Shikshak Bharti 2025: छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की बंपर भर्ती! साय सरकार 5000 शिक्षकों की करेगी भर्ती

chhattisgarh-teacher-recruitment-2025-5000-vacancies-to-be-filled-soon

Shikshak Bharti 2025: छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की बंपर भर्ती! साय सरकार 5000 शिक्षकों की करेगी भर्ती

shikshak bharti 2025 छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की बंपर भर्ती  साय सरकार 5000 शिक्षकों की करेगी भर्ती

छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का इंतजार करने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है. प्रदेश में 5000 शिक्षक पदों के लिए जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

5000 नए शिक्षकों की भर्ती की जाएगी

छत्तीसगढ़ में जल्द ही 5000 नए शिक्षकों की भर्ती की जाएगी. इसके लिए जल्द ही प्रक्रिया शुरू होने वाली है. सीएम विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में इसकी जानकारी दी है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय  ने कहा कि हमारी सरकार शिक्षा को राष्ट्र निर्माण की बुनियाद मानती है. जब से मैंने शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी संभाली, उसी क्षण से मेरी प्राथमिकता रही कि विभाग को गहराई से समझते हुए उसमें सुधार की ठोस पहल की जाए. सबसे पहले एक गहन समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें यह पाया गया कि राज्य में शिक्षक और छात्रों का अनुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर होने के बावजूद वितरण असमान है.

कोई भी स्कूल बिना शिक्षक नहीं-सीएम

प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्रों में छात्रों की संख्या अधिक है, लेकिन शिक्षक अपेक्षाकृत कम हैं, जबकि शहरी क्षेत्रों में शिक्षक अधिक संख्या में पदस्थ हैं. इस असंतुलन को दूर करने हेतु राज्य में युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया आरंभ की गई. इसके परिणामस्वरूप आज छत्तीसगढ़ का कोई भी स्कूल शिक्षक विहीन नहीं है. इस प्रभाव का विस्तार इतना व्यापक रहा कि इरकभट्टी जैसे गांवों में वर्षों से बंद पड़े विद्यालय पुनः प्रारंभ हो गए हैं.

हमने राष्ट्रीय शिक्षा नीति को अपनाया-सीएम

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में लागू किया गया है, और राज्य में हमारी सरकार ने इसे तत्परता से अपनाया है. छत्तीसगढ़ में अब 18 स्थानीय भाषाओं और बोलियों में प्राथमिक शिक्षा प्रदान की जा रही है. इससे न केवल स्थानीय भाषाओं के संरक्षण को बल मिला है, बल्कि बच्चों की सीखने की क्षमता में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है.

133 करोड़ रुपये का बजट

मुख्यमंत्री ने बताया कि पीएम-श्री स्कूल योजना के अंतर्गत छात्रों को हाई-टेक सुविधाएं मिल रही हैं. विद्यालय भवनों के रखरखाव हेतु 133 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है. साथ ही, छात्रावासों की स्थिति सुधारने के लिए भी ठोस कदम उठाए गए हैं. Read More:- 15 अगस्त से पहले घर ले आएं ये चीजें, जन्माष्टमी पर मिलेगी धन और सुख की बरसात! Watch Now :-#bhopal ओला से पहुंचे विधायक प्रीतम लोधी

संबंधित सामग्री

पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच दोबारा मतदान, TMC-BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

देश-विदेश

पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच दोबारा मतदान, TMC-BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर और मगराहाट में दोबारा मतदान हुआ, जहां TMC और BJP के बीच हिंसा और पुलिस लाठीचार्ज की घटनाएँ हुईं।

बिलासपुर में आया आंधी-तूफान, मिली गर्मी से राहत

छत्तीसगढ़

बिलासपुर में आया आंधी-तूफान, मिली गर्मी से राहत

बिलासपुर में शनिवार दोपहर अचानक आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने पहले ही बारिश की संभावना जताई थी।

भारत में एलपीजी गैस के बड़े पैमाने पर घोटाले का खुलासा

छत्तीसगढ़

भारत में एलपीजी गैस के बड़े पैमाने पर घोटाले का खुलासा

भारत में एलपीजी गैस की बड़ी मात्रा में हेराफेरी का मामला सामने आया, जिसमें पेट्रोकेमिकल्स कंपनी के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगे हैं।

पीलीभीत में चपरासी ने 8 करोड़ रुपये का किया घोटाला, 3 पत्नियों-प्रेमिकाओं पर उड़ाया पैसा

जुर्म गाथा

पीलीभीत में चपरासी ने 8 करोड़ रुपये का किया घोटाला, 3 पत्नियों-प्रेमिकाओं पर उड़ाया पैसा

पीलीभीत में एक चपरासी ने शिक्षा विभाग से लगभग 8 करोड़ रुपये का गबन किया। वह अपनी पत्नियों और प्रेमिकाओं के लिए लग्जरी सामान खरीदता रहा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का अधिकारियों को सख्त निर्देश, कहा- नहीं चलेगी निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही…

छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का अधिकारियों को सख्त निर्देश, कहा- नहीं चलेगी निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता की कमी पर सख्त निर्देश दिए, जिसमें जनहित के कार्यों में लापरवाही को अस्वीकार्य बताया गया है।