CG Road Accident Today: छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे में 8 की मौत

chhattisgarh-road-accident-today-8-deaths

CG Road Accident Today: छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे में 8 की मौत

cg road accident today छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे में 8 की मौत

CG Road Accident Today: छत्तीसगढ़ में क्रिसमस के दिन अलग-अलग जिले में सड़क हादसे में 8 युवकों की जान चली गई। वहीं, अगले दिन सुबह ट्रक ने एक महिला रौंद दिया। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में सड़क हादसे में कुल 8 लोगों की जान गई है।

बलरामपुर रामानुजगंज जिले में गुरुवार (25 दिसंबर) दोपहर एक ट्रैक्टर से बाइक सवार 2 युवक चपेट में लिया। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में नशे में कार चला रहे 2 युवकों ने कार चलती ट्रक में जा घुसी

अंबिकापुर शहर के नमनाकला रिंग रोड में तेज रफ्तार बाइक खड़ी ट्रक से जा टकराई। वहीं, रायगढ़ जिले के खरसिया में एक ट्रेलर चालक दब गया और दुर्ग जिले में आज सुबह काम पर जा रही एक महिला को ट्रक ने रौंद दिया। इन सभी हादसों में 7 युवक और एक महिला की जान चली गई।

CG Road Accident Today: सारंगढ़ बिलाईगढ़ हादसा, 2 की मौत

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में भटगांव की ओर से दो युवक कार में सवार होकर बिलाईगढ़ आ रहे थे, दोनों नशे में थे। इसी दौरान बिलाईगढ़ से धान लोड कर एक ट्रक सरसीवां की ओर जा रहा था। दुम्हारी मोड़ के पास कार बेकाबू होकर ट्रक में जा घुसी।

CG Road Accident Today: अंबिकापुर में खड़ी ट्रक में जा घुसे बाइक सवार

अंबिकापुर शहर के नमनाकला रिंग रोड में 25 दिसंबर की रात बाइक में सवार होकर दो युवक तेज रफ्तार में गांधी चौक से बस स्टैंड की ओर जा रहे थे। एक ट्रक खड़ी थी, जिसमें तेज रफ्तार बाइक जा घुसी।

बलरामपुर में ट्रैक्टर-बाइक की भिंड़त

बलरामपुर रामानुजगंज जिले के ग्राम सनवाल क्षेत्र में 25 दिसंबर की दोपहर करीब 3 बजे तीन युवक बाइक से डिंडो से सनवाल की ओर जा रहे थे। डिंडो हाई स्कूल के सामने, विमलापुरम-सनवाल मार्ग से आ रहे एक ट्रैक्टर से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।

रायगढ़ में गाड़ी में दबा ट्रेलर चालक

रायगढ़ जिले में 25 दिसंबर की रात रानीसागर के पास सड़क हादसे में 2 ट्रेलर की भिंड़त में एक ट्रेलर चालक की मौत हो गई। मृतक मोदेश मिस्त्री औरंगाबाद बिहार का रहने वाला था।

दुर्ग में काम पर निकली महिला को ट्रक ने रौंदा

दुर्ग शहर के पुलगांव चौक पर शुक्रवार (26 दिसंबर) सुबह करीब 7 बजे काम पर जा रही महिला को ट्रक ने रौंद दिया और चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना के बाद चौक पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित भी हुआ था।

Also Read-देश के 4 राज्यों में SIR ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, MP-CG में लाखों नाम कटे

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. यादव ने नारी शक्ति का किया वंदन, विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण का शासकीय संकल्प ध्वनिमत से पारित

मध्य प्रदेश

सीएम डॉ. यादव ने नारी शक्ति का किया वंदन, विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण का शासकीय संकल्प ध्वनिमत से पारित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विपक्ष को जमकर लिया आड़े हाथ.कांग्रेस ने महिलाओं की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा, PM मोदी के फौलादी इरादों का प्रतीक है नारी वंदन।

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्य प्रदेश

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अप्रैल को सूपखार में जंगली भैंसों के पुनर्स्थापन कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्य प्रदेश

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा हुई, जिसमें CM ने कांग्रेस पर आरक्षण के मुद्दे पर आलोचना की।

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आयोजित कर्मा महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाग लिया और विविध सामाजिक और विकासात्मक घोषणाएँ कीं।

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

राजस्थान

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

नितिन नवीन को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में राजस्थान में ग्रैंड वेलकम मिला। उन्होंने जयपुर से रोड शो किया और विभिन्न जिलों में BJP ऑफिस का उद्घाटन किया।