Raipur news: रायपुर में नक्सली पति-पत्नी गिरफ्तार, इलाज के बहाने लिया था किराए का घर

raipur-news

Raipur news: रायपुर में नक्सली पति-पत्नी गिरफ्तार, इलाज के बहाने लिया था किराए का घर

raipur news रायपुर में नक्सली पति-पत्नी गिरफ्तार इलाज के बहाने लिया था किराए का घर

Raipur news: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से नक्सल नेटवर्क से जुड़ी एक अहम गिरफ्तारी सामने आई है। डीडी नगर थाना क्षेत्र के चंगोराभाठा इलाके में किराए के मकान में रह रहे नक्सली पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम जग्गू उर्फ रमेश कुरसम (28) और कमला कुरसम (27) हैं, जो मूलतः बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के निवासी हैं। इन्होंने इलाज के बहाने एक महीने पहले ही फर्जी आधार कार्ड के जरिए यह मकान किराए पर लिया था। [caption id="attachment_107122" align="alignnone" width="300"]Raipur news Raipur news[/caption]

Raipur news: कहा रहते थे नक्सली पति-पत्नी!

पुलिस के अनुसार, ये दंपती पिछले 5-6 सालों से रायपुर के अलग-अलग इलाकों में रह रहे थे। जग्गू ने इस दौरान कई बड़े अधिकारियों के यहां ड्राइवर और गार्ड की नौकरी की। जिस मकान से उन्हें गिरफ्तार किया गया, उसमें वे हाल ही में शिफ्ट हुए थे। कमला कुरसम ने मकान मालिक को फर्जी आधार कार्ड दिया, जिसमें उसका नाम बदला हुआ था। मकान लेने के पीछे उन्होंने अस्पताल में इलाज की बात कही थी, ताकि किसी को शक न हो।

जांच के लिए बेहद अहम माने जा रहे हैं

रायपुर पुलिस को इंटेलिजेंस से सूचना मिली थी कि शहरी नक्सल नेटवर्क में एक महिला और पुरुष सक्रिय हैं, जो संगठन को लगातार सूचनाएं भेजकर सहयोग कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर चंगोराभाठा स्थित मकान की घेराबंदी की। दोनों आरोपी घर के अंदर मौजूद थे और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस को उनके पास से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी मिले हैं, जो जांच के लिए बेहद अहम माने जा रहे हैं।

Raipur news: कार्रवाई का परिणाम माना जा रहा

सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक, नक्सलवाद अपने सबसे कमजोर दौर से गुजर रहा है। वर्ष 2025 में अब तक 180 से ज्यादा नक्सली मारे गए हैं। केवल 2024 में 287 नक्सलियों का सफाया, 1000 गिरफ्तारियां और 837 आत्मसमर्पण हुए हैं। नक्सल प्रभावित जिलों की संख्या भी 126 से घटकर 38 रह गई है, जो सरकार की सख्त नीति और कार्रवाई का परिणाम माना जा रहा है।

Raipur news: नक्सलवाद पर लगातार प्रहार हो रहा

इस गिरफ्तारी को लेकर छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने बयान दिया है कि “नक्सलवाद पर लगातार प्रहार हो रहा है। बस्तर के लोग अब नक्सल नहीं, विकास चाहते हैं।” उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों की निरंतर कार्रवाई से नक्सलवाद का समापन हो रहा है और यह राज्य के लिए सकारात्मक संकेत है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से पूछताछ अभी जारी है।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. यादव ने नारी शक्ति का किया वंदन, विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण का शासकीय संकल्प ध्वनिमत से पारित

मध्य प्रदेश

सीएम डॉ. यादव ने नारी शक्ति का किया वंदन, विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण का शासकीय संकल्प ध्वनिमत से पारित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विपक्ष को जमकर लिया आड़े हाथ.कांग्रेस ने महिलाओं की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा, PM मोदी के फौलादी इरादों का प्रतीक है नारी वंदन।

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्य प्रदेश

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अप्रैल को सूपखार में जंगली भैंसों के पुनर्स्थापन कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्य प्रदेश

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा हुई, जिसमें CM ने कांग्रेस पर आरक्षण के मुद्दे पर आलोचना की।

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आयोजित कर्मा महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाग लिया और विविध सामाजिक और विकासात्मक घोषणाएँ कीं।

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

राजस्थान

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

नितिन नवीन को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में राजस्थान में ग्रैंड वेलकम मिला। उन्होंने जयपुर से रोड शो किया और विभिन्न जिलों में BJP ऑफिस का उद्घाटन किया।