CG Political News: CM विष्णु देव साय ने कैबिनेट की बैठक ली

cm-vishnu-dev-sai-cabinet-meeting-latest-decisions

CG Political News: CM विष्णु देव साय ने कैबिनेट की बैठक ली

cg political news cm विष्णु देव साय ने कैबिनेट की बैठक ली

CM विष्णु देव साय कैबिनेट बैठक: छत्तीसगढ़ में सरेंडर नक्सलियों के जुर्म सरकार 'माफ' करेगी. मुख्यमंत्री निवास में विष्णु देव साय कैबिनेट की बैठक में यह बड़ा फैसला लिया गया. सीएम साय की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि मंत्रिपरिषद ने आत्मसमर्पित नक्सलियों के विरुद्ध पंजीबद्ध आपराधिक प्रकरणों के निराकरण/वापसी संबंधी प्रक्रिया को अनुमोदित किया है. मंत्रिपरिषद ने आत्मसमर्पित नक्सलियों के विरुद्ध दर्ज प्रकरणों की समीक्षा एवं परीक्षण के लिए, जिन्हें न्यायालय से वापस लिया जाना है, मंत्रिपरिषद उप समिति के गठन को स्वीकृति दी है.

उपमुख्यमंत्री साव ने बताया कि यह समिति परीक्षण उपरांत प्रकरणों को मंत्रिपरिषद के समक्ष प्रस्तुत करेगी. यह निर्णय छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण/पीड़ित राहत पुनर्वास नीति-2025 के प्रावधानों के अनुरूप है, जिसके अंतर्गत

सरेंडर नक्सलियों के अच्छे आचरण और नक्सलवाद उन्मूलन में दिए गए योगदान को ध्यान में रखकर उनके विरुद्ध दर्ज प्रकरणों के निराकरण पर विचार का प्रावधान है.

Read More-Naxalite carrying a reward of 1 crore surrenders: 1 करोड़ 05 लाख के इनामी नक्सली रामधेर मज्जी ने किया सरेंडर,CM साय ने दी जानकारी

CM विष्णु देव साय कैबिनेट बैठक: जिला स्तरीय समिति के गठन का प्रावधान

सरेंडर नक्सलियों के प्रकरण वापसी की प्रक्रिया के लिए जिला स्तरीय समिति के गठन का प्रावधान किया गया है. यह समिति सरेंडरनक्सली के अपराधिक प्रकरणों की वापसी के लिए रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को प्रस्तुत करेगी. पुलिस मुख्यालय अभिमत सहित प्रस्ताव भेजेगा. शासन द्वारा विधि विभाग का अभिमत प्राप्त कर मामलों को मंत्रिपरिषद उप समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा. उपसमिति द्वारा अनुशंसित प्रकरणों को अंतिम अनुमोदन हेतु मंत्रिपरिषद के समक्ष रखा जाएगा.

READ MORE :महिला DSP के प्यार में फंसा रायपुर का कारोबारी

केंद्रीय अधिनियम अथवा केंद्र सरकार से संबंधित प्रकरणों के लिए भारत सरकार से आवश्यक अनुज्ञा प्राप्त की जाएगी. अन्य प्रकरणों को न्यायालय में लोक अभियोजन अधिकारी के माध्यम से वापसी की प्रक्रिया हेतु जिला दण्डाधिकारी को प्रेषित किया जाएगा.

CM विष्णु देव साय कैबिनेट बैठक: नक्सलवाद को लेकर फैसले लिए थे

बता दें कि छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2023 से बनी नई भाजपा सरकार ने नक्सल उन्मूलन दिशा में कई बड़े फैसले लिए हैं. जनवरी 2024 से नवंबर 2025 तक की स्थिति में 1500 से ज्यादा नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है. इसके अलावा अलग-अलग अभियानों में 1800 से ज्यादा नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं.

संबंधित सामग्री

CM योगी ने की 1 लाख नई पुलिस भर्तियों की घोषणा, 936 रेडियो ऑपरेटर को जॉइनिंग लेटर बांटे

उत्तर प्रदेश

CM योगी ने की 1 लाख नई पुलिस भर्तियों की घोषणा, 936 रेडियो ऑपरेटर को जॉइनिंग लेटर बांटे

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की 1 लाख नई पुलिस भर्तियों की घोषणा, होमगार्ड, सिविल पुलिस, और एसआई के पदों पर भर्ती होगी।

Yuzi की प्रीति जिंटा से डिमांड-

खेल

Yuzi की प्रीति जिंटा से डिमांड- 'एक मैच में ओपनिंग मिल जाए', एक्ट्रेस ने दिया मजेदार जबाव

During IPL 2026, Yuzvendra Chahal humorously asked Preity Zinta for a chance to open the batting, sparking lively exchanges on social media.

कोरबा: सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

छत्तीसगढ़

कोरबा: सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। चौथिया कार्यक्रम से लौटते समय कार डिवाइडर से टकराकर ट्रक में जा घुसी।

चार धाम यात्रा के दौरान बढ़ी अतिक्रमण हटाओ की कार्रवाई

उत्तराखंड

चार धाम यात्रा के दौरान बढ़ी अतिक्रमण हटाओ की कार्रवाई

चार धाम यात्रा शुरू होने के साथ ही प्रशासन ने बाजार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज कर दी है, लेकिन यह कार्रवाई केवल ठेली रेहड़ी वालों पर ही केंद्रित है।

वीडियो कॉल पर पत्नी से बात… फिर कॉन्स्टेबल ने खुद को मारी गोली, ग्वालियर में ड्यूटी के दौरान मौत

मध्य प्रदेश

वीडियो कॉल पर पत्नी से बात… फिर कॉन्स्टेबल ने खुद को मारी गोली, ग्वालियर में ड्यूटी के दौरान मौत

ग्वालियर में ड्यूटी के दौरान एसएएफ कॉन्स्टेबल कुलदीप अनुरागी ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। घटना से पहले पत्नी से वीडियो कॉल पर बात कर रहे थे।