Chhattisgarh Weather Alert: आज भी खराब रहेगा मौसम! मौसम विभाग की सलाह...

chhattisgarh-weather-updates-raigarh-balrampur-heavy-rain-hailstorm

Chhattisgarh Weather Alert: आज भी खराब रहेगा मौसम! मौसम विभाग की सलाह...

chhattisgarh weather alert आज भी खराब रहेगा मौसम मौसम विभाग की सलाह

Chhattisgarh Weather Alert: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है।

रायगढ़ में देर रात गरज-चमक के साथ बारिश हुई, वहीं बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में 20 मार्च को हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि ने मौसम के इस बदलाव को और स्पष्ट कर दिया।

Chhattisgarh Weather Alert: आज के लिए मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, आज प्रदेश के एक-दो स्थानों पर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है। कुछ क्षेत्रों में मौसम अचानक बिगड़ सकता है।

अगले 48 घंटों का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, अगले दो दिनों तक कहीं-कहीं हल्की बारिश और गरज-चमक जारी रहेगी।

प्रदेश में तापमान

रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में तापमान में उतार-चढ़ाव देखा गया। सबसे ज्यादा तापमान दुर्ग में 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं सबसे कम तापमान जगदलपुर में 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

तीन मौसमी सिस्टम से बदला मौसम का मिजाज

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, प्रदेश में एक साथ सक्रिय तीन अलग-अलग मौसमी सिस्टम मौसम में आए इस बदलाव की मुख्य वजह हैं। मध्यप्रदेश के ऊपर बना चक्रवाती घेरा नमी को अपनी ओर खींच रहा है, जबकि द्रोणिका रेखा (ट्रफ लाइन) पश्चिमी हिस्सों में अस्थिरता पैदा कर रही है।

इसके अलावा आंध्र प्रदेश के ऊपर सक्रिय ऊपरी हवा का चक्रवात बंगाल की खाड़ी से नमी लेकर आ रहा है, जिससे प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि जैसी स्थितियां बन रही हैं।

मौसम विभाग की चेतावनी और सलाह

लोगों को सतर्क रहने की मौसम विभाग ने सलाह दी है। खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने और बिजली गिरने की आशंका के चलते पेड़ों व बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखने की अपील की गई है।

साथ ही किसानों को भी अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने की सलाह दी गई है, क्योंकि ओलावृष्टि से नुकसान की संभावना बनी हुई है।

संबंधित सामग्री

बस्तर में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य अभियान से नई उम्मीद

छत्तीसगढ़

बस्तर में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य अभियान से नई उम्मीद

छत्तीसगढ़ के बस्तर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की नई शुरुआत हुई, जिससे लाखों लोगों को नई आशा मिली है।

लखनऊ में आयोजित कृषि सम्मेलन, CM योगी बोले - हर समस्या का समाधान होगा

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में आयोजित कृषि सम्मेलन, CM योगी बोले - हर समस्या का समाधान होगा

लखनऊ में क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी ने कृषि इनोवेशन और नए कृषि विज्ञान केंद्रों के महत्व पर जोर दिया।

मसूरी के गन हिल रोपवे पर आपदा प्रबंधन हेतु मॉक ड्रिल संपन्न

उत्तराखंड

मसूरी के गन हिल रोपवे पर आपदा प्रबंधन हेतु मॉक ड्रिल संपन्न

मसूरी में गन हिल रोपवे पर आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की गई, जिसमें सभी बचाव एजेंसियों ने भाग लिया।

Gel Nail Arts Dangerous: क्या आप भी जेल नेल आर्ट्स कराने जा रहें हैं? तो पहले पढ़ लें ये खबर...

लाइफ स्टाइल

Gel Nail Arts Dangerous: क्या आप भी जेल नेल आर्ट्स कराने जा रहें हैं? तो पहले पढ़ लें ये खबर...

जेल नेल आर्ट्स से जुड़े खतरों के बारे में डॉ. चांदनी जैन गुप्ता ने चेतावनी दी है, जिसमें कमजोर नाखून, स्किन कैंसर और इंफेक्शन का रिस्क शामिल है।

आज रात 9 बजे सोशल मीडिया पर लाइव रहेंगेCM डॉ.  यादव, अहम विषय पर करेंगे बात

मध्य प्रदेश

आज रात 9 बजे सोशल मीडिया पर लाइव रहेंगेCM डॉ. यादव, अहम विषय पर करेंगे बात

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 24 अप्रैल को रात 9 बजे सोशल मीडिया पर लाइव रहेंगे, जहाँ वे प्रदेश के विकास और जनकल्याण पर चर्चा करेंगे।