटिंग सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है और यह शाम 5 बजे तक जारी रहेगी। इस चुनाव में राज्य के 10 नगर निगम, 49 नगर पालिकाएं और 114 नगर पंचायतों में वोट डाले जा रहे हैं। वोटों की गिनती 15 फरवरी को की जाएगी। Read More: PM Modi France AI Summit 2025: PM मोदी पहुंचे फ्रांस, आज AI एक्शन समिट 2025 की करेंगे सह-अध्यक्षता

इन जगहों में ईवीएम में खराबी..वोटिंग में देरी

इस चुनाव के दौरान रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव और धमतरी के कुछ मतदान केंद्रों पर EVM (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) में खराबी के चलते लोग वोट नहीं डाल पा रहे हैं। और पोलिंग बूथ के बाहर वोटर्स की लंबी लाइन लग गई हैं। रायपुर के मौलाना अब्दुल वार्ड 45 के बूथ क्रमांक 670 के सालेम कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला में ईवीएम खराब होने से वोटिंग की शुरुआत नहीं हुई।

भाटागांव स्कूल

यहां भी कई बूथों में मशीन खराब होने की जानकारी सामने आ रही है।

बिलासपुर

हेमू नगर के मतदान केंद्र क्रमांक 8 में ईवीएम में खराबी होने की वजह से सुबह 8:30 बजे वोटिंग शुरू हुई।

राजनांदगांव

लेबर कॉलोनी और प्यारेलाल स्कूल स्थित मतदान केंद्रों पर भी ईवीएम खराबी के कारण वोटिंग प्रभावित हुई है।

जगदलपुर

यहां भी पोलिंग बूथ के बाहर वोटर्स की कतारें लगी हैं, और वोटिंग में देरी हो रही है।

CG Municipal Election Voting EVM Issue: छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव में उम्मीदवारों की सूची..

रायपुर से बीजेपी की ओर से मीनल चौबे वहीं कांग्रेस से दीप्ति दुबे और दुर्ग में बीजेपी से अलका बाघमार वहीं कांग्रेस से प्रेमलता पोषण साहू, राजनंदगांव से बीजेपी में मधुसूदन यादव वहीं कांग्रेस से निखिल द्विवेदी, बिलासपुर से बीजेपी से पूजा विधानी वहीं कांग्रेस से प्रमोद नायक, अंबिकापुर सीट से बीजेपी में मंजूषा भगत वहीं कांग्रेस में अजय तिर्की, चिरमिरी से बीजेपी की ओर से रामनरेश राय कांग्रेस से विनय जायसवाल खड़े हैं, जगदलपुर से बीजेपी की ओर से संजय पांडे वहीं कांग्रेस से मलकीत सिंह गैदू, रायगढ़ सीट से बीजेपी की ओर से जीववर्धन चौहान वहीं कांग्रेस से जानकी काटजू, कोरबा सीट से बीजेपी की ओर से संजू देवी राजपूत वहीं कांग्रेस से उषा तिवारी, धमतरी से जगदीश रामू मेहरा वही इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द हो चुका है।

इन उम्मीदवारों ने की वोटिंग..

रायपुर में भाजपा की मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे: मीनल चौबे ने चंगोराभाटा स्थित मतदान केंद्र में मतदान किया। कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी दीप्ति दुबे: दीप्ति दुबे ने मतदान से पहले रायपुर के हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की। वित्त मंत्री ओपी चौधरी का वोटिंग: रायगढ़ में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सत्तीगुड़ी चौक स्थित मतदान केंद्र पर सुबह 8 बजे वोट डाला।

संबंधित सामग्री

राम मंदिर चढ़ावा चोरी:  जांच दायरा बढ़ने की संभावना

राज्य

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: जांच दायरा बढ़ने की संभावना

सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर चढ़ावे की चोरी की जांच के लिए विशेष जांच दल में चार्टर्ड अकाउंटेंट और फॉरेंसिक ऑडिटर को शामिल करने के निर्देश दिए हैं।

जन विश्वास अभियान: हर शुक्रवार जनता के द्वार पहुंचेगी डॉ. मोहन सरकार

राज्य

जन विश्वास अभियान: हर शुक्रवार जनता के द्वार पहुंचेगी डॉ. मोहन सरकार

मध्यप्रदेश में डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में जन विश्वास अभियान शुरू हुआ, जिसमें सीधे जनता से संवाद और योजनाओं का क्रियान्वयन होगा।

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा: प्रमोद नौटियाल पुलिस रिमांड पर, रकम की बरामदगी पर जोर

राज्य

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा: प्रमोद नौटियाल पुलिस रिमांड पर, रकम की बरामदगी पर जोर

प्रमोद नौटियाल को बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावे में हेराफेरी के आरोप में 4 दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड मिली, अदालत ने दी अनुमति।

उत्तराखंड सरकार द्वारा हरित परिवहन योजना की शुरुआत, CM धामी ने की प्रोत्साहन राशि वितरित

राज्य

उत्तराखंड सरकार द्वारा हरित परिवहन योजना की शुरुआत, CM धामी ने की प्रोत्साहन राशि वितरित

उत्तराखंड सरकार ने देहरादून में हरित परिवहन योजना के तहत वाहन स्वामियों को आर्थिक सहायता प्रदान की, जिससे पर्यावरण के अनुकूल वाहनों का उपयोग बढ़े।

पंजाब के प्राइवेट स्कूलों को केंद्र का झटका: फीस रेगुलेट करने का अधिकार राज्य सरकारों के पास

राज्य

पंजाब के प्राइवेट स्कूलों को केंद्र का झटका: फीस रेगुलेट करने का अधिकार राज्य सरकारों के पास

केंद्र सरकार ने लोकसभा में कहा कि निजी स्कूलों की फीस नियंत्रण का अधिकार राज्य सरकारों के पास है, पंजाब में विवाद जारी।