1 अप्रैल से नई पॉलिसी: शादी-पार्टी में 100 मेहमान बुलाने पर निगम को देनी होगी सूचना

solid-waste-management-policy-cg

1 अप्रैल से नई पॉलिसी: शादी-पार्टी में 100 मेहमान बुलाने पर निगम को देनी होगी सूचना

1 अप्रैल से नई पॉलिसी शादी-पार्टी में 100 मेहमान बुलाने पर निगम को देनी होगी सूचना

Solid Waste Management Policy: छत्तीसगढ़ में एक 1 अप्रैल से नई सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पॉलिसी लागू हो जाएगी। अब शादी-पार्टी या कोई भी आयोजन में 100 मेहमान बुलाने पर 3 दिन पहले निगम को सूचना देनी होगी। ये नया कानून आम नागरिकों के साथ-साथ स्थानीय निकायों नगर निगम, नगर पालिका की जवाबदेही भी तय करेगा।

[caption id="attachment_142743" align="alignnone" width="1188"]1 अप्रैल से नई पॉलिसी 1 अप्रैल से नई पॉलिसी[/caption]

नए नियमों में सबसे कड़ा प्रावधान ‘ऑन द स्पॉट फाइन’ का है। यह जुर्माना स्थानीय निकाय उपनियम के अनुसार तय होगा, जो 500 रुपए से 50 हजार तक हो सकता है।

Solid Waste Management Policy: चार अलग-अलग बाल्टियों में फेंकना अनिवार्य होगा

नई ठोस अपशिष्ट प्रबंधन सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नियम 2026 एक अप्रैल से देशभर में लागू हो जाएगा। ये नियम स्वच्छ भारत अभियान को मजबूती देने कचरे के स्रोत पर ही पृथक्करण को अनिवार्य बनाने और लैंडफिल पर निर्भरता कम करने पर केंद्रित हैं।

छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत में अब अपशिष्ट प्रबंधन की परिभाषा और जिम्मेदारियां सख्त हो गई हैं। नए नियमों में सबसे महत्वपूर्ण बदलाव चार-धारा वाला पृथक्करण है। घरों, संस्थानों और व्यावसायिक स्थानों पर कचरा अब चार अलग-अलग बाल्टियों में फेंकना अनिवार्य होगा।

Solid Waste Management Policy: सामाजिक आयोजनों पर नया प्रावधान

शादी, जन्मदिन, पार्टी या किसी भी निजी, सार्वजनिक आयोजन में यदि 100 से अधिक मेहमान शामिल हो रहे हैं तो आयोजक को आयोजन के कम से कम तीन कार्य दिवस पहले स्थानीय नगर निगम या पालिका को लिखित सूचना देनी होगी।

यह कदम अचानक उत्पन्न होने वाले भारी कचरे के निपटान की पूर्व तैयारी के लिए है। आयोजक की जिम्मेदारी होगी कि आयोजन जीरो-वेस्ट रहेयानी कचरा स्रोत पर अलग किया जाए और कोई गंदगी न फैले। सूचना न देने या साइट पर गंदगी मिलने पर भारी जुर्माना लगेगा।

रेहड़ी-पटरी वालों के लिए सख्ती

सड़क किनारे चाट, पकौड़े, सब्जी आदि बेचने वाले वेंडर अब काम खत्म होने पर कचरा वहीं नहीं छोड़ सकेंगे। हर वेंडर को अपने पास डस्टबिन रखना अनिवार्य होगा और जमा कचरा निगम के निर्धारित डिपो या वाहन में ही डालना होगा।

संबंधित सामग्री

Rakesh Bedi Received Bonus: धुरंधर में राकेश बेदी के एक्टिंग से इम्प्रेस हुए मेकर्स, 1 करोड़ का दिया बोनस!

मनोरंजन

Rakesh Bedi Received Bonus: धुरंधर में राकेश बेदी के एक्टिंग से इम्प्रेस हुए मेकर्स, 1 करोड़ का दिया बोनस!

Rakesh Bedi's portrayal in 'धुरंधर' earns him widespread acclaim and a bonus from the filmmakers for his memorable role.

प्रतिभा ने 500 में से 499 अंक लाकर प्रदेश में किया टॉप, CM डॉ मोहन ने 1 लाख की राशि से किया सम्मानित

मध्य प्रदेश

प्रतिभा ने 500 में से 499 अंक लाकर प्रदेश में किया टॉप, CM डॉ मोहन ने 1 लाख की राशि से किया सम्मानित

मध्य प्रदेश की प्रतिभा सिंह सोलंकी ने 10वीं कक्षा की परीक्षा में 499 अंक प्राप्त करके प्रदेश में टॉप किया। उन्हें भोपाल में ₹1 लाख की प्रोत्साहन राशि दी गई।

राजस्थान से गर्म हवाएं, मध्यप्रदेश में तापमान 43 डिग्री पार

मध्य प्रदेश

राजस्थान से गर्म हवाएं, मध्यप्रदेश में तापमान 43 डिग्री पार

राजस्थान की गर्म हवाओं ने मध्यप्रदेश के कई जिलों में तापमान बढ़ा दिया है। 11 जिलों में लू का अलर्ट जारी, गर्मी से बचने के लिए विशेष सावधानियां जरूरी।

चुनावी समर में हुगली में पीएम मोदी का नौका सफर, शेयर कीं खास तस्वीरें

देश-विदेश

चुनावी समर में हुगली में पीएम मोदी का नौका सफर, शेयर कीं खास तस्वीरें

बंगाल चुनाव के बीच पीएम मोदी ने हुगली नदी में बोटिंग की। गंगा को बंगाल की आत्मा बताया, नाविकों और लोगों से मुलाकात की तस्वीरें शेयर कीं।

4 मई को बंगाल में बीजेपी: अमित शाह का बड़ा दावा, 152 में 110 सीटों का अनुमान

देश-विदेश

4 मई को बंगाल में बीजेपी: अमित शाह का बड़ा दावा, 152 में 110 सीटों का अनुमान

अमित शाह ने बंगाल चुनाव 2026 में 110 सीटों का दावा किया। बोले- भय खत्म होगा, भरोसा बढ़ेगा। पहले चरण की वोटिंग पर बड़ा बयान।