Today cg news: खेत में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण !

today-cg-news-conversion-under-the-guise-of-prayer-meeting-in-the-field

Today cg news: खेत में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण !

today cg news खेत में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण

Today cg news: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में ईसाई समुदाय के प्रार्थना सभा को लेकर जमकर बवाल हुआ। ईसाई समुदाय और हिंदू संगठन आमने-सामने आ गए। मामला थाने तक पहुंचा। वहां भीड़ जुट गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है।

Today cg news: प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था

जानकारी के मुताबिक सुतर्रा गांव में ईसाई समुदाय के लोगों ने खेत में पंडाल लगाकर प्रार्थना सभा का आयोजन किया था। सभा को पास्टर बजरंग जायसवाल लीड कर रहे थे। आरोप है कि वह ग्रामीणों को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन करा रहे थे। सरपंच की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है।

Today cg news: क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, रविवार सुबह सुतर्रा गांव में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था। सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। इसकी जानकारी सरपंच संतोषी बाई को मिली। सरपंच की शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया।

इस दौरान बजरंग दल के जिला अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि बजरंग जायसवाल के साथ बाहर से कुछ लोग आए थे। सभा में बीमारी और तकलीफों को ठीक करने का दावा किया जा रहा थापास्टर पहले भी कटघोरा में चंगाई सभा आयोजित कर चुका है। जेल भी जा चुका है।

read more :छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज,कांग्रेस ने पहले दिन सत्र का किया बहिष्कार

निसंतान लोगों को निशाना बनाने का आरोप

नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि पादरी बजरंग जायसवाल उन लोगों को टारगेट करते हैं, जो निःसंतान हैं। कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। प्रार्थना से बीमारियां ठीक होने का दावा करते हैं। इससे गांव वाले झांसे में आ जाते हैं।

उग्र आंदोलन की चेतावनी

वहीं थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने बताया कि सरपंच की शिकायत पर बजरंग जायसवाल समेत अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जो भी तथ्य सामने आएंगे, कार्रवाई जाएगी। अभी मामले में दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।

संबंधित सामग्री

16 हजार के लिए ‘सबूत’ बना कंकाल! ओडिशा में भाई बहन का कंकाल लेकर पहुंचा बैंक, जाने पूरा मामला?

देश-विदेश

16 हजार के लिए ‘सबूत’ बना कंकाल! ओडिशा में भाई बहन का कंकाल लेकर पहुंचा बैंक, जाने पूरा मामला?

ओडिशा के क्योंझर में 16 हजार रुपए के लिए भाई बहन का कंकाल बैंक ले आया। डेथ सर्टिफिकेट की मांग पर उठे सिस्टम पर सवाल, पुलिस ने संभाला मामला।

सीएम डॉ. यादव ने नारी शक्ति का किया वंदन, विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण का शासकीय संकल्प ध्वनिमत से पारित

मध्य प्रदेश

सीएम डॉ. यादव ने नारी शक्ति का किया वंदन, विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण का शासकीय संकल्प ध्वनिमत से पारित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विपक्ष को जमकर लिया आड़े हाथ.कांग्रेस ने महिलाओं की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा, PM मोदी के फौलादी इरादों का प्रतीक है नारी वंदन।

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्य प्रदेश

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अप्रैल को सूपखार में जंगली भैंसों के पुनर्स्थापन कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्य प्रदेश

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा हुई, जिसमें CM ने कांग्रेस पर आरक्षण के मुद्दे पर आलोचना की।

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आयोजित कर्मा महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाग लिया और विविध सामाजिक और विकासात्मक घोषणाएँ कीं।