CG BJP:साय कैबिनेट के विस्तार में अभी करना होगा इंतजार, विदेश दौरे पर निकले राज्...

sai-cabinet-expansion-in-after-august-14-as-governor-is-abroad

CG BJP:साय कैबिनेट के विस्तार में अभी करना होगा इंतजार, विदेश दौरे पर निकले राज्यपाल, 14 अगस्त को वापसी

cg bjpसाय कैबिनेट के विस्तार में अभी करना होगा इंतजार विदेश दौरे पर निकले राज्यपाल 14 अगस्त को वापसी

छत्तीसगढ़ में साय कैबिनेट के मंत्रीमंडल विस्तार की चर्चाएं जोरों पर हैं, लेकिन फिलहाल यह प्रक्रिया 14 अगस्त के बाद होगी। कारण है कि प्रदेश के राज्यपाल रामेन डेका इस समय विदेश प्रवास पर हैं और उनकी वापसी के बाद ही कैबिनेट विस्तार की अंतिम तारीख तय की जाएगी।

दो मंत्री पद रिक्त, कई दिग्गज रेस में

साय कैबिनेट में इस समय कुल दो मंत्री पद खाली हैं। शुरुआत से ही एक पद रिक्त था और लोकसभा चुनाव के दौरान बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफे के बाद मंत्रियों की संख्या घटकर 11 रह गई। इन पदों के लिए अमर अग्रवाल, अजय चंद्राकर, गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब और राजेश अग्रवाल जैसे नाम चर्चा में हैं। सूत्रों के मुताबिक, इनमें से तीन नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है और एक मौजूदा मंत्री को बाहर किया जा सकता है।

संसदीय सचिव और निगम-मंडल नियुक्तियां भी होंगी

अगस्त महीने में ही बीजेपी संसदीय सचिवों और रिक्त निगम मंडल अध्यक्षों की भी नियुक्ति कर सकती है। इसमें सीनियर और जूनियर विधायकों का संतुलन रखा जाएगा। संसदीय सचिव नियुक्त करने की परंपरा डॉ. रमन सिंह के समय शुरू हुई थी, जिसे कांग्रेस ने विरोध के बावजूद बाद में जारी रखा। अब सीएम विष्णुदेव साय की सरकार भी इसे आगे बढ़ाने की तैयारी में है।

पूर्व CM बघेल की सलाह

विधानसभा के मानसून सत्र से पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सीएम साय से संसदीय कार्य मंत्री नियुक्त करने की सलाह दी थी। बघेल का कहना था कि विधानसभा की कार्यवाही को सुचारू रूप से चलाने के लिए संसदीय कार्य मंत्री की मौजूदगी जरूरी है। Read More:- भारत पाक एयरस्पेस विवाद: पाकिस्तान को ₹127Cr का नुकसान Watch Now :-चांडिल स्टेशन पर दो मालगाड़ियों की टक्कर का LIVE video

संबंधित सामग्री

‘जनता की सुनें, उन्हें सुनाएं नहीं’... CM विष्णुदेव साय का अधिकारियों को सख्त संदेश

छत्तीसगढ़

‘जनता की सुनें, उन्हें सुनाएं नहीं’... CM विष्णुदेव साय का अधिकारियों को सख्त संदेश

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अधिकारियों को जनता से शालीन व्यवहार करने के निर्देश दिए। कहा- लोगों की सुनें, उन्हें सुनाएं नहीं।

करोड़ों मोबाइल पर अचानक बजा सायरन! जानिए क्यों आया इमरजेंसी अलर्ट मैसेज

देश-विदेश

करोड़ों मोबाइल पर अचानक बजा सायरन! जानिए क्यों आया इमरजेंसी अलर्ट मैसेज

देशभर में करोड़ों मोबाइल पर अचानक इमरजेंसी अलर्ट मैसेज और सायरन की आवाज सुनाई दी। NDMA ने बताया कि यह आपदा चेतावनी प्रणाली की टेस्टिंग थी।

बंगाल काउंटिंग से पहले TMC को सुप्रीम कोर्ट से झटका, केंद्रीय कर्मचारियों की तैनाती पर रोक से इनकार

देश-विदेश

बंगाल काउंटिंग से पहले TMC को सुप्रीम कोर्ट से झटका, केंद्रीय कर्मचारियों की तैनाती पर रोक से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल मतगणना में केंद्रीय कर्मचारियों की तैनाती को नियमों के खिलाफ मानने से इनकार किया। टीएमसी को बड़ा झटका, 4 मई को होगी काउंटिंग।

पाक नेता की चेतावनी-

मनोरंजन

पाक नेता की चेतावनी- 'मैं 'धुरंधर 3' बनाऊंगा, ऐसा जवाब दूंगा आदित्य धर याद रखेंगे'!

Pakistani politician Nabeel Gabol has warned Bollywood director Aditya Dhar, urging him to make a sequel to his films 'Dhurandhar' and 'Dhurandhar 2', with a new title inspired by Gabol himself.

राजा रघुवंशी हत्याकांड: राज की जमानत खारिज, सोनम जेल से रिहा

मध्य प्रदेश

राजा रघुवंशी हत्याकांड: राज की जमानत खारिज, सोनम जेल से रिहा

शिलॉन्ग कोर्ट ने राजा रघुवंशी हत्याकांड में राज कुशवाहा की जमानत खारिज की। सोनम को जमानत मिली, अन्य आरोपी भी जमानत के लिए अर्जी लगाई।