jashpur: सीएम साय ने ली अनाथ बच्ची की जिम्मेदारी,मां-बच्चों के मर्डर के बाद अकेली हो गई थी ज्योति

chief-minister-took-responsibility-of-the-orphan-girl

jashpur: सीएम साय ने ली अनाथ बच्ची की जिम्मेदारी,मां-बच्चों के मर्डर के बाद अकेली हो गई थी ज्योति

jashpur सीएम साय ने ली अनाथ बच्ची की जिम्मेदारीमां-बच्चों के मर्डर के बाद अकेली हो गई थी ज्योति

जशपुर जिले के बगिया में रहने वाले एक परिवार में अनाथ हुई बच्ची की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ली है। मामला तपकरा थाना क्षेत्र का है। पिछले महीने हुए ट्रिपल मर्डर में ज्योति ठाकुर ने अपनी मां, 14 साल की बहन और 2 साल के छोटे भाई को खो दिया था।

सीएम ने ली अनाथ बच्ची की जिम्मेदारी

घटना के समय ज्योति घर पर नहीं थी। आरोपियों ने तीनों की हत्या कर शवों को उतियाल नदी की रेत में दफना दिया। इस घटना के बाद ज्योति को रिश्तेदारों के घर रहना पड़ा। ज्योति की पढ़ाई और उसके रहने की व्यवस्था अब सरकार करेगी। बच्ची ने सीएम का आभार जताते हुए अच्छी पढ़ाई कर अफसर बनने की बात कही।

किताबें, ड्रेस और रहने की व्यवस्था की जिम्मेदारी

मामले की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय 'बगिया' तक पहुंची। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने ज्योति की स्कूली शिक्षा, किताबें, पोशाक और रहने की व्यवस्था की जिम्मेदारी ली।मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य सरकार ज्योति की उच्च शिक्षा का भी प्रबंध करेगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार ज्योति के भविष्य के सपनों को पूरा करने में हर संभव मदद करेगी।

सीएम के पहल से ज्योती को मिली नई उम्मीद

मुख्यमंत्री ने कहा, ज्योति जैसे बच्चों को हमें सिर्फ आर्थिक सहारा नहीं, एक विश्वास देना है कि वे अकेले नहीं हैं। राज्य सरकार उनका परिवार है। इस पहल के बाद ज्योति के जीवन में एक नई उम्मीद की किरण जगी है।बच्ची ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, मैंने सब कुछ खो दिया था, लेकिन अब मुझे लगता है कि अकेली नहीं हूं। मेहनत करूंगी और एक दिन बड़ा अफसर बनूंगी।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 मई को करेंगे इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के प्रथम चरण का भूमि-पूजन

मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 मई को करेंगे इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के प्रथम चरण का भूमि-पूजन

सुपर कॉरिडोर से पीथमपुर निवेश क्षेत्र तक विकसित होगा एकीकृत इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, कनेक्टिविटी, निवेश और शहरी विकास को एक ही धुरी में जोड़ेगा कॉरिडोर

पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच दोबारा मतदान, TMC-BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

देश-विदेश

पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच दोबारा मतदान, TMC-BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर और मगराहाट में दोबारा मतदान हुआ, जहां TMC और BJP के बीच हिंसा और पुलिस लाठीचार्ज की घटनाएँ हुईं।

बिलासपुर में आया आंधी-तूफान, मिली गर्मी से राहत

छत्तीसगढ़

बिलासपुर में आया आंधी-तूफान, मिली गर्मी से राहत

बिलासपुर में शनिवार दोपहर अचानक आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने पहले ही बारिश की संभावना जताई थी।

भारत में एलपीजी गैस के बड़े पैमाने पर घोटाले का खुलासा

छत्तीसगढ़

भारत में एलपीजी गैस के बड़े पैमाने पर घोटाले का खुलासा

भारत में एलपीजी गैस की बड़ी मात्रा में हेराफेरी का मामला सामने आया, जिसमें पेट्रोकेमिकल्स कंपनी के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगे हैं।

पीलीभीत में चपरासी ने 8 करोड़ रुपये का किया घोटाला, 3 पत्नियों-प्रेमिकाओं पर उड़ाया पैसा

जुर्म गाथा

पीलीभीत में चपरासी ने 8 करोड़ रुपये का किया घोटाला, 3 पत्नियों-प्रेमिकाओं पर उड़ाया पैसा

पीलीभीत में एक चपरासी ने शिक्षा विभाग से लगभग 8 करोड़ रुपये का गबन किया। वह अपनी पत्नियों और प्रेमिकाओं के लिए लग्जरी सामान खरीदता रहा।