Chhattisgarh News: रावतपुरा मेडिकल कॉलेज में इस साल नहीं होगे एडमिशन

chhattisgarh-no-admissions-in-rawatpura-medical-college-for-2025

Chhattisgarh News: रावतपुरा मेडिकल कॉलेज में इस साल नहीं होगे एडमिशन

chhattisgarh news रावतपुरा मेडिकल कॉलेज में इस साल नहीं होगे एडमिशन

मान्यता के लिए रिश्वत देने के मामले में हुआ एक्शन

रावतपुरा मेडिकल कॉलेज को सीबीआई जांच के बाद "जीरो ईयर" घोषित किया गया है, जिसका मतलब है कि इस साल कॉलेज में नए छात्रों का दाखिला नहीं होगा. नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने यह फैसला रिश्वत कांड में फंसे होने के कारण लिया है.

भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई की रडार पर

भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई की रडार में आए रायपुर का श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड मेडिकल साइंसेज कॉलेज को जीरो ईयर घोषित किया गया है. यानी कि इस वर्ष रावतपुरा मेडिकल कॉलेज में दाखिला नहीं हो सकेगा. बता दें कि रावतपुरा मेडिकल कॉलेज पर मान्यता के लिए रिश्वत देने का आरोप है.छत्तीसगढ़ में पांच निजी मेडिकल कॉलेज की मान्यता रोकी गई थी, जिसमें से चार को क्लीयर कर दिया गया है. वहीं, रावतपुरा मेडिकल कॉलेज में इस वर्ष नए कोर्स के लिए दाखिला नहीं होगा.

रिश्वत मामले में छह गिरफ्तार

रिश्वत देकर निजी मेडिकल कॉलेज की मान्यता के सिंडिकेट में रावतपुरा सरकार के डायरेक्टर अतुल तिवारी समेत छह लोगों को सीबीआई ने 2 जुलाई के दिन गिरफ्तार किया था. सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी के बाद एनएमसी निजी मेडिकल कॉलेज की इंस्पेक्शन रिपोर्ट की जांच की गई. जांच के बाद रावतपुरा सरकार मेडिकल कॉलेज की 2025-26 यूजी कोर्स को जीरो ईयर घोषित कर दिया गया है. बता दें कि एनएमसी (राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग) निजी मेडिकल कॉलेजों को मान्यता देता है और चिकित्सा शिक्षा को विनियमित करता है.

55 लाख रुपये की रिश्वत का आरोप

रावतपुरा मेडिकल कॉलेज के पदाधिकारियों पर निरीक्षण करने वाले डॉक्टरों को रिश्वत देकर मनचाही रिपोर्ट पेश करने के लिए 55 लाख रुपये रिश्वत देने का आरोप है. उन्होंने रिश्वत के बदले मेडिकल कॉलेज के प्रति पॉजिटिव निरीक्षण रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा था. रिश्वत का पैसा बेंगलुरू में दिया गया था.  

संबंधित सामग्री

बांसवाड़ा में प्रेम-प्रसंग के विवाद में हिंसा, घरों में लगाई आग, पथराव

राजस्थान

बांसवाड़ा में प्रेम-प्रसंग के विवाद में हिंसा, घरों में लगाई आग, पथराव

राजस्थान के बांसवाड़ा में एक प्रेम-प्रसंग के विवाद में हिंसा भड़क उठी, जिसमें एक युवक की हत्या हुई और कई घरों में आग लगी।

पश्चिम बंगाल में TMC सांसद मिताली बाग पर हुआ हमला, BJP पर लगाए आरोप

देश-विदेश

पश्चिम बंगाल में TMC सांसद मिताली बाग पर हुआ हमला, BJP पर लगाए आरोप

पश्चिम बंगाल के हुगली में TMC सांसद मिताली बाग की कार पर BJP समर्थकों ने हमला किया। इसमें सांसद और ड्राइवर को चोटें लगीं।

CM धामी ने AWPL कार्यक्रम में भाग लिया,

उत्तराखंड

CM धामी ने AWPL कार्यक्रम में भाग लिया, 'जॉब क्रिएटर' बनने के लिए प्रेरित किया

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने AWPL के 'विजय पर्व' कार्यक्रम में भाग लेते हुए युवाओं को 'जॉब क्रिएटर' बनने की प्रेरणा दी।

पेट रहेगा ठंडा, गजब की फुर्ती…सिर्फ भूनकर नहीं गर्मी में इस तरह भी खाएं मखाना

लाइफ स्टाइल

पेट रहेगा ठंडा, गजब की फुर्ती…सिर्फ भूनकर नहीं गर्मी में इस तरह भी खाएं मखाना

गर्मियों में मखाना खाने के विभिन्न तरीके और इससे होने वाले स्वास्थ्य लाभों पर विस्तार से जानकारी, जैसे मखाना चाट और मखाना रायता.

बिहार

'जैसे में तड़प रही, वैसे वो भी तड़पे...' वैशाली में नवविवाहिता ने की आत्महत्या

बिहार की नवविवाहिता नेहा कुमारी ने पति मयंक राज पर दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए आत्महत्या कर ली।