Janjgir Champa Murders News: प्रेमी ने बेरहमी से की गर्लफ्रैंड की हत्या!

janjgir-champa-murders-news

Janjgir Champa Murders News: प्रेमी ने बेरहमी से की गर्लफ्रैंड की हत्या!

janjgir champa murders news प्रेमी ने बेरहमी से की गर्लफ्रैंड की हत्या

Janjgir Champa Murders News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर- चांपा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। फिर एक बार एक प्रेमी ने अपनी गर्लफैंड की बेहरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि, युवक को शक था की उसकी गर्लफ्रैंड किसी और से बात करती है। और उसे वक्त नहीं देती इस बात से नाराज युवक ने कीचड़ में गले तक गाड़कर तड़पा -तड़पाकर बेरहमी से प्रेमिका की हत्या कर दी।

Janjgir Champa Murders News: कहां का है मामला?

यह मामला छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले नवागढ़ थाना क्षेत्र का है। मृतका की पहचान 22 वर्षीय पूजा महंत के रुप में की गई। आरोपी प्रवीण प्रकाश चंद्र जो कि 28 वर्ष का है। उसने गर्लफैंड की हत्या करने के बाद शव को पिपरा और बरगांव के बीच खेत में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी और उसके भाई लव प्रकाश चंद्र, केशव चंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।

जानिए पूरा मामला

27 जनवरी को युवती की खेत में अर्धनग्न शव बरामद किया गया। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई। जांच करने पर CCTV मिला, जिसमें देखा गया कि सुबह करीब 4.38 बजे 2 युवक बाइक पर जाते दिखाई दिए। इसके कुछ ही मिनट बाद 4.45 बजे पूजा महंत अकेली मोबाइल पर बात करते हुए उसी रास्ते से गुजरती नजर आई। जांच में पता चला कि पूजा रात को घर लौटी थी तब पिता ने देखा सुबह बॉयफ्रैंड का कॉल आया और वह उससे मिलने गई। इसे बाद वह घर वापस नही आई। तब पूजा के घर वाले तलाश करने लगे। तो जब गांव का एक युवक खेत गया वहां पूजा की लाश देखकर परिवार को जानकारी दी। परिजन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने डेडबॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। CCTV फुटेज और अपने बयानों से पकड़ा गया। आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस के मुताबिक

रिपोर्ट के अनुसार, ASP उमेश कश्यप ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी को भगाने में उसके भाई लव प्रकाश चंद्रा और दोस्त केशव चंद्रा ने मदद की। दोनों ने प्रवीण को शिवरीनारायण बस स्टैंड से बाहर भेजा। पुलिस ने पीछा कर आरोपी प्रवीण को पटना से गिरफ्तार किया। सभी निवासी नवागढ़ के बरगांव रहने वाले हैं।  

संबंधित सामग्री

50% खराब चमक वाला गेहूं! घबराएं नहीं अन्नदाता, इन्हें भी खरीदेगी हमारी सरकार

मध्य प्रदेश

50% खराब चमक वाला गेहूं! घबराएं नहीं अन्नदाता, इन्हें भी खरीदेगी हमारी सरकार

कम विकसित दाने की सीमा 6 से बढ़कर 10 प्रतिशत हुई, किसान कल्याण के लिए पूर्णतः समर्पित प्रदेश के मुखिया

छत्तीसगढ़ में बेटे ने मां की बेरहमी से की हत्या, पिता पर भी किया हमला; वजह चौंकाने वाली

जुर्म गाथा

छत्तीसगढ़ में बेटे ने मां की बेरहमी से की हत्या, पिता पर भी किया हमला; वजह चौंकाने वाली

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक युवक ने अपनी मां की हत्या कर दी और पिता पर जानलेवा हमला किया। यह घटना पारिवारिक उपेक्षा और तुलना के कारण हुई।

ताज होटल पहुंचे हिमाचल सीएम सुक्खू, की कांग्रेस महसचिव वेणुगोपाल से कैबिनेट विस्तार पर चर्चा

हिमाचल प्रदेश

ताज होटल पहुंचे हिमाचल सीएम सुक्खू, की कांग्रेस महसचिव वेणुगोपाल से कैबिनेट विस्तार पर चर्चा

हिमाचल प्रदेश में सीएम सुक्खू और केसी वेणुगोपाल की ताज होटल में बैठक हुई, जिसमें चुनावी रणनीति और मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की गई।

झारखण्ड सीएम सोरेन अब खुद रखेंगे सरकारी योजनाओं पर सीधी नजर

झारखंड

झारखण्ड सीएम सोरेन अब खुद रखेंगे सरकारी योजनाओं पर सीधी नजर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में योजनाओं की पारदर्शिता और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नया डिजिटल प्लेटफॉर्म लांच किया।

राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस-2026 का आयोजन, जनसंपर्क विभाग के उप-संचालक सुनील वर्मा को किया सम्मानित

मध्य प्रदेश

राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस-2026 का आयोजन, जनसंपर्क विभाग के उप-संचालक सुनील वर्मा को किया सम्मानित

पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ऑफ इंडिया भोपाल ने जनसंपर्क दिवस पर कई हस्तियों को सम्मानित किया, सुनील वर्मा को मिला लोक संपर्क सम्मान।