Raipur : छत्तीसगढ़ को आज मिल सकता है नया CS, सुब्रत साहू रेस में आगे

chhattisgarh-new-chief-secretary-suvrat-sahu-manoj-pingua-2025

Raipur : छत्तीसगढ़ को आज मिल सकता है नया CS, सुब्रत साहू रेस में आगे

raipur  छत्तीसगढ़ को आज मिल सकता है नया cs सुब्रत साहू रेस में आगे

13वां मुख्य सचिव मिल सकता है। मौजूदा मुख्य सचिव अमिताभ जैन आज रिटायर हो रहे हैं। ऐसे में नए मुख्य सचिव के नाम को लेकर अटकलें तेज हैं।इस बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्यपाल के बीच हुई अचानक मुलाकात को भी इस नियुक्ति से जोड़कर देखा जा रहा है। सीएम ऑफिस ने दोनों की तस्वीर जारी कर बताया कि राज्यहित के मुद्दों पर चर्चा हुई।

chhattisgarh new: सुब्रत साहू रेस में सबसे आगे

  • मुख्य सचिव की दौड़ में सुब्रत साहू का नाम सबसे आगे चल रहा है। वे 1992 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के IAS अधिकारी हैं।
  • सुब्रत साहू को देश के टॉप 50 प्रभावशाली IAS में शामिल किया गया था।
  • फिलहाल वे धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव हैं।
  • रामलला तीर्थ दर्शन योजना में उनकी अहम भूमिका रही है।
  • वे कई जिलों के कलेक्टर रह चुके हैं और राज्य निर्वाचन आयोग में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

मनोज पिंगुआ भी दौड़ में

दूसरा बड़ा नाम मनोज पिंगुआ का है, जो 1994 बैच के सीनियर IAS अफसर हैं। सूत्रों की मानें तो उनके नाम पर भी विचार किया जा रहा है।

पिंगुआ को साफ-सुथरी छवि और शांत प्रशासनिक शैली के लिए जाना जाता है।

फिलहाल वे गृह और जेल विभाग के अपर मुख्य सचिव हैं। वे छत्तीसगढ़ IAS एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं। पिंगुआ केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर भी जा चुके हैं, जहां वे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव रहे। वे जांजगीर-चांपा, धमतरी और सरगुजा जैसे जिलों में कलेक्टर रह चुके हैं। हाल ही में पिंगुआ ने दिल्ली में प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारियों से मुलाकात की थी, जिससे अटकलें और तेज हो गई हैं कि उन्हें मुख्य सचिव बनाया जा सकता है।

ये नाम भी चर्चा में

  • सुब्रत और पिंगुआ के अलावा कुछ और सीनियर IAS अफसरों के नाम भी चर्चा में हैं।
  • सुबोध सिंह – मुख्यमंत्री सचिवालय में प्रमुख सचिव, हाल ही में सेन्ट्रल डेपुटेशन से लौटे हैं।
  • रेणु पिल्ले – 1991 बैच की IAS, फिलहाल विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ACS और व्यापमं की अध्यक्ष हैं।
  • ऋचा शर्मा – 1994 बैच की IAS, केंद्र में फॉरेस्ट एंड क्लाइमेट चेंज विभाग की ACS हैं।
  • निधि छिब्बर – 1994 बैच की IAS, केंद्र में फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री की सचिव हैं।
  • विकासशील – 1994 बैच के IAS, एशियाई विकास बैंक के कार्यकारी निदेशक हैं।

नए मुख्य सचिव का ऐलान जल्द संभव

सूत्रों के अनुसार, आज ही नए मुख्य सचिव के नाम का ऐलान हो सकता है। यह फैसला राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों लिहाज से अहम माना जा रहा है। इसके साथ ही कुछ नए मंत्रियों को भी कैबिनेट में शामिल करने की चर्चा है।

Read More :- ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय अफसर बोले- हमारे विमान तबाह हुए

Watch Now :- अब ट्रेन का इंतज़ार बन जाएगा एक शानदार अनुभव!

संबंधित सामग्री

पिथौरागढ़ में गैस रिसाव से आग, परिवार के 4 सदस्य झुलसे

उत्तराखंड

पिथौरागढ़ में गैस रिसाव से आग, परिवार के 4 सदस्य झुलसे

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में खाना बनाते समय सिलेंडर से गैस का रिसाव होने पर आग लगी, जिसमें परिवार के चार सदस्य झुलस गए।

सिद्धार्थनगर में 16 से फंसे बच्चों को वायुसेना ने बचाया, Reel के लिए टंकी पर चढ़े थे

देश-विदेश

सिद्धार्थनगर में 16 से फंसे बच्चों को वायुसेना ने बचाया, Reel के लिए टंकी पर चढ़े थे

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में वायुसेना ने पानी की टंकी पर फंसे बच्चों को सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। इस दौरान एक बच्चे की मौत हो गई।

200 गोताखोरों ने अंडमान में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, समंदर में फहराया दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा

देश-विदेश

200 गोताखोरों ने अंडमान में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, समंदर में फहराया दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा

अंडमान और निकोबार द्वीप पर 200 गोताखोरों ने समुद्र के नीचे 2400 वर्ग मीटर का तिरंगा फहराकर वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित किया।

Firing Near Kapil Cafe: कपिल शर्मा के कनाडा वाले कैफे के पास फिर हुई फायरिंग!

मनोरंजन

Firing Near Kapil Cafe: कपिल शर्मा के कनाडा वाले कैफे के पास फिर हुई फायरिंग!

Kapil Sharma's cafe in Surrey, Canada, faces another shooting incident, escalating security concerns. Police are investigating the situation.

जबलपुर क्रूज हादसा: चौथे दिन मिला चाचा-भतीजे का शव, 13 मौतों से मातम का सन्नाटा

मध्य प्रदेश

जबलपुर क्रूज हादसा: चौथे दिन मिला चाचा-भतीजे का शव, 13 मौतों से मातम का सन्नाटा

जबलपुर के बरगी डैम क्रूज हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। चौथे दिन चाचा-भतीजे के शव मिले। सेना और NDRF का रेस्क्यू जारी, तेज हवा को हादसे की वजह माना जा रहा है।