Balod:राज्योत्सव में छत्तीसगढ़ महतारी की रंगोली बनी आकर्षण का केंद्र, सैंकड़ों क...

chhattisgarh-mahataris-rangoli-became-the-center-of-attraction

Balod:राज्योत्सव में छत्तीसगढ़ महतारी की रंगोली बनी आकर्षण का केंद्र, सैंकड़ों कलाकारों ने दी प्रस्तुती

balodराज्योत्सव में छत्तीसगढ़ महतारी की रंगोली बनी आकर्षण का केंद्र सैंकड़ों कलाकारों ने दी प्रस्तुती

Chhattisgarh rangoli: बालोद, छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25वें वर्ष के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय बालोद के स्व. सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में 2 नवंबर को आयोजित रजत राज्योत्सव का शुभारंभ भव्य और रंगारंग तरीके से किया गया। राज्योत्सव का सबसे प्रमुख आकर्षण इस बार छत्तीसगढ़ महतारी की भव्य रंगोली रही, जिसे नवचेतना फाउंडेशन, कलंगपुर की टीम ने तैयार किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डोमन लाल कोर्सेवाडा ने छत्तीसगढ़ महतारी के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर राज्योत्सव का उद्घाटन किया। इस अवसर पर स्टेडियम में उपस्थित अतिथि और आमजन रंगोली की भव्यता और कलात्मकता देखकर मंत्रमुग्ध हो गए।

छत्तीसगढ़ महतारी की भव्य रंगोली

रंगोली के चारों ओर सैकड़ों बालिकाओं और कलाकारों ने छत्तीसगढ़ी लोकगीतों और पारंपरिक नृत्यों की प्रस्तुति दी, जिससे पूरे समारोह का माहौल और भी जीवंत हो गया। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से राज्य की संस्कृति, लोककला और परंपराओं का जीवंत चित्र प्रस्तुत किया। दर्शकों ने इस सांस्कृतिक प्रदर्शन की जमकर सराहना की और कार्यक्रम स्थल पर उत्सव का आनंद लिया।

नवचेतना फाउंडेशन ने तैयार की रंगोली

नवचेतना फाउंडेशन, कलंगपुर ने यह रंगोली इस वर्ष राज्य निर्माण की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में तैयार की थी। आयोजन समिति के अनुसार, रंगोली और नृत्य प्रस्तुति का उद्देश्य छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करना और लोगों में राज्य प्रेम को बढ़ावा देना था।

Read More:- कभी थक कर हार गए हो: ये सच्ची कहानी आपके दिल को छू लेगी…

संबंधित सामग्री

50% खराब चमक वाला गेहूं! घबराएं नहीं अन्नदाता, इन्हें भी खरीदेगी हमारी सरकार

मध्य प्रदेश

50% खराब चमक वाला गेहूं! घबराएं नहीं अन्नदाता, इन्हें भी खरीदेगी हमारी सरकार

कम विकसित दाने की सीमा 6 से बढ़कर 10 प्रतिशत हुई, किसान कल्याण के लिए पूर्णतः समर्पित प्रदेश के मुखिया

छत्तीसगढ़ में बेटे ने मां की बेरहमी से की हत्या, पिता पर भी किया हमला; वजह चौंकाने वाली

जुर्म गाथा

छत्तीसगढ़ में बेटे ने मां की बेरहमी से की हत्या, पिता पर भी किया हमला; वजह चौंकाने वाली

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक युवक ने अपनी मां की हत्या कर दी और पिता पर जानलेवा हमला किया। यह घटना पारिवारिक उपेक्षा और तुलना के कारण हुई।

ताज होटल पहुंचे हिमाचल सीएम सुक्खू, की कांग्रेस महसचिव वेणुगोपाल से कैबिनेट विस्तार पर चर्चा

हिमाचल प्रदेश

ताज होटल पहुंचे हिमाचल सीएम सुक्खू, की कांग्रेस महसचिव वेणुगोपाल से कैबिनेट विस्तार पर चर्चा

हिमाचल प्रदेश में सीएम सुक्खू और केसी वेणुगोपाल की ताज होटल में बैठक हुई, जिसमें चुनावी रणनीति और मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की गई।

झारखण्ड सीएम सोरेन अब खुद रखेंगे सरकारी योजनाओं पर सीधी नजर

झारखंड

झारखण्ड सीएम सोरेन अब खुद रखेंगे सरकारी योजनाओं पर सीधी नजर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में योजनाओं की पारदर्शिता और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नया डिजिटल प्लेटफॉर्म लांच किया।

राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस-2026 का आयोजन, जनसंपर्क विभाग के उप-संचालक सुनील वर्मा को किया सम्मानित

मध्य प्रदेश

राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस-2026 का आयोजन, जनसंपर्क विभाग के उप-संचालक सुनील वर्मा को किया सम्मानित

पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ऑफ इंडिया भोपाल ने जनसंपर्क दिवस पर कई हस्तियों को सम्मानित किया, सुनील वर्मा को मिला लोक संपर्क सम्मान।