Hanuman Chalisa Outside Church: धर्मांतरण विवाद पर छत्तीसगढ़ में बवाल

religious-conversion-row-in-chhattisgarh

Hanuman Chalisa Outside Church: धर्मांतरण विवाद पर छत्तीसगढ़ में बवाल

hanuman chalisa outside church धर्मांतरण विवाद पर छत्तीसगढ़ में बवाल

चर्च के बाहर हनुमान चालीसा, 150 लोग गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के भिलाई के कैलाश नगर में धर्मांतरण को लेकर बड़ा बवाल हो गया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने चर्च के बाहर जमकर हंगामा किया। धर्मांतरण कराए जाने का आरोप लगाया। मामला जामुल थाना क्षेत्र का है।

चर्च के बाहर हनुमान चालीसा

हंगामे के बीच जामुल पुलिस मौके पर पहुंची। चर्च में मौजूद करीब 100-150 लोगों को बस में बैठाकर थाने ले जाया, जहां पूछताछ की गई। वहीं संगठन के कार्यकर्ताओं ने चर्च के सामने बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया।वहीं बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र के गीतांजली सिटी इलाके में भी शनिवार को प्रार्थना सभा को लेकर विवाद सामने आया। हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया कि एक मकान में प्रार्थना के नाम पर धर्मांतरण करवाया जा रहा है। यहां भी हिंदू संगठन के लोगों ने जमकर नारेबाजी की।

पैसों का लालच देकर करवा रहे धर्मांतरण-बजरंग दल

वहीं बजरंग दल के जिला सह संयोजक रामलोचन राकेश तिवारी ने बताया कि हमें सूचना मिली कि जामुल के कैलाशनगर के एक घर में 200 से 250 की संख्या में लोग इकट्ठा हुए हैं, जिसमें बहुत छोटे-छोटे बच्चे भी हैं। जानकारी मिली कि वहां धर्मांतरण कराया जा रहा है।छोटे-छोटे बच्चों को भी प्रार्थना के नाम पर यहां बुलाया गया है। यहां पर बिना अनुमति इतनी संख्या में लोग जमा हुए। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि धर्मांतरण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

मामले की जांच जारी

छावनी थाना के सीएसपी हरीश पाटिल‌ ने कहा, जामुल के कैलाश नगर में एक चर्च है। हमें सूचना मिली कि कुछ बजरंग दल के कार्यकर्ता यहां नारेबाजी कर रहे हैं। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि यहां प्रार्थना सभा के नाम पर धर्मांतरण किया जा रहा है।

बिलासपुर में धर्मांतरण को लेकर हंगामा

वहीं बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में भी धर्मांतरण को लेकर हंगामा हो गया। गीतांजली सिटी इलाके के एक मकान में चल रही प्रार्थना सभा पर हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई। इसे धर्मांतरण का आरोप लगाया। संगठन के कार्यकर्ता पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई की मांग की।हिंदू संगठन के लोगों का कहना ​है, मकान में 20 से 25 लोग प्रार्थना कर रहे थे। उनका आरोप है कि यहां एक शिक्षिका द्वारा प्रार्थना के नाम पर धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब छानबीन की, तो दोनों पक्षों के बीच बहस भी हुई।हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 मई को करेंगे इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के प्रथम चरण का भूमि-पूजन

मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 मई को करेंगे इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के प्रथम चरण का भूमि-पूजन

सुपर कॉरिडोर से पीथमपुर निवेश क्षेत्र तक विकसित होगा एकीकृत इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, कनेक्टिविटी, निवेश और शहरी विकास को एक ही धुरी में जोड़ेगा कॉरिडोर

पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच दोबारा मतदान, TMC-BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

देश-विदेश

पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच दोबारा मतदान, TMC-BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर और मगराहाट में दोबारा मतदान हुआ, जहां TMC और BJP के बीच हिंसा और पुलिस लाठीचार्ज की घटनाएँ हुईं।

बिलासपुर में आया आंधी-तूफान, मिली गर्मी से राहत

छत्तीसगढ़

बिलासपुर में आया आंधी-तूफान, मिली गर्मी से राहत

बिलासपुर में शनिवार दोपहर अचानक आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने पहले ही बारिश की संभावना जताई थी।

भारत में एलपीजी गैस के बड़े पैमाने पर घोटाले का खुलासा

छत्तीसगढ़

भारत में एलपीजी गैस के बड़े पैमाने पर घोटाले का खुलासा

भारत में एलपीजी गैस की बड़ी मात्रा में हेराफेरी का मामला सामने आया, जिसमें पेट्रोकेमिकल्स कंपनी के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगे हैं।

पीलीभीत में चपरासी ने 8 करोड़ रुपये का किया घोटाला, 3 पत्नियों-प्रेमिकाओं पर उड़ाया पैसा

जुर्म गाथा

पीलीभीत में चपरासी ने 8 करोड़ रुपये का किया घोटाला, 3 पत्नियों-प्रेमिकाओं पर उड़ाया पैसा

पीलीभीत में एक चपरासी ने शिक्षा विभाग से लगभग 8 करोड़ रुपये का गबन किया। वह अपनी पत्नियों और प्रेमिकाओं के लिए लग्जरी सामान खरीदता रहा।