बांग्लादेशी और रोहिग्या घुसपैठ का शक: रायपुर में 100 संदिग्धों की पहचान, ऑटो चाल...

raipur-operation-samadhan-suspects-checking

बांग्लादेशी और रोहिग्या घुसपैठ का शक: रायपुर में 100 संदिग्धों की पहचान, ऑटो चालक और मजदूर भी जांच के घेरे में

बांग्लादेशी और रोहिग्या घुसपैठ का शक रायपुर में 100 संदिग्धों की पहचान ऑटो चालक और मजदूर भी जांच के घेरे में

बांग्लादेशी और रोहिग्या घुसपैठ का शक: रायपुर में ऑपरेशन समाधान’ के तहत शहर के अलग-अलग इलाकों में सरप्राइज चेकिंग की गई। इस दौरान दूसरे राज्यों और संभावित बांग्लादेशी-रोहिंग्या घुसपैठियों से पूछताछ की गई। शुरुआती जांच में 1,000 से ज्यादा लोगों की पहचान की गई, जिनमें से लगभग 100 लोगों को संदिग्ध पाया गया।

बांग्लादेशी और रोहिग्या घुसपैठ का शक: ऑटो चालक-मजदूर भी संदिग्ध सूची में

संदिग्धों में ज्यादातर ऑटो चालक, निर्माण मजदूर और दिहाड़ी श्रमिक शामिल हैं। ये लोग मुख्य रूप से मोवा, टिकरापारा, खमतराई और उरला इलाकों में रहते हैं। पुलिस ने बताया कि इन लोगों की गतिविधियों पर अब कड़ी निगरानी रखी जाएगी।गौरतलब है कि रायपुर पुलिस ने पिछले 11 महीनों में भी इसी तरह का अभियान चलाया था, जिसमें 224 संदिग्धों पर कार्रवाई की गई थी।

बांग्लादेशी और रोहिग्या घुसपैठ का शक: शहरभर में सरप्राइज चेकिंग

एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह के निर्देश में पुलिस ने शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ दबिश दी। सीएसपी रैंक के अधिकारी टीमों की अगुवाई कर बीट वाइज संदिग्धों को चिन्हित कर पूछताछ कर रहे हैं।शुरुआती जांच में यह पता चला कि कई संदिग्धों के पास वैध पहचान पत्र नहीं थे। अधिकांश ने यह दावा किया कि वे पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश बॉर्डर इलाकों के निवासी हैं।

कब और कैसे आए, जवाब अधूरे

संदिग्धों में से ज्यादातर यह स्पष्ट नहीं कर पाए कि वे कब और किस रास्ते से रायपुर आए। कुछ ने केवल पिछले एक-दो सालों में शहर आने की बात कही, जबकि स्थायी निवास और दस्तावेजों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका।

मोबाइल नंबर और नेटवर्क की जांच

पुलिस ने संदिग्धों के मोबाइल नंबरों और नेटवर्क लोकेशन की तकनीकी जांच भी शुरू कर दी है। इससे यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उनका संपर्क किन लोगों से है और कहीं किसी संगठित नेटवर्क से तो संबंध नहीं है।

पुलिस लाइन में दस्तावेजों की जांच

सभी संदिग्धों को पुलिस लाइन लाकर उनके दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।यह अभियान रायपुर में सुरक्षा और घुसपैठ की स्थिति को लेकर शहरवासियों में चेतना और सतर्कता बढ़ाने वाला माना जा रहा है।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. यादव ने नारी शक्ति का किया वंदन, विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण का शासकीय संकल्प ध्वनिमत से पारित

मध्य प्रदेश

सीएम डॉ. यादव ने नारी शक्ति का किया वंदन, विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण का शासकीय संकल्प ध्वनिमत से पारित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विपक्ष को जमकर लिया आड़े हाथ.कांग्रेस ने महिलाओं की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा, PM मोदी के फौलादी इरादों का प्रतीक है नारी वंदन।

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्य प्रदेश

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अप्रैल को सूपखार में जंगली भैंसों के पुनर्स्थापन कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्य प्रदेश

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा हुई, जिसमें CM ने कांग्रेस पर आरक्षण के मुद्दे पर आलोचना की।

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आयोजित कर्मा महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाग लिया और विविध सामाजिक और विकासात्मक घोषणाएँ कीं।

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

राजस्थान

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

नितिन नवीन को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में राजस्थान में ग्रैंड वेलकम मिला। उन्होंने जयपुर से रोड शो किया और विभिन्न जिलों में BJP ऑफिस का उद्घाटन किया।