NO Helmet-No Petrol: छत्तीसगढ़ के इस जिले में बिना हेलमेट वालों को पेट्रोल बंद

no-helmet-no-petrol-rule-balod-chhattisgarh

NO Helmet-No Petrol: छत्तीसगढ़ के इस जिले में बिना हेलमेट वालों को पेट्रोल बंद

no helmet-no petrol छत्तीसगढ़ के इस जिले में बिना हेलमेट वालों को पेट्रोल बंद

मध्य प्रदेश के भोपाल और इंदौर शहर के बाद अब छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में भी बिना हेलमेट के दुपहिया वाहन चलाने वालों को पेट्रोल बेन कर दिया है.

बालोद में नो हेलमेट नो पेट्रोल

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में अब अगर आप बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चला रहे हैं, तो बालोद जिले में आपको पेट्रोल नहीं मिलेगा. 'नो हेलमेट, नो पेट्रोल' अभियान एक बार फिर से जिले में सख्ती के साथ लागू कर दिया गया है. शनिवार से जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर यह नियम प्रभावी कर दिया गया है.

पंप संचालकों को निर्देश

जिला कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने आदेश जारी कर जिले के सभी पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिया कि वे बिना हेलमेट वाले दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल न दें. आदेश का पालन करते हुए अधिकांश पेट्रोल पंपों ने बिना हेलमेट वाले ग्राहकों को पेट्रोल देने से साफ इनकार कर दिया.गौरतलब है कि इससे पहले 4 जुलाई को भी ऐसा ही अभियान जिले में शुरू किया गया था, लेकिन दो दिन के भीतर ही यह ठंडे बस्ते में चला गया था. इसके बाद फिर से कलेक्टर ने सख्त निर्देश जारी करते हुए नियम को दोबारा लागू किया है.अभियान के तहत पेट्रोल पंपों में दिलचस्प नज़ारे भी देखने को मिल रहे हैं. कई लोग डिक्की से हेलमेट निकालकर पहनते नजर आ रहे हैं, तो कुछ लोग दूसरों से कुछ देर के लिए हेलमेट मांगते भी देखे जा रहे हैं.

ट्रैफिक नियमों का पालन जरूरी

प्रशासन का मकसद स्पष्ट है कि दोपहिया वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और सड़क दुर्घटनाओं को कम करना. कलेक्टर के आदेश के बाद अब यह देखना दिलचस्प होगा कि जिले में ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर नागरिकों में कितनी जागरूकता आती है. Read More:- 15 अगस्त से पहले घर ले आएं ये चीजें, जन्माष्टमी पर मिलेगी धन और सुख की बरसात! Watch Now :-#bhopal ओला से पहुंचे विधायक प्रीतम लोधी

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 मई को करेंगे इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के प्रथम चरण का भूमि-पूजन

मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 मई को करेंगे इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के प्रथम चरण का भूमि-पूजन

सुपर कॉरिडोर से पीथमपुर निवेश क्षेत्र तक विकसित होगा एकीकृत इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, कनेक्टिविटी, निवेश और शहरी विकास को एक ही धुरी में जोड़ेगा कॉरिडोर

पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच दोबारा मतदान, TMC-BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

देश-विदेश

पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच दोबारा मतदान, TMC-BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर और मगराहाट में दोबारा मतदान हुआ, जहां TMC और BJP के बीच हिंसा और पुलिस लाठीचार्ज की घटनाएँ हुईं।

बिलासपुर में आया आंधी-तूफान, मिली गर्मी से राहत

छत्तीसगढ़

बिलासपुर में आया आंधी-तूफान, मिली गर्मी से राहत

बिलासपुर में शनिवार दोपहर अचानक आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने पहले ही बारिश की संभावना जताई थी।

भारत में एलपीजी गैस के बड़े पैमाने पर घोटाले का खुलासा

छत्तीसगढ़

भारत में एलपीजी गैस के बड़े पैमाने पर घोटाले का खुलासा

भारत में एलपीजी गैस की बड़ी मात्रा में हेराफेरी का मामला सामने आया, जिसमें पेट्रोकेमिकल्स कंपनी के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगे हैं।

पीलीभीत में चपरासी ने 8 करोड़ रुपये का किया घोटाला, 3 पत्नियों-प्रेमिकाओं पर उड़ाया पैसा

जुर्म गाथा

पीलीभीत में चपरासी ने 8 करोड़ रुपये का किया घोटाला, 3 पत्नियों-प्रेमिकाओं पर उड़ाया पैसा

पीलीभीत में एक चपरासी ने शिक्षा विभाग से लगभग 8 करोड़ रुपये का गबन किया। वह अपनी पत्नियों और प्रेमिकाओं के लिए लग्जरी सामान खरीदता रहा।