Raipur: 48 घंटे में 4 मर्डर से दहली राजधानी

raipur-murder-cases-2025

Raipur: 48 घंटे में 4 मर्डर से दहली राजधानी

raipur 48 घंटे में 4 मर्डर से दहली राजधानी

फावड़े से सिर फाड़ा, पति-पत्नी की हत्या और पेट्रोल पंप मैनेजर को चाकू मारा गया

राजधानी रायपुर में बीते 48 घंटों में 4 हत्या की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है। खमतराई, मंदिर हसौद और अभनपुर थाना क्षेत्रों में हुई ये हत्याएं बेहद गंभीर हैं।

पहली घटना में खमतराई के गोवर्धन नगर में युवक का फावड़े से सिर फाड़ दिया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी घटना मंदिर हसौद की है जहां पेट्रोल पंप के मैनेजर की चाकू घोंप कर हत्या कर दी गई। वहीं तीसरी और चौथी घटना अभनपुर इलाके में हुई, जहां पति-पत्नी की घर में घुसकर निर्मम हत्या की गई।

पहला मामला: खमतराई में फावड़े से युवक की हत्या

खमतराई थाना क्षेत्र के गोवर्धन नगर स्थित सुभाष डेयरी में धनेश साहू उर्फ धन्नु (25) की फावड़े से सिर पर कई वार कर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक धनेश और उसका दोस्त शराब पीकर छत पर लड़ रहे थे। इसी दौरान विवाद बढ़ा और आरोपी ने फावड़े से हमला कर धनेश की मौत कर दी। आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

दूसरा मामला: मंदिर हसौद में पेट्रोल पंप मैनेजर की चाकू से हत्या

मंदिर हसौद के पेट्रोल पंप पर दो बदमाश पेट्रोल भरवाने आए। जब मैनेजर ने पैसे मांगने वाले आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की, तो उन्होंने उसे चाकू से ताबड़तोड़ मार डाला। योगेश मिरी (26) की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य कर्मचारी अनिल गायकवाड़ का इलाज जारी है।

तीसरा और चौथा मामला: अभनपुर में पति-पत्नी की निर्मम हत्या

अभनपुर थाना क्षेत्र के बिरोदा गांव में भूखन ध्रुव (62) और उनकी पत्नी रुक्मणी ध्रुव (60) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। दोनों की लाशें घर के अलग-अलग कमरों में पाई गईं। पुलिस ने एफएसएल और क्राइम ब्रांच की टीम को जांच के लिए लगाया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पूछताछ जारी है।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 मई को करेंगे इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के प्रथम चरण का भूमि-पूजन

मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 मई को करेंगे इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के प्रथम चरण का भूमि-पूजन

सुपर कॉरिडोर से पीथमपुर निवेश क्षेत्र तक विकसित होगा एकीकृत इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, कनेक्टिविटी, निवेश और शहरी विकास को एक ही धुरी में जोड़ेगा कॉरिडोर

पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच दोबारा मतदान, TMC-BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

देश-विदेश

पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच दोबारा मतदान, TMC-BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर और मगराहाट में दोबारा मतदान हुआ, जहां TMC और BJP के बीच हिंसा और पुलिस लाठीचार्ज की घटनाएँ हुईं।

बिलासपुर में आया आंधी-तूफान, मिली गर्मी से राहत

छत्तीसगढ़

बिलासपुर में आया आंधी-तूफान, मिली गर्मी से राहत

बिलासपुर में शनिवार दोपहर अचानक आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने पहले ही बारिश की संभावना जताई थी।

भारत में एलपीजी गैस के बड़े पैमाने पर घोटाले का खुलासा

छत्तीसगढ़

भारत में एलपीजी गैस के बड़े पैमाने पर घोटाले का खुलासा

भारत में एलपीजी गैस की बड़ी मात्रा में हेराफेरी का मामला सामने आया, जिसमें पेट्रोकेमिकल्स कंपनी के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगे हैं।

पीलीभीत में चपरासी ने 8 करोड़ रुपये का किया घोटाला, 3 पत्नियों-प्रेमिकाओं पर उड़ाया पैसा

जुर्म गाथा

पीलीभीत में चपरासी ने 8 करोड़ रुपये का किया घोटाला, 3 पत्नियों-प्रेमिकाओं पर उड़ाया पैसा

पीलीभीत में एक चपरासी ने शिक्षा विभाग से लगभग 8 करोड़ रुपये का गबन किया। वह अपनी पत्नियों और प्रेमिकाओं के लिए लग्जरी सामान खरीदता रहा।