पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़,5 नक्सली ढेर

police-naxalite-encounter-5-naxali-killed

पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़,5 नक्सली ढेर

पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़5 नक्सली ढेर

पुलिस नक्सली मुठभेड़: छ्त्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य ओडिशा के कंधमाल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसमें जवानों ने 5 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। मारे गए नक्सलियों के शव समेत हथियार बरामद कर लिए गए हैं। इनमें 2 महिला नक्सली भी शामिल हैं। मृत नक्सलियों में कुछ छत्तीसगढ़ के नक्सली भी बताए जा रहे हैं। फिलहाल ऑपरेशन जारी है।इससे पहले, दिसंबर के शुरुआती हफ्ते में दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर सुरक्षाबलों ने 18 नक्सलियों को मार गिराया था। इनमें डिविजनल कमेटी मेंबर वेल्ला मोडियम भी शामिल थे। मारे गए नक्सलियों से LMG, इंसास और SLR जैसे आधुनिक हथियार बरामद हुए थे।

एनकाउंटर में DRG के 3 जवान शहीद और 2 जवान घायल हो गए थे। बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी. ने बताया था कि, शहीद जवानों में हेड कॉन्स्टेबल मोनू वडारी, हेड कॉन्स्टेबल रमेश सोड़ी और कॉन्स्टेबल दुकारू गोंडे शामिल हैं। बीजापुर पुलिस लाइन में तीनों शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई थी।

पुलिस नक्सली मुठभेड़: बरामद हुए शव और हथियार

मुठभेड़ स्थल से नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। साथ ही कई हथियार और गोला-बारूद भी जब्त किए गए। सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है, ताकि कोई नक्सली बच न सके। यह कार्रवाई खुफिया सूचना के आधार पर शुरू की गई थी।

पुलिस नक्सली मुठभेड़: नक्सल प्रभावित क्षेत्र में जारी अभियान

कंधमाल छत्तीसगढ़ की सीमा से सटा क्षेत्र है, जहां नक्सली अक्सर घुसपैठ करते हैं। इस सफल ऑपरेशन से नक्सल गतिविधियों को झटका लगा है। सुरक्षा बल लगातार ऐसे अभियानों से क्षेत्र को नक्सल मुक्त बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। फिलहाल ऑपरेशन जारी है और आगे की जांच चल रही है।

हिड़मा को खत्म करने तय थी डेडलाइन

गृहमंत्री अमित शाह ने सुरक्षाबलों को हिड़मा को खत्म करने के लिए 30 नवंबर तक की डेडलाइन दी थी। इसके बाद आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर स्थित मारेडमिल्ली के घने जंगलों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था। इसी ऑपरेशन में हिड़मा डेडलाइन से 12 दिन पहले ही मारा गया।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. यादव ने नारी शक्ति का किया वंदन, विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण का शासकीय संकल्प ध्वनिमत से पारित

मध्य प्रदेश

सीएम डॉ. यादव ने नारी शक्ति का किया वंदन, विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण का शासकीय संकल्प ध्वनिमत से पारित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विपक्ष को जमकर लिया आड़े हाथ.कांग्रेस ने महिलाओं की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा, PM मोदी के फौलादी इरादों का प्रतीक है नारी वंदन।

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्य प्रदेश

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अप्रैल को सूपखार में जंगली भैंसों के पुनर्स्थापन कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्य प्रदेश

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा हुई, जिसमें CM ने कांग्रेस पर आरक्षण के मुद्दे पर आलोचना की।

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आयोजित कर्मा महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाग लिया और विविध सामाजिक और विकासात्मक घोषणाएँ कीं।

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

राजस्थान

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

नितिन नवीन को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में राजस्थान में ग्रैंड वेलकम मिला। उन्होंने जयपुर से रोड शो किया और विभिन्न जिलों में BJP ऑफिस का उद्घाटन किया।